। UPSC Quiz in Hindi । Part-42

1. पोर्टफोलियो व्यवस्था की शुरुआत।
2. वायसराय को अध्यादेश जारी करने का अधिकार।
3. गवर्नर-जनरल की परिषद के विधायी और कार्यकारी कार्यों का पृथक्करण।
4. बंबई और मद्रास प्रेसीडेंसी को विधायी शक्तियों की बहाली।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
207. निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में संसद, राज्य सूची के विषयों पर कानून बना सकती है:
1. जब राज्यसभा एक प्रस्ताव पारित करे।
2. वित्तीय आपातकाल के दौरान।
3. जब कोई राज्य अनुरोध करे।
कूट:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
208. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह आपराधिक मामलों में भूतलक्षी कानून के तहत किसी व्यक्ति के दोषसिद्धि पर रोक लगाता है।
2. किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिये एक से अधिक बार दंडित नहीं किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
209. ये वन पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढलान पर पाए जाते हैं। ये उन उष्ण एवं आर्द्र प्रदेशों में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक और तापमान लगभग 220C होता है। ये वन सघन और परतों के रूप में होते हैं, भूमि के नज़दीक झाड़ियाँ और बेलें होती हैं तथा इनके ऊपर छोटे कद वाले पेड़ एवं सबसे ऊपर अधिक लंबाई वाले वृक्ष होते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा उक्त वनों का एक प्रकार है?
A. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
B. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
C. उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
D. पर्वतीय वन
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
210. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जून-सितंबर माह के दौरान सामान्यत: मानसूनी हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होती है।
2. मानसूनी हवाएँ मई के अंतिम सप्ताह में सबसे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से टकराती हैं।
3. उत्तरी मैदान में पश्चिम की ओर बढ़ने पर बंगाल की खाड़ी शाखा से वर्षा में वृद्धि होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















