UPSC CSE IAS Quiz Part-69

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-69


341. निम्नलिखित में से कौन केंद्र सरकार के राजस्व व्यय का/के घटक है/हैं?
1. कर्मचारियों का वेतन
2. ऋण का भुगतान
3. सब्सिडी
4. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. केवल 1, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

342. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएँ किसी अर्थव्यवस्था में मेरिट गुड्स का उदाहरण है।
2. मेरिट गुड्स में निवेश सामाजिक कल्याण पर सकारात्मक बाह्य कारण और प्लवन प्रभाव पैदा करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

343. आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तर्कहीन वृद्धि से सुरक्षा प्रदान करता है।
2. इस अधिनियम के तहत वस्तुओं की सूची में केवल खाद्य उत्पाद शामिल हैं।
3. जब आवश्यकता हो तब केंद्र केवल नई वस्तुओं को शामिल कर सकता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

344. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सरकारी प्रतिभूतियाँ (G-Sec) भारत सरकार का एक वित्तीय दायित्व है जिसके द्वारा वह अपने राजकोषीय घाटे का वित्तपोषण कर सकती है।
2. G-sec केंद्र सरकार या राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाने वाला व्यापार योग्य प्रपत्र है।
3. तेल की कीमतों, घरेलू तरलता और रुपए की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के कारण G-sec के प्रतिफल में अस्थिरता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

345. निम्नलिखित में से कौन-सा/से नमामि गंगे मिशन का/के घटक हैं/हैं?
1. सीवरेज परियोजना प्रबंधन
2. शहरी स्वच्छता
3. पानी की गुणवत्ता
4. पारिस्थितिक तंत्र संरक्षण
5. नदियों को आपस में जोड़ना
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1, 2, 3 और 4
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".