UPSC CSE IAS Quiz Part-123

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-123

611. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने अनिवासी भारतीयों (NRIs) को फुली एक्सेसिबल रूट (FAR) के माध्यम से निर्दिष्ट सरकारी प्रतिभूतियों (G-secs) में निवेश करने की अनुमति दी है। इस योजना के निम्नलिखित में से कौन से संभावित परिणाम होंगे?
1. भारतीय सरकारी प्रतिभूतियाँ प्रमुख वैश्विक निवेशकों की ओर से बड़ी धनराशि को आकर्षित करेगी।
2. सरकारी बॉण्ड में विदेशी निवेश के अंतर्वाह में अस्थिरता की वृद्धि होगी।
3. वैश्विक बॉण्ड सूचकांकों में भारत सरकार की प्रतिभूतियों का समावेश होगा।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

612. VIX सूचकांक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह बाज़ारों की अस्थिरता प्रत्याशाओं के मापन के लिये प्रयुक्त किया जाने वाला सूचकांक है।
2. India VIX की स्थापना SEBI द्वारा की गई है।
3. डेरीवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स के मूल्य निर्धारण में VIX मान को ध्यान में रखा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
613. PM-CARES फंड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल से संबंधित राहत या सहायता के लिये है।
2. इसे पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में स्थापित किया गया है।
3. इसने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) को प्रतिस्थापित किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2
D. केवल 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
614. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश, 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह 'अधिवासी' के मौजूदा खंड को 'केंद्रशासित प्रदेश के स्थायी निवासी' से प्रतिस्थापित करता है।
2. यह जम्मू और कश्मीर में गैर-अधिवासियों को राजपत्रित और गैर-राजपत्रित पदों के लिये आवेदन करने हेतु सक्षम बनाता है।
3. राहत और पुनर्वास आयुक्त (प्रवासी) के तहत प्रवासी के रूप में पंजीकृत व्यक्तियों को अधिवासी नहीं माना जाएगा।
 उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2
D. केवल 1 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
615. किसी देश के भुगतान संतुलन (BoP) के चालू खाते में निम्नलिखित में से कौन-सी मदें शामिल होती हैं?
1. वस्तुओं का व्यापार
2. सेवाओं का व्यापार
3. विप्रेषण (Remittance)
4. शुद्ध ब्याज भुगतान
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1, 3 और 4
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".