UPSC CSE IAS Quiz Part-130

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-130

646. 'टोबिन करनिम्नलिखित में से किसे संदर्भित करता है?
A. शत्रु देशों से आयातित वस्तुओं पर आरोपित कर को।
B. विदेशी मुद्रा लेन-देन पर कर को।
C. बीमा उत्पादों पर कर को।
D. धार्मिक वृत्तियों पर कर को।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

647. सुखना झील के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह राजस्थान में स्थित है।
2. इसे हाल ही में जीवित के साथ-साथ एक विधिक इकाई घोषित किया गया है।
3. यह पहली बार है जब देश में किसी निर्जीव इकाई को विधिक व्यक्ति घोषित किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
648. भारतीय फार्मा उद्योग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारत वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त्ता है।
2. मूल्य के संदर्भ में भारतीय फार्मास्यूटिकल बाज़ार विश्व में सबसे बड़ा है।
 उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
649. योग और ध्यान का विज्ञान और प्रौद्योगिकी (SATYAM) कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह आयुष मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया था।
2. आयुष मंत्रालय द्वारा चयनित वैज्ञानिक और शिक्षाविद् इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
650. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह केवल सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये भविष्य निधियों का प्रबंधन करता है।
2. यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रशासित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".