। UPSC Quiz in Hindi । Part-49

1. लोथल
2. सुत्कोगेंडोर
3. कोट-दीजी
4. कालीबंगा
कूट:
A. 3-2-1-4
B. 2-3-4-1
C. 3-4-2-1
D. 2-3-1-4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
242. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ‘चित्त आदंगल’ शब्द का सबसे उपयुक्त वर्णन करता है?
A. तमिलनाडु में ये भूमि से संबंधित रिकॉर्ड होते हैं।
B. यह पल्लवकालीन वस्त्रों पर की जाने वाली चित्रकारी है।
C. यह कर्नाटक संगीत का एक प्रकार है जो विशेष रूप से केरल में प्रचलित है।
D. यह संगम युग का एक साहित्यिक लेख है जो राजा के कर्त्तव्यों को परिभाषित करता है।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
243. सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सड़कों और गलियों का निर्माण 'ग्रिड पद्धति' में किया गया था।
2. एकांतता/निजता को महत्त्व देते हुए घरों को अभिकल्पित किया गया था।
3. अन्नागारों का उपयोग धार्मिक उद्देश्यों के लिये किया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
244. भारत में विदेशी ट्रिब्यूनलों (FTs) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. केवल FTs को ही अवैध अप्रवासियों को विदेशी घोषित करने का अधिकार है।
2. केंद्र और राज्य सरकार दोनों देश में FT स्थापित कर सकती हैं।
3. केवल राज्य प्रशासन ही किसी व्यक्ति के विदेशी होने के संदेह के आधार पर उसके विरुद्ध FT में जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
245. प्राचीन भारत में देश की अर्थव्यवस्था में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रेणी (Guild) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. प्रत्येक ‘श्रेणी’ राज्य के एक केंद्रीय प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होता था और प्रशासनिक स्तर पर राजा उसका प्रमुख होता था।
2. ‘श्रेणी’ ही वेतन, काम करने के नियमों, मानकों और कीमतों को सुनिश्चित करता था।
3. ‘श्रेणी’ का अपने सदस्यों पर न्यायिक अधिकार होता था।
कूट:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















