
1. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
संधि/निकाय वर्ष
1. अंतर कोरियाई सैन्य समझौता 1950
2. यूनाइटेड नेशंस कमांड 2018
3. कोरियाई युद्धविराम समझौता 1953
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ उत्तर
कोरिया और दक्षिण कोरिया ने वर्ष 2018
अंतर
कोरियाई सैन्य समझौते (Inter-Korean
Military Agreement) पर हस्ताक्षर किये इसके तहत उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता ‘किम जोंग उन’ (Kim Jong Un) और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति
‘मून जेई-इन’ (Moon Jae-in) के बीच हुई एक बैठक के बाद ‘प्योंगयांग संयुक्त घोषणा’ (Pyongyang Joint Declaration) नामक
एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे। अतः युग्म 1 सही सुमेलित नहीं है।
→ यूनाइटेड
नेशंस कमांड (United Nations Command- UNC) बहुराष्ट्रीय
सैन्य बलों की एकीकृत कमान है। इसकी स्थापना 1950 में संयुक्त
राष्ट्र संघ (United Nations) के आग्रह पर दक्षिण
कोरिया पर उत्तर कोरिया के हमले को रोकने हेतु की गई थी। अतः युग्म 2
सही
सुमेलित नहीं है।
→ ‘कोरियाई युद्धविराम
समझौता’ (Korean Armistice Agreement)एक
संघर्ष विराम समझौता था।
वर्ष 1953 का यह समझौता कोरियाई
युद्ध को रोकने में बहुत ही महत्त्वपूर्ण
रहा था। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है।
|
1. चीन की बढ़ती शक्ति और तिब्बत को एक बफर राज्य के रूप में बनाए रखने की आवश्यकता समय की माँग थी।
2. रूस द्वारा अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करना जिसने उत्तर दिशा की ओर से ब्रिटिश भारत के समक्ष खतरा उत्पन्न कर दिया था।
3. तिब्बत के माध्यम से होने वाले व्यापार को प्रबंधित करने की ब्रिटिश भारत के व्यापारियों की बढ़ती माँग जिससे उनके लाभ सुरक्षित रहे।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ हिमालय पर्वत शृंखला भारत और चीन के मध्य एक
प्राकृतिक सीमा का निर्माण करती है। इस
पर्वत शृंखला के अंतर्गत नेपाल, भूटान, सिक्किम (भारतीय राज्य), तिब्बत (अब चीन के अधीन) जैसे भू-भाग आते हैं। इनमें तिब्बत भौगोलिक रूप
से भारत की सीमा सुरक्षा के लिये सबसे
महत्त्वपूर्ण है।
→ गवर्नर
जनरल वारेन हेस्टिंग ने
इस क्षेत्र से वाणिज्यिक लाभ लेने के लिये वर्ष
1774 में अपना पहला व्यापारिक मिशन भेजा किंतु तिब्बत ने ब्रिटिश ईस्ट
इंडिया कंपनी के प्रस्ताव को अस्वीकार
कर
दिया। परंतु धीरे-धीरे निम्नलिखित कारकों के कारण तिब्बत के प्रति अंग्रेज़ों की रूचि बढ़ती गई।
→ चीन की शक्ति में ह्रास को ध्यान में रखते
हुए और विदेशी शक्तियों के मध्य इसे अपने
प्रभाव क्षेत्र के रूप में विभाजित कर लेने की प्रतिस्पर्द्धा के कारण तिब्बत विशेष रूप से ब्रिटेन एवं रूस के
लिये एक रणनीतिक शक्ति का क्षेत्र बन
गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
→ नेपाल, भूटान और सिक्किम पर ब्रिटिश प्रभाव के विस्तार के पश्चात ब्रिटिश
भारत तथा तिब्बत की सीमाएँ एक-दूसरे के
अत्यंत निकट हो गई। जब रूस ने अपना प्रभाव क्षेत्र पामीर के पठार तक फैला लिया परिणामस्वरूप उत्तर दिशा की ओर
से ब्रिटिश भारत के समक्ष खतरा उत्पन्न
हो गया। अतः कथन 2 सही है।
→ 19वीं शताब्दी
के दौरान चाय और शाल के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली ऊन में ब्रिटिश व्यापारियों की रूचि काफी बढ़ गई।
इसी कारण भूटान से होकर तिब्बत के साथ
नियमित आवागमन की व्यवस्था को विकसित करने के लिये ब्रिटिश सरकार पर व्यापारियों का अत्यधिक दबाव था। अतः कथन 3 सही है।
|
पोर्टल संबंधित मंत्रालय
1. राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल केंद्रीय संचार मंत्रालय
2. राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता पोर्टल केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय
3. ई-बिज़ पोर्टल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ राष्ट्रीय
कैरियर सेवा 20 जुलाई, 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक पंचवर्षीय मिशन मोड
परियोजना है। यह परियोजना ‘केंद्रीय
रोज़गार एवं श्रम मंत्रालय’ के
महानिदेशालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। हाल ही में राष्ट्रीय कैरियर सेवा (National Career Service- NCS) परियोजना के तहत केंद्रीय
श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय (Union Ministry of Labour and Employment) ने रोज़गार चाहने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों
के लिये ‘मुफ्त ऑनलाइन कैरियर कौशल प्रशिक्षण’ की शुरूआत की। अतः
युग्म 1 सही
सुमेलित नहीं है।
→ भारत में AI से संबंधित संसाधनों के साझाकरण करने हेतु भारत में AI से संबंधित विकास
के लिये एक ‘स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म’ के रूप में केंद्रीय
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय (Union Ministry for Electronics and IT) ने www.ai.gov.in नामक भारत का राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पोर्टल लॉन्च
किया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीज़न और आईटी
उद्योग निकाय ‘नैसकॉम’ (NASSCOM) मिलकर इस पोर्टल का संचालन
करेंगे। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।
→ ई-बिज़
पोर्टल एक एकीकृत
सेवा परियोजना है, जो
भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-अभिशासन योजना के तहत
27 मिशन मोड परियोजनाओं का हिस्सा है। इसका
उद्देश्य ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम
से सरकार से व्यापार (जी-2-बी)
सेवाओं तक तेज़ी से पहुँच को सक्षम बना
कर देश में कारोबार के माहौल को सुधारना है। ई-बिज़ पोर्टल को इंफोसिस टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा औद्योगिक नीति
एवं संवर्धन विभाग, वाणिज्य
एवं उद्योग मंत्रालय, भारत
सरकार के मार्गदर्शन में कार्यान्वित किया जा
रहा है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है।
|
चक्रवात/तूफान उत्पति क्षेत्र
1. अम्फान बंगाल की खाड़ी
2. निसर्ग अरब सागर
3. क्रिस्टोबाल दक्षिण चीन सागर
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ (Amphan) ने बंगाल
की खाड़ी से तटीय राज्यों पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा
को प्रभावित किया है। अत:
युग्म 1 सही
है।
→ चक्रवात ‘निसर्ग’(Nisarga)से अरब
सागर के तटीय राज्य महाराष्ट्र तथा गुजरात
प्रभावित हुए हैं। अत:
युग्म 2 सही
है।
→ उष्णकटिबंधीय तूफान 'क्रिस्टोबाल' (Cristobal) मेक्सिको की खाड़ी से
धीरे-धीरे अंतर्देशीय भागों की ओर बढ़ रहा है, जिससे दक्षिणी मेक्सिको तथा अमेरिका के कुछ हिस्सों के प्रभावित होने की संभावना है। अत: युग्म 3 सही नहीं है।
|
A. शिक्षा क्षेत्र के बुनियादी ढाँचे में परिवर्तन
B. डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास
C. जेल सुधार
D. फिल्म मीडिया इकाइयों के युक्तिकरण
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ हाल
ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry
of Information and Broadcasting) के तहत संचालित फिल्म मीडिया इकाइयों के
युक्तिकरण को लेकर गठित बिमल
जुल्का समिति ने मंत्रालय
को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में व्यावसायिक
फिल्मों के निर्माण के लिये स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के वित्तपोषण
हेतु फिल्म प्रमोशन फंड (Film
Promotion Fund) के निर्माण का सुझाव
