UPSC CSE IAS Quiz Part-41

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-41

201. यह प्रस्ताव केवल लोकसभा में ही अत्यावश्यक लोक महत्त्व के मुद्दों पर सदन का ध्यान आकर्षित करने के लिये पेश किया जा सकता है। इसमें सरकार के निंदा के तत्त्व शामिल होते हैं। यह एक असाधारण युक्ति है जो सदन की सामान्य कार्यवाही को बाधित करती है। इसमें ऐसा कोई मामला शामिल नहीं होता है जो न्यायालय में विचाराधीन है। यह हाल ही में घटित किसी घटना तक ही सीमित रहता है और एक से अधिक मामलों को कवर नहीं करता है। यह प्रस्ताव किसी ऐसे मामले पर पुनः चर्चा नहीं करता है जिस पर उसी सत्र में चर्चा हो चुकी हो।
उपरोक्त अनुच्छेद में वर्णित प्रस्ताव की पहचान कीजिये:
A. विशेषाधिकार प्रस्ताव
B. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
C. निंदा प्रस्ताव
D. स्थगन प्रस्ताव
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

202. भारतीय संविधान के उद्देश्यों में से एक सामाजिक न्यायका उल्लेख  निम्नलिखित में से किसमें मिलता है
A. राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों में।
B. प्रस्तावना, मौलिक अधिकार और राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों में।
C. मौलिक अधिकार और प्रस्तावना में।
D. इनमें से कोई नहीं।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

203. भारत की प्रस्तावना के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. बेरुबाड़ी संघ के मामले में इसे संविधान का एक भाग माना गया।
2. यह संविधान के मूल ढाँचे का एक हिस्सा है।
3. यह न तो शक्ति का और न ही परिसीमन का स्रोत है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

204. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. विधायिका के प्रति कार्यपालिका का सामूहिक उत्तरदायित्व ही सरकार के कैबिनेट रूप का अंतर्निहित सिद्धांत है।
B. राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा होने के बाद ही संसद के निम्न सदन को भंग कर सकता है।
C. भारतीय संसदीय प्रणाली संसदीय संप्रभुताके सिद्धांत पर आधारित है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: 
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

205. भारत की संघीय प्रणाली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह विविधता के साथ-साथ एकता सुनिश्चित करती है।
2. भारतीय संघ का गठन संघ और राज्य के बीच आपसी समझौते से हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".