। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-112

A. ओडिशा
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. गुजरात
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
557. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार की प्रतिभूतियों का प्रबंधन और प्रयोजन करता है किंतु किसी राज्य सरकार के प्रतिभूतियों का नहीं।
2. भारत सरकार कोष पत्र (ट्रेज़री बिल) जारी करती है और राज्य सरकारें कोई कोष पत्र जारी नहीं करतीं।
3. कोष पत्र ऑफर अपने सममूल्य से बट्टे पर जारी किये जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
558. कभी-कभी समाचारों में आने वाले पद ‘व्यापारी छूट दर’ (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सबसे सही स्पष्ट करता है?
A. यह किसी बैंक द्वारा किसी व्यापारी को उस बैंक के डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने के लिये दिया जाने वाला प्रोत्साहन है।
B. यह बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को वस्तुओं और सेवाओं के क्रय हेतु वित्तीय लेन-देनों के लिये डेबिट कार्ड का प्रयोग करने पर वापस दी जाने वाली राशि है।
C. यह बैंक द्वारा किसी व्यापारी पर अपने ग्राहकों के डेबिट कार्ड से भुगतान लेने पर लगाया जाने वाला शुल्क है।
D. सरकार द्वारा व्यापारियों को अपने ग्राहकों से ‘प्वाइंट ऑफ सेल; (Point of Sale- PoS) मशीनों और डेबिट कार्ड के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये दिया जाने वाला प्रोत्साहन है।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
559. भारत में लघु वित्त बैंकों (SFB) को स्थापित करने का/ के क्या प्रयोजन है/हैं?
1. लघु व्यवसाय इकाइयों को ऋण की पूर्ति करना।
2. लघु और सीमांत कृषकों को ऋण की पूर्ति करना।
3. युवा उद्यमियों को विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार स्थापित करने के लिये प्रोत्साहित करना।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
560. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये:
सूची I (प्रसिद्ध मंदिर) सूची II (राज्य)
1. विद्याशंकर मंदिर 1. आंध्र प्रदेश
2. राजरानी मंदिर 2. कर्नाटक
3. कंदरिया महादेव मंदिर 3. मध्य प्रदेश
4. भीमेश्वर मंदिर 4. उड़ीसा
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
कूट: A B C D
A. 2 4 3 1
B. 2 3 4 1
C. 1 4 3 2
D. 1 3 4 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