दिया है। अतः विकल्प (d) सही है।
|
संघ संस्थापक
1. अभिनव भारत सोसाइटी : अरबिंदो घोष
2. युगांतर : बारीन्द्र कुमार घोष
3. हिंदुस्तान एसोसिएशन ऑफ
द पैसिफिक कोस्ट : लाला हर दयाल
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘अभिनव
भारत सोसाइटी’ की स्थापना वर्ष 1904 में विनायक दामोदर सावरकर
और उनके भाई गणेश सावरकर द्वारा
की गई थी। इसका नाम ग्यूसेप मैजिनी द्वारा गठित यंग इटली संगठन से प्रेरित था। अतः युग्म 1
सही
नहीं है।
→ ‘युगांतर
पार्टी ‘औपनिवेशिक बंगाल
में एक अग्रणी क्रांतिकारी संगठन था। अप्रैल 1906 में बारीन्द्र कुमार
घोष और भूपेन्द्रनाथ दत्त के अधीन कलकत्ता अनुशीलन समिति के भीतर एक केंद्रीय भाग द्वारा साप्ताहिक समाचार
पत्र युगांतर की शुरुआत की गई जो आगे
चलकर
क्रांतिकारी राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना। अतः युग्म 2 सही है।
→ वर्ष 1913 में ‘हिंदुस्तान
एसोसिएशन ऑफ द पैसिफिक कोस्ट’ की
स्थापना ओरेगन के एस्टोरिया में लाला
हर दयाल के प्रयासों से हुई थी। इसके प्रथम
अध्यक्ष मोहन सिंह भखना थे। अतः
युग्म 3 सही
है।
|
1. इस कोष की स्थापना RBI द्वारा की गई है और इसका प्रबंधन भी RBI द्वारा किया जाएगा।
2. इस कोष का वित्तपोषण पूर्ण रूप से RBI द्वारा किया जाएगा।
3. इस कोष का उद्देश्य टियर-1 और टियर-2 क्षेत्रों में PoS टर्मिनल स्थापित करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ देश
भर में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के
उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक
(Reserve Bank of India-RBI) ने हाल ही में 500 करोड़ रुपए का ‘भुगतान अवसंरचना विकास कोष’ (Payments Infrastructure Development
Fund-PIDF) स्थापित
किया है।
→ RBI द्वारा गठित इस कोष को एक सलाहकार परिषद
(Advisory Council) के माध्यम से शासित किया जाएगा, हालाँकि इसका प्रबंधन रिज़र्व बैंक द्वारा
स्वयं किया जाएगा। अतः
कथन 1 सही है।
→ भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) 250 करोड़ रुपए के प्रारंभिक योगदान के साथ इस
कोष की शुरुआत करेगा, जोकि कुल राशि का आधा हिस्सा होगा और शेष आधा हिस्सा कार्ड जारी करने वाले बैंकों और देश में
परिचालित कार्ड नेटवर्कों द्वारा वहन
किया
जाएगा। अतः कथन 2 सही नहीं है।
→ रिज़र्व बैंक द्वारा इस कोष का गठन मुख्य रूप से
टियर-III से टियर-VI केंद्रों और पूर्वोत्तर
राज्यों में पॉइंट ऑफ सेल (Point
of Sale-PoS) संबंधित
मूलभूत सुविधा (भौतिक तथा डिजिटल माध्यम दोनों)
स्थापित करने हेतु अधिग्राहकों को प्रोत्साहित
करना है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|
1. राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों की भांति मूल कर्त्तव्य भी गैर-न्यायोचित होते हैं।
2. कुछ मूल अधिकारों की भांति कुछ मूल कर्त्तव्य भी नागरिकों एवं विदेशियों दोनों को प्राप्त है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ राज्य
के नीति निदेशक तत्त्वों का उल्लेख भारतीय संविधान के भाग
4 के अनुच्छेद
36 से 51 तक में किया
गया है। संविधान निर्माताओं ने यह विचार वर्ष 1937 में निर्मित आयरलैंड
के संविधान से लिया था। राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों
की भांति मूल कर्त्तव्य भी गैर-न्यायोचित
होते हैं। भारत का संविधान न्यायालयों द्वारा इनके प्रत्यक्ष प्रवर्तन का प्रावधान नहीं करता है। इसके
अतिरिक्त इनके उल्लंघन के विरुद्ध
कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है। हालाँकि संसद उपयुक्त विधि द्वारा इन्हें प्रवर्तित करने के लिये
स्वतंत्र है। अतः कथन 1 सही है।
→ भारतीय
संविधान के भाग 3 में अनुच्छेद
12 से 35 तक मूल
अधिकारों का विवरण दिया गया है। जबकि वर्ष 1976 की स्वर्ण
