
भूमिका में:-
पश्चिमी विक्षोभ की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारंभ करें।
विषय-वस्तु में:-
भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव -
सकारात्मक प्रभाव:
→ पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा हिमालयी राज्यों में सेब की फसल तथा मैदानी भागों में रबी की फसल के लिए लाभदायी होती है।
→ बर्फ़बारी होने से हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।
→ मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि के साथ ही भूजल-स्तर में सुधार होता है।
→ शीतकालीन वर्षा मैदानी भागों में रबी की फसलों को ठंड और पाले से बचा लेती है।
नकारात्मक प्रभाव:
→ पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएँ।
→ मैदानी भागों में भारी वर्षा तथा ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी आदि।
अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।















