UPSC CSE IAS Quiz Part-106

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-106

526. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इकोटोन दो विविध पारिस्थितिक तंत्रों के बीच का संक्रमण क्षेत्र होता है।
2. पक्षियों में विविधता इकोटोन क्षेत्र में पाए जाने वाले कोर प्रभाव (Edge Effect) का उदाहरण हैं।
3. इकोटोन वैश्विक जलवायु परिवर्तन का एक संवेदनशील संकेतक हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
527. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. खाद्य शृंखला में विषाक्त रसायनों की वृद्धि को जैव आवर्द्धन कहते है।
2. खाद्य शृंखला में निचले स्तर के जीवों में विषाक्त तत्त्व अधिक संचयित होते है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
528. समशीतोष्ण क्षेत्रों की तुलना में उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक जैव-विविधता के क्या कारण हैं?
1. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अपेक्षाकृत लंबी और अधिक स्थिर विकासवादी अवधि के कारण अधिक प्रजातीय विविधता।
2. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक मौसमी परिवर्तन।
3. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक सौर ऊर्जा का उपलब्ध होना।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 1 और 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
529. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A. ये पृथ्वी पर सर्वाधिक जैव-विविधता और प्रजातियों से समृद्ध क्षेत्र हैं।
B. तापमान और आर्द्रता दोनों उच्च और अधिक अथवा कम एकरूप रहते हैं।
C. अत्यधिक सघन वनस्पति लंबे वृक्षों के साथ लंबवत स्तरीकृत होती है।
D. इनमें वृक्षों के नीचे अत्यधिक छोटे पौधे एवं घास पाई जाती है। 
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

530. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से 'लाल ज्वार' के संबंध में सही है/हैं?
1. यह एक प्रकार का शैवाल प्रस्फुटन है जो तटीय जल को प्रदूषित कर देता है।
2. यह एक प्रकार का शैवाल प्रस्फुटन है जो हमेशा लाल रंग का होता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".