UPSC CSE IAS Quiz Part-72

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-72


356. भुवन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह इसरो का एक भू-पोर्टल है जो सार्वजनिक डोमेन में उपयोगकर्त्ताओं को विज़ुअलाइज़ेशन सेवाएँ और पृथ्वी अवलोकन डेटा प्रदान करता है।
2. यह स्थानीय भाषा में सेवाएँ प्रदान नहीं करता है।
3. यह समय पर आपदा सहायता सेवाएँ भी प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

357. भारतनेटके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लिये यह एक प्रमुख मिशन है।
2. यह परियोजना यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) द्वारा वित्तपोषित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

358. निम्नलिखित में से कौन लक्ष्य’ (LaQshya) पहल का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
B. यह प्रसूति कक्ष और मातृत्त्व ऑपरेशन थियेटर में देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करने के लिये एक पहल है।
C. यह भारत में आकस्मिक मृत्यु दर को कम करने के लिये शुरू किया गया एक कार्यक्रम है।
D. यह NCR में पर्टिकुलेट मैटर को कम करके हवा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिये एक प्रतिबद्धता है।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

359. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) निश्चित समयावधि के दौरान प्रति लाख जीवित जन्मों में मातृ मृत्यु की संख्या का अनुपात है।
2. वर्ष 2014-16 में भारत में MMR गिरकर 130 प्रति लाख जीवित जन्म तक पहुँच चुका है।
3. सतत् विकास लक्ष्य-3 का उद्देश्य वर्ष 2030 तक वैश्विक मातृ मृत्यु अनुपात को 70 लाख प्रति जन्म से कम करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

360. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. बंग-भंग विरोधी आंदोलन में बंगाल के किसान वर्ग ने भी भाग लिया था।
2. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस ने वर्ष 1906 में कलकत्ता अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में स्वराज को अपना लक्ष्य घोषित किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".