सिंह समिति की सिफारिश पर भारतीय संविधान में मूल
कर्त्तव्यों का पाठ अलग से जोड़ा गया।
नागरिक या विदेशी सभी व्यक्तियों को प्राप्त कुछ मूल अधिकारों के विपरीत मूल कर्त्तव्य केवल नागरिकों को
ही प्राप्त है विदेशियों को नहीं। अतः
कथन 2 सही नहीं है।
|
A. यह एक कंप्यूटर मैलवेयर प्रोग्राम है।
B. यह एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी है।
C. यह इंटरनेट आधारित राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक राजमार्ग प्रणाली है।
D. यह भविष्य में सतत् रूप से एक मज़बूत एवं लचीली ऊर्जा प्रणाली बनाने संबंधी एक पहल है।
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘#आईकोमिट’ (#iCommit), केंद्रीय विद्युत मंत्री द्वारा 05 जून, 2020 को विश्व पर्यावरण
दिवस के अवसर पर भविष्य में सतत् रूप से एक मज़बूत एवं लचीली ऊर्जा प्रणाली बनाने संबंधी एक पहल है। अतः विकल्प (d) सही है।
→ यह
पहल भविष्य में सतत् रूप से एक मज़बूत एवं
लचीली ऊर्जा प्रणाली बनाने के लिये सभी
हितधारकों एवं व्यक्तियों को ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे
बढ़ने के लिये एक स्पष्ट आह्वान है।
→ यह
पहल भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत ‘एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज़ लिमिटेड’ (EESL) द्वारा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत
सरकारों, कंपनियों तथा बहुपक्षीय
एवं द्विपक्षीय संगठनों, थिंक
टैंक एवं व्यक्तियों आदि को एक साथ
लाया जा रहा है।
|
1. राइट्स इश्यू के माध्यम से कोई कंपनी ऋण के रूप में बाज़ार से पूंजी जुटाने का प्रयास करती है।
2. मौजूदा शेयरधारकों को कंपनी द्वारा राइट्स इश्यू के तहत जारी शेयरों को खरीदने की बाध्यता नहीं होती है।
3. इस प्रक्रिया में सभी शेयरधारकों को बराबर शेयर उपलब्ध कराए जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ राइट्स इश्यू के माध्यम से कोई भी कंपनी अपने
मौजूदा शेयरधारकों से
पूंजी जुटाने का प्रयास करती है इस प्रक्रिया में
कंपनी वर्तमान शेयरधारकों में अतिरिक्त
शेयर
खरीदने का अधिकार (Right) प्रदान
करती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
→ मौजूदा शेयरधारकों को कंपनी द्वारा राइट्स इश्यू
के तहत जारी शेयरों को खरीदने की बाध्यता नहीं होती है। अतः कथन 2 सही है।
→ राइट्स
इश्यू के तहत एक शेयर धारक को कंपनी में उसके वर्तमान शेयर के अनुपात में शेयर
उपलब्ध कराए जाते हैं। अतः
कथन 3 सही नहीं है।
|
A. अंतरिक्ष यान
B. मिसाइल
C. क्षुद्रग्रह
D. भारतीय वायुसेना का विमान
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘163348(2002 NN4)’ एक क्षुद्रग्रह है जिसकी खोज जुलाई 2002 में की गई थी। इस
क्षुद्रग्रह को ‘संभावित
खतरनाक क्षुद्रग्रह’ (Potentially Hazardous Asteroid- PHA) और ‘नीयर अर्थ ऑब्जेक्ट
(Near Earth Object)’ के रूप में वर्गीकृत किया
गया है। अतः विकल्प (c) सही है।
→ नासा
की ‘जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी’ (Jet Propulsion Laboratory- JPL) के
अनुसार, ‘163348(2002 NN4)’ क्षुद्रग्रह का व्यास 250-570 मीटर के बीच हो सकता है।
→ यह
प्रत्येक 14.50 दिनों में अपनी धुरी पर
एक चक्कर पूरा करता है।
→ वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह क्षुद्रग्रह 5.2 किमी प्रति सेकंड या 11,200 मील प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की कक्षा के निकट
से गुज़रेगा। इसके पृथ्वी से 5.1 मिलियन
किलोमीटर की दूरी से गुज़रने का अनुमान है।
|
1. गांधी-इरविन समझौता
2. तृतीय गोल मेज सम्मेलन
3. पूना समझौता
4. सांप्रदायिक पंचाट
निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है?
