UPSC CSE IAS Quiz Part-107

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-107

531. जल मार्ग विकास परियोजना (JMVP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह राष्ट्रीय जलमार्ग-1 की नौ-परिवहन क्षमता संवर्द्धन पर केंद्रित है।
2. एशियाई विकास बैंक (ADB) इस परियोजना का तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदाता है।
3. पहले नदी मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन झारखंड के साहिबगंज में किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
532. ई-सिगरेट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. ई-सिगरेट को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत विनियमित किया जाता है।
2. ई-सिगरेट का उत्पादन हाल ही में प्रख्यापित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अध्यादेश, 2019 के तहत एक संज्ञेय अपराध है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
533. पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CAR) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका उपयोग बैंक जमाओं की सुरक्षा एवं वैश्विक वित्तीय प्रणालियों की स्थिरता और दक्षता सुनिश्चित करने हेतु किया जाता है।
2. बेसल III मानकों के तहत बैंकों को न्यूनतम 8% CAR बनाए रखना अनिवार्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
534. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. वायदा अनुबंध भविष्य में एक निर्धारित समय पर पूर्व निर्धारित मूल्य पर किसी विशेष वस्तु या संपत्ति को खरीदने या बेचने के लिये एक कानूनी समझौता है।
2. वायदा अनुबंधों का कृषि जिंसों में हेजिंग उपकरणों के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
3. भारत में कमोडिटी वायदा बाज़ार का विनियमन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
535. निम्नलिखित में से कौन-से मुद्रा बाज़ार साधन (Money Market Instruments) के उदाहरण हैं?
1. राजकोष बिल (Treasury bills)
2. जमा प्रमाणपत्र (Certificate of Deposit)
3. वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper)
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".