। UPSC Quiz in Hindi । Part-47

1. ‘सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना’ संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
2. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत भारतीय सांख्यिकी संस्थान राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान है।
3. रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त का कार्यालय MoSPI के अधीन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
232. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा मासिक रूप से प्रकाशित किया जाता है।
2. IIP में विनिर्माण क्षेत्र का भारांश सबसे अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
233. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सांख्यिकी मामलों में नीतियों, प्राथमिकताओं और मानकों को विकसित करने के अधिदेश के साथ स्थापित राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) एक संवैधानिक निकाय है।
2. NSC का गठन रंगराजन आयोग की सिफारिशों पर किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
234. फेम इंडिया-II के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहित करता है।
2. यह योजना हाइड्रो-कार्बन आधारित ईंधनों पर भारत की निर्भरता को कम करने में सहायता करेगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
235. आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 में प्रयुक्त ‘लाइटहाउस इफेक्ट’ शब्द किसको संदर्भित करता है?
A. यह अनौपचारिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि और न्यूनतम वेतन के बीच संबंध को दर्शाता है।
B. यह अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति ऊर्जा के उपयोग को संदर्भित करता है।
C. बढ़ते संवृद्धिशील MSME क्षेत्र और अर्थव्यवस्था में इसके योगदान की प्रवृत्ति।
D. भारत की GDP वृद्धि में महिलाओं का योगदान।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















