UPSC CSE IAS Quiz Part-40

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-40

196. निम्नलिखित पर विचार कीजिये:
1. कॉमकासा (COMCASA)
2. INF संधि
3. न्यू स्टार्ट संधि
उपर्युक्त संधि/समझौते निम्नलिखित में से किस देश/संगठन से संबंधित है?
A. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
B. यूरोपियन यूनियन
C. सार्क
D. आसियान
उत्तरः A

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".


197. एशिया आश्वासन पहल अधिनियमके संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. यह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की भूमिका को बढ़ाने की बात करता है।
B. यह दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर आसियान देशों के साथ चीन के बहुपक्षीय जुड़ाव का आह्वान करता है।
C. यह एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक को वैधानिक आधार देने पर लक्षित है।
D. भारत द्वारा हिंद महासागर को शांति का क्षेत्रघोषित किया गया है।
उत्तरः A

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".


198. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. रामसर अभिसमय के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र में सभी आर्द्र भूमियों को बचाना और संरक्षित रखना भारत सरकार के लिये अधिदेशात्मक है।
2. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, भारत सरकार ने रामसर अभिसमय की संस्तुतियों के आधार पर बनाए थे।
3. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, आर्द्र भूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रों को भी सम्मिलित करते हैं, जैसा कि प्राधिकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".


199. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. UN-REDD+ कार्यक्रम की समुचित अभिकल्पना और प्रभावी क्रियान्वयन महत्त्वपूर्ण रूप से योगदान दे सकते हैं-
2. जैव विविधता का संरक्षण करने में
3. वन्य पारिस्थितिकी की समुत्थानशीलता में
4. गरीबी कम करने में
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".


200. कभी- कभी समाचारों में दिखने वाले एजेंडा 21’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह धारणीय विकास के लिये एक वैश्विक कार्य योजना है।
2. वर्ष 2002 में जोहांसबर्ग में हुए संधारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन में इसे प्रस्तुत किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".