UPSC CSE IAS Quiz Part-51

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-51


251. निम्नलिखित में से कौन-सी गुफाओं का निर्माण मौर्य काल के दौरान किया गया था?
1. बाघ की गुफाएँ
2. बराबर गुफाएँ
3. एलोरा की गुफाएँ
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

252. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्रों (NIMZs) की स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243Q के तहत औद्योगिक टाउनशिप के रूप में की जाती हैं।
2. NIMZ के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल का कम-से-कम 30% भाग विनिर्माण इकाइयों के लिये समर्पित होना चाहिये।
3. विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) का मुख्य उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना है, जबकि यह NIMZ औद्योगिक विकास के सिद्धांत पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

253. हाल ही में समाचारों में देखा गया प्रोजेक्ट मानवकिससे संबंधित है?
A. भारत द्वारा प्रस्तावित पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन।
B. मानव शरीर के प्रत्येक ऊतक के मानचित्रण की परियोजना।
C. आधुनिक मनुष्यों में निएंडरथल DNA के प्रतिशत का आकलन करने का प्रयास।
D. भारतीय मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम (HSP) द्वारा चालक दल युक्त कक्षीय अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने के लिये आवश्यक तकनीक विकसित करना।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

254. निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं?
1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।
2. वे देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।
3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे।
कूट:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. 1, 2 और 3
D. इनमें से कोई नहीं।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

255. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

महाजनपद

वर्तमान अवस्थिति

1. अंग

भागलपुर

2. कम्बोज

कश्मीर

3. अश्मक

मथुरा

4. मत्स्य

भरतपुर

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 4
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".