। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-113

1. व्यापार को विकृत करने वाली कृषि सब्सिडियों को लाल बॉक्स सब्सिडी के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
2. ब्लू बॉक्स सब्सिडी का उद्देश्य कोटा लागू करके उत्पादन सीमित करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
562. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की कोटा प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
1. एक राष्ट्र को अपनी कोटा राशि का 50 फीसदी विदेशी मुद्रा के रूप में और अन्य 50 फीसदी घरेलू मुद्रा के रूप में बनाए रखना अनिवार्य है।
2. वर्तमान कोटा का फॉर्मूला मुख्यत: अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद का भारित औसत है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
563. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मुगल चित्रकला मुख्य रूप से धर्मनिरपेक्ष थी, जबकि मध्य भारत, राजस्थानी और पहाड़ी क्षेत्र में चित्रकला उस क्षेत्र के धर्म से गहन रूप से प्रभावित थी।
2. बशोली नामक लघु चित्रकारी पहाड़ी चित्रकला शैली का एक अच्छा उदाहरण है।
3. मुगलकालीन चित्रकला का उदय जहाँगीर के काल में हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
564. नायक चित्रकला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. नायक चित्रकला महाभारत तथा रामायण के प्रसंगों को दर्शाती है।
2. चित्रकारी की यह कला शैली भित्तिचित्र का एक प्रारूप है।
3. यह सूक्ष्म क्षेत्रीय परिवर्तनों के साथ विजयनगर शैली के विस्तार को दर्शाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
565. विजयनगर चित्रकला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
1. चित्रकला में चेहरों को पार्श्वचित्रों के रूप में जबकि आकृतियों तथा वस्तुओं को द्विआयामी रूप में दर्शाया गया हैं।
2. विरूपाक्ष मंदिर की ऊँची छत पर चित्रित भित्तिचित्र विजयनगर चित्रकला का एक उदाहरण है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















