UPSC CSE IAS Quiz Part-50

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-50


246. सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. धातु के सिक्कों के उपयोग के कारण व्यापार में वृद्धि हुई।
2. सैंधव लोग मंदिरों में रखे देवताओं की पूजा करते थे।
3. सिंधु घाटी सभ्यता के लोग नाव बनाना जानते थे।
4. बालाकोट सिंधु घाटी सभ्यता का तटीय शहर है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 3
D. केवल 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

247. अशोक के निम्नलिखित वृहद् शिलालेखों को उत्तर से दक्षिण दिशा में व्यवस्थित कीजिये:
1. कालसी
2. गिरनार
3. सन्नति
4. शहबाजगढ़ी
कूट:
A. 4-3-2-1
B. 2-3-4-1
C. 4-1-2-3
D. 2-3-1-4
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

248. 'वैदिक काल' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
1. विश ऋग्वैदिक काल की राजनीतिक संरचना में सबसे छोटी इकाई थी।
2. प्रमुखों को लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता था।
3. प्रजा द्वारा राजा को बलि नामक कर का भुगतान करना अनिवार्य था।
4. समाज में वर्ण आधारित कठोर सामाजिक व्यवस्था प्रचलित थी।
कूट:
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. केवल 2, 3 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

249. अक्सर समाचारों में देखी जाने वाली पिंगुली चित्रकथी कलाकिससे संबंधित है?
A. गुजरात
B. मध्य प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. कर्नाटक
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

250. ऋग्वेद-कालीन आर्यों और सिंधु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. ऋग्वेद-कालीन आर्य युद्ध में कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे, जबकि सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता।
2. ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चाँदी और ताम्र का ज्ञान था, जबकि सिंधु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लोहे का ज्ञान था।
3. ऋग्वेद-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था, जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिंधु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे।
कूट:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".