UPSC CSE IAS Quiz Part-71

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-71


351. भारत में भूमि जोत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. परिचालन जोत वह भूमि होती है, जो पूरी तरह से या आंशिक रूप से कृषि उत्पादन के लिये उपयोग की जाती है और एक व्यक्ति द्वारा एक तकनीकी इकाई के रूप में संचालित की जाती है।
2. पिछले कुछ वर्षों में परिचालन भूमि जोत में कमी आई है।
3. इसी अवधि के दौरान महिलाओं द्वारा खेती की जाने वाली परिचालन जोत की हिस्सेदारी भी बढ़ी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

352. मानव विकास सूचकांक (HDI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मानव विकास सूचकांक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी किया गया है।
2. भारत का मानव विकास सूचकांक मूल्य एशियाई और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के समूह में सबसे अधिक है।
3. मानव विकास सूचकांक देश के विकास के आकलन के लिये पूरी तरह से आर्थिक विकास पर ज़ोर देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

353. सेवा क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह क्षेत्र भारत के सकल मूल्य वर्द्धन (GVA) में आधे से अधिक योगदान देता है।
2. हाल के दशकों में सेवा क्षेत्र का विस्तार आनुपातिक रोज़गार पैदा करने में असमर्थ रहा है।
3. सेवा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) का प्रवाह अधिकतम है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

354. निम्नलिखित में से कौन होमा खेतीका सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. यह एक तकनीक है जिसमें पौधों के पोषण के लिये स्रोत के रूप में बेहतर वातावरण का निर्माण किया जाता है।
B. कृषि तकनीकों में पौधों के विकास के लिये जैविक पोषक तत्त्वों का उपयोग किया जाता है।
C. यह मछली पालन की एक तकनीक है जिसमें मछली पालन के लिये कृत्रिम तरीकों का उपयोग किया जाता है।
D. गन्ना उत्पादन में कम पानी का उपयोग कर खेती की एक नई तकनीक विकसित की गई है।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

355. शून्य बजट प्राकृतिक खेती के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका उद्देश्य पौधों को उगाने और कटाई की लागत को शून्य करना है।
2. यह तकनीक जल उपयोग दक्षता और मिट्टी की उर्वरता दोनों में सुधार कर सकती है।
3. पौधों की वृद्धि के लिये आवश्यक तत्त्व पौधों के जड़ क्षेत्र के आसपास ही उपलब्ध होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".