A. 1-2-4-3
B. 1-4-3-2
C. 4-1-2-3
D. 1-4-2-3
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ प्रथम गोलमेज सम्मेलन (12 नवंबर,1930 से 19 जनवरी, 1931) की विफलता के बाद 5 मार्च, 1931 को गांधी-इरविन
समझौता हुआ। इस समझौते के तहत ब्रिटिश सरकार ने
सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेने ऐसे
अधिकांश स्वयं सेवकों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की जिनके विरुद्ध हिंसा का कोई आरोप नहीं था। कॉन्ग्रेस ने
सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया
तथा द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने हेतु सहमत हो गई।
→ अगस्त 1932 में सरकार ने सांप्रदायिक पंचाट की घोषणा की जिसके तहत
मुस्लिमों, सिख और दलित
वर्गों के लिये पृथक निर्वाचः मंडलों का प्रावधान किया गया।
→ गांधी जी द्वारा जेल में किये जा रहे
अनशन को समाप्त करवाने के लिये बी. आर. अम्बेडकर के साथ पूना
पैक्ट (24 सितंबर,1932) को हुआ।
→ तृतीय गोलमेज सम्मेलन (17 नवंबर, 1932 से 24 नवंबर 1932) अल्प अवधि का था इसमें न तो कॉन्ग्रेस ने भाग लिया और न ही
ब्रिटिश लेबर पार्टी ने। अतः
विकल्प (b) सही
है
|
1. यह सूचकांक ‘अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी’ (IEA) द्वारा जारी किया जाता है।
2. यह सूचकांक द्विवार्षिक रूप से जारी किया जाता है।
3. EPI- 2020 में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘पर्यावरण प्रदर्शन
सूचकांक’ येल विश्वविद्यालय के 'सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल लॉ एंड पॉलिसी' तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय के 'सेंटर
फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन
नेटवर्क' की संयुक्त पहल है। EPI को ‘विश्व
आर्थिक मंच’ (World Economic Forum- WEF) के
सहयोग से तैयार किया जाता है। अतः
कथन 1 सही नहीं है।
→ ‘पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक’ द्विवार्षिक रूप से जारी किया जाता है। अतः कथन 2 सही है।
→ EPI- 2018 में भारत का स्थान 177वाँ तथा स्कोर 30.57 के स्कोर (100 में
से) था। जबकि EPI- 2020 में भारत का स्थान 168 वाँ तथा स्कोर 27.6 है। अतः
कथन 3 सही है।
|
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस नदी को संदर्भित किया गया है?
A. लिम्पोपो नदी
B. कांगो नदी
C. जाम्बेजी नदी
D. नाइज़र नदी
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ कांगो
नदी, नील नदी के बाद अफ्रीका महाद्वीप की
दूसरी सबसे लंबी नदी है तथा जल की निर्वहन
मात्रा (Discharge Volume) के आधार पर अमेज़न नदी के
बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इस नदी का
अपवाह बेसिन नील नदी से भी बड़ा है। पहले
इसे ज़ायरे नदी (Zaire River) के
नाम से जाना जाता था।
→ यह
नदी अफ्रीका उच्च भूमि से निकलकर अटलांटिक महासागर में समाहित हो जाती है। यह भूमध्य रेखा को
दो बार काटती हुई स्टैनली और लिविंग
स्टोन जल प्रपातों का निर्माण करती है। यह नदी
विश्व का 13% विद्युत उत्पादन की क्षमता रखती है। अतः विकल्प (b) सही है।
→ उल्लेखनीय
है कि लिम्पोपो नदी अफ्रीका
में बोत्सवाना एवं ज़िम्बाव्बे की सीमा बनाती हुई मकर
रेखा को दो बार काटती है और हिंद महासागर में
गिरती है।
|
A. यह एक आतंकवादी समूह है।
B. यह समुद्री ईल की एक नई प्रजाति है।
C. यह अंटार्काटिका में खोजा गया एक खनिज है।
D. यह एक फासीवाद विरोधी गैर-संगठन आंदोलन है।
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘एंटिफा’ (Antifa), फासीवाद-विरोधी (Anti-Fascists) का लघु रूप है। यह एक एकल संगठन नहीं है
बल्कि ‘फार-लेफ्ट-लीनिंग मूवमेंट्स’ के लिये एक सामूहिक शब्दावली है जो अपने प्रदर्शनों में नव-नाज़ियों एवं श्वेत
वर्चस्ववादियों का विरोध करता है। आंदोलन
से संबंधित फासीवाद विरोधियों को अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य में वामपंथी ताकतों के रूप में वर्गीकृत किया
जाता है जबकि इससे जुड़े कई लोग खुद
को समाजवादी, अराजकतावादी, कम्युनिस्ट या पूंजीवाद विरोधी बताते हैं।
→ इस आंदोलन की उत्पत्ति का संबंध नाज़ी जर्मनी
से बताया जाता है। जबकि इस आंदोलन की
कई यूरोपीय देशों में उपस्थिति रही है और हाल के वर्षों में यह संयुक्त राज्य अमेरिका में चर्चा में आया है।
इसका कोई औपचारिक संगठनात्मक ढाँचा नहीं
है। 1980 के दशक में संयुक्त राज्य
अमेरिका में पहली बार इस आंदोलन की उपस्थिति
को दर्ज किया गया था। अतः
विकल्प (d) सही
है।
|














