। UPSC Quiz in Hindi । Part-70

A. विश्व बैंक
B. विश्व आर्थिक मंच
C. अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी
D. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
347. लैंगिक बजट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) लैंगिक बजट की रणनीति को लागू करने के लिये नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
2. लैंगिक बजट महिलाओं और पुरुषों की विभेदीकृत आवश्यकताओं को पूरा करने की एक प्रक्रिया है।
3. लैंगिक बजट प्रक्रियाओं को मज़बूत करने के लिये मंत्रालयों और विभागों में जेंडर बजट सेल का गठन किया गया है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
348. आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह माध्यमिक और तृतीयक देखभाल सुविधाओं में मुफ्त, गुणवत्ता तथा कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिये शुरू की गई एक स्वास्थ्य बीमा योजना है।
2. लाभार्थियों का समावेशन गरीबी रेखा से नीचे (BPL) डेटा के आधार पर तय किया जाता है।
3. इसका उद्देश्य व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिये स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का निर्माण करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
349. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (Extended Producer Responsibility- EPR) उत्पाद से जुड़ी पर्यावरणीय लागतों के लिये ज़िम्मेदारी संभालने की एक रणनीति है।
2. EPR पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के डिज़ाइन के लिये निर्माताओं को बढ़ावा देने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन का उपयोग करती है।
3. निर्माता ज़िम्मेदारी संगठन (Producer Responsibility Organization- PRO) उत्पादकों के जीवन चक्र के बाद अपशिष्ट के संग्रह और सुरक्षित संचालन के लिये उत्तरदायी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
350. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. 1 हेक्टेयर से कम परिचालन जोत वाले किसान, सीमांत किसान होते है।
2. वर्ष 2015-16 के दौरान कुल परिचालन भू-जोतों में सीमांत किसानों की हिस्सेदारी बढ़ी है।
3. परिचालन जोत में बड़ी भूमि की हिस्सेदारी बढ़ गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















