GS Paper-1 Geography (भूगोल) Part-1 (Q-24)

GS PAPER-1 (भूगोल) Q-24
 
GS Paper-1 Geography (भूगोल)


Q.24 - कृषि भूमि उपयोग संबंधी वान थ्यूनेन के सिद्धांत का संक्षिप्त वर्णन कीजिये
उत्तर :
भूमिका में:- 
सिद्धांत के सामान्य परिचय के साथ उत्तर प्रारंभ करें। 
विषय-वस्तु में:-
थ्यूनेन के सिद्धांत की मान्यताओं का संक्षिप्त वर्णन -
कृषि क्षेत्र के मध्य एक केंद्रीय नगर अवस्थित होगा और उसके बाहर भूमि उपयोग की 6 संकेंद्रीय पेटियाँ विकसित होंगी, जैसे :
गहन कृषि की पेटी जिसमें दूध तथा सब्जियों का उत्पादन होगा। 
ईंधन की लकड़ी उत्पादन की पेटी।
परती रहित गहन कृषि द्वारा अन्न उत्पादन की पेटी। 
परती एवं चारागाह सहित अन्नोत्पादन पेटी। 
मिश्रित कृषि वाली पेटी। 
बाह्य पेटी जिसमें केवल पशुपालन किया जाता है। 

आलोचनाओं के बिंदुओं को भी लिखें, जैसे :
वान थ्यूनेन द्वारा कल्पित मान्यताएँ वास्तविक जगत में नहीं पाई जातीं। 
समयानुसार कृषि उत्पादन की तकनीक, परिवहन के साधन, परिवहन व्यय की दर, बाज़ारों की संख्या एवं वस्तुओं की मांग में परिवर्तन होता रहता है जिसके कारण भूमि उपयोग प्रतिरूप में भी परिवर्तन होता रहता है। अतः सिद्धांत लागू नहीं हो पाता आदि। 
अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

Tags