। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-122

A. कॉर्पोरेट क्षेत्र की भारी ऋणग्रस्तता और राजकोषीय घाटे में वृद्धि की दोहरी समस्या से।
B. बैंकों अत्यधिक ऋणग्रस्त निगमों के तुलन पत्र पर दबाव की दोहरी समस्या से।
C. विमुद्रीकरण और वस्तु एवं सेवा कर के कारण उत्पन्न भार को संदर्भित करने से।
D. उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
607. डिजीलॉकर (DigiLocker) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है।
2. इसका उद्देश्य ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से उपयोगकर्त्ताओं के स्वर्ण (Gold) को सुरक्षित करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
608. राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन, 1961 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विदेशी राज्य में कोई राजनयिक व्यक्तिगत लाभ के लिये किसी भी व्यावसायिक या वाणिज्यिक गतिविधि में संलग्न नहीं होगा।
2. भारत ने इस कन्वेंशन की पुष्टि की है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
609. अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह सरकार और नागरिक समाज संगठनों दोनों से मिलकर बना है।
2. विश्व संरक्षण कांग्रेस (WCC) IUCN द्वारा आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
610. प्रधानमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद (PM-STIAC) के 9 राष्ट्रीय विज्ञान मिशनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मिशन का उद्देश्य भारत के सतत् विकास को सुनिश्चित करने के लिये प्रमुख वैज्ञानिक चुनौतियों को संबोधित करना है।
2. मिशन प्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन होगा और अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थागत भागीदारों को संलग्न करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















