
1. हाल ही में समाचारों में रहा पद ‘मारपोल 73/78’ (MARPOL 73/78) संबंधित है:
A. यह रूस का परमाणु संयंत्र से युक्त एक समुद्री जहाज़ है।
B. यह चीन की एक सुपरसोनिक मिसाइल है।
C. या समुद्री जहाज़ों के परिचालन से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘मारपोल 73/78’ (MARPOