UPSC CSE IAS Quiz Part-39

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-39


191. CITES के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह संकटग्रस्त वनस्पतियों और वन्य जीवों की रक्षा हेतु एक बहुपक्षीय संधि है।
2. यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रशासित है।
3. इसे जिनेवा अभिसमय के नाम से भी जाना जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

192. निम्नलिखित पर विचार कीजिये:
1. कार्टाजेना प्रोटोकॉल
2. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
3. नागोया प्रोटोकॉल
उपर्युक्त में से कौन-सा/से प्रोटोकोल जैव-विविधता पर अभिसमय से संबंधित है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

193. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
   अनुसंधान/मिशन    संबंधित ग्रह
1. DKIST                    सूर्य
2. बेपीकोलंबो               बुध
3. पंच मिशन                शुक्र
4. ओसिरिस-रेक्स         चंद्रमा
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

194. भारत में आरक्षण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. आर्थिक पिछड़ापन आरक्षण का आधार नहीं हो सकता।
2. सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण का दावा करना एक मौलिक अधिकार है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

195. मरुस्थलीकरण को रोकने के लिये संयुक्त राष्ट्र अभिसमय का/के क्या महत्त्व है/हैं?
1. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।
2. यह विशेष रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को बड़े हिस्से का नियतन सुलभ कराता है।
3. यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बॉटम-अप अप्रोच) के लिये प्रतिबद्ध है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".