UPSC CSE IAS Quiz Part-46

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-46


226. मनरेगा योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह वेतन आधारित रोज़गार की कानूनी गारंटी प्रदान करता है।
2. इस योजना में मांगने पर काम उपलब्ध कराने में विफल होने और किये गए कार्य की मज़दूरी के भुगतान में देरी, दोनों मामलों में भत्ते और मुआवज़े दोनों का प्रावधान हैं।
3. केंद्र से राज्यों को संसाधन हस्तांतरण प्रत्येक राज्य में रोज़गार की मांग पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

227. 'नज़ सिद्धांत' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह अवधारणा व्यक्तियों या समूहों के व्यवहार तथा उनके निर्णयन को प्रभावित करने हेतु सकारात्मक सुदृढ़ीकरण और अप्रत्यक्ष सुझावों के बारे में बताती है।
2. रिचर्ड थेलर को व्यावहारिक अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिये अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

228. पेरिस समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. काटोविस क्लाइमेट पैकेज जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के लिये कार्यान्वयन दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डालता है।
2. भारत ने पेरिस समझौते के तहत वर्ष 2030 तक स्थापित विद्युत क्षमता का 40% भाग गैर-जीवाश्म ईंधन से प्राप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।
3. यह समझौता सामान्य किंतु विभेदीकृत ज़िम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं (CBDR-RC) के सिद्धांत पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

229. MSME क्षेत्रक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारतीय अर्थव्यवस्था में MSME क्षेत्र सर्वाधिक रोज़गार सृजन करने वाले क्षेत्रों में से एक है।
2. इस क्षेत्रक में क्षेत्रीय असंतुलन को बढ़ाने की क्षमता है।
3. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्राथमिकता क्षेत्र ऋण से MSME क्षेत्रक को प्रोत्साहन मिलता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

230. भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (NIXI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. NIXI कंपनी अधिनियम 2013 के तहत एक गैर-लाभकारी संगठन है।
2. यह समकक्ष इंटरनेट सर्विस प्रदाता (ISP) सदस्यों के बीच घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".