UPSC CSE IAS Quiz Part-45

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-45


221. 'बौनी फर्मों (Dwarf Firms)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. 100 से कम नियोजित कर्मचारियों वाली और दस वर्ष से अधिक पुरानी फर्म्स को 'बौनी फर्मोंके रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
2. संगठित विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों में बौनी फर्मों का हिस्सा आधे से भी अधिक है।
3. रोज़गार और उत्पादकता के मामले में अर्थव्यवस्था में इन फर्म्स का योगदान सर्वाधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

222. आर्थिक नीति अनिश्चितता (EPU) सूचकांक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. वर्ष 2011-12 में भारत की आर्थिक नीति अनिश्चितता (EPU) सर्वाधिक थी।
2. निम्न आर्थिक नीति अनिश्चितता की अर्थव्यवस्था में लचीलेपन का प्रतीक है।
3. GST लागू होने के बाद भारत के EPU में वृद्धि हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3   
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

223. प्रतिस्थापन स्तर की प्रजनन दर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. प्रति महिला पर लगभग 2.1 बच्चों की कुल प्रजनन दर को प्रजनन का प्रतिस्थापन स्तर कहा जाता है।  
2. दक्षिणी राज्यों, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों की कुल प्रजनन दर, पहले से ही प्रतिस्थापन स्तर से काफी नीचे हैं।
3. राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आवश्यक प्रतिस्थापन स्तर प्रजनन दर 2.1 के सामान्य मानदंड से अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

224. गिनी सूचकांक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. गिनी सूचकांक आय या संपदा के वितरण का एक आलेखात्मक निरूपण है।
2. गिनी सूचकांक का मूल्य जितना अधिक होगा आय समानता का स्तर उतना ही अधिक होगा।
3. भारत के लिये गिनी सूचकांक का मूल्य नियमित श्रमिकों के बीच बढ़ गया है, जबकि अनौपचारिक श्रमिकों के बीच घट गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3 
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

225. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कॉफी बोर्ड एक सांविधिक संगठन है और यह भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है।
2. कॉफी उत्पादकों के लिये बेहतर रिटर्न सुनिश्चित करने के लिये कॉफी बोर्ड ने भारत में ब्लॉकचेन-आधारित कॉफी ई-मार्केटप्लेस शुरू किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".