UPSC CSE IAS Quiz । UPSC Quiz in Hindi । Part-6

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-6


26. मौलिक कर्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.  मौलिक कर्तव्य नागरिकों और विदेशियों दोनों पर लागू होते हैं।

2.  ये केवल संसद द्वारा प्रवर्तनीय हैं।

3.  न्यायिक समीक्षा के लिये मौलिक कर्तव्यों का उपयोग किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
 
A.  केवल 1 और 2 
B.  केवल 2 
C.  केवल 3 
D.  केवल 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.  संविधान के अनुच्छेद 19 में प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लेख किया गया है।

2.  वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भारत की अखंडता एवं राज्य की सुरक्षा के आधार पर प्रतिबंधित किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
 
A.  केवल 1 
B.  केवल 2 
C.  1 और 2 दोनों 
D.  न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

28.  गंगा नदी बेसिन में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की मृदा के प्रकारों को उत्तर से दक्षिण की ओर के क्रम में व्यवस्थित कीजिये:
1.  तराई

2.  भाबर

3.  खादर

4.  बाँगर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
 
A.  4-3-2-1 
B.  2-1-4-3 
C.  3-4-1-2 
D.  2-3-1-4
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

29.  प्रायद्वीपीय पठार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.  यह गोंडवाना लैंड के विवर्तनिक स्थानांतरण का परिणाम था।

2.  पठार का पूर्वी विस्तार दामोदर नदी द्वारा अपवाहित है।

3.  कार्बी-आंगलोंग पठार दक्कन के पठार का एक भाग है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
 
A.  केवल 1 और 2 
B.  केवल 2 
C.  केवल 3 
D.  1, 2 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

30.  हाल ही में समाचारों में रहा थवैट्स हिमनदकहाँ अवस्थित है? 
A.  अंटार्कटिका 
B.  आर्कटिक 
C.  हिमालय 
D.  एंडीज
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".