UPSC CSE IAS Quiz Part-129

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-129

641. भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह चार उत्तर-पूर्वी राज्यों- असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित हैं।
2. छठी अनुसूची में किसी क्षेत्र का समावेशन कार्यपालिकीय कार्रवाई द्वारा किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
642. 'समुद्रयान परियोजना' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस परियोजना का उद्देश्य समुद्र में 4500 मीटर की गहराई तक अनुसंधान हेतु एक जलमग्न वाहन भेजना है।
2. परियोजना का संचालन राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) द्वारा किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
643. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. प्राथमिक अनुक्रमण की प्रक्रिया द्वितीयक अनुक्रमण की अपेक्षा तीव्र होती है।
2. ज्वालामुखीय लावा और मलबा प्राथमिक अनुक्रमण के लिये उपयुक्त स्थल हैं।
3. सूक्ष्मजीव और लाइकेन अग्रणी प्रजातियों के उदाहरण हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
644. फ्राँस की ‘GAFA’ कर योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसे ऑनलाइन सेवाओं के लिये मौजूदा कर मानदंडों में संशोधन हेतु तैयार किया जा रहा हैं।
2. वर्ष 2016 में भारत ने भी ऑनलाइन सेवाओं पर कर के रूप में समतुल्य लेवी (EL) अधिरोपित की है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
645. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
      मुद्रास्फीति के प्रकार                        अर्थ 
1. क्रीपिंग (Creeping)             जब मुद्रास्फीति में समय के साथ धीरे-धीरे लेकिन लगातार वृद्धि होती है
2. गैलोपिंग (Galloping)          जब वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य प्रति वर्ष द्विअंकीय या त्रि-अंकीय दर से वृद्धि करता है
3. वाकिंग (Walking)              जब मूल्य वृद्धि मध्यम हो और वार्षिक मुद्रास्फीति दर एकल अंकीय हो 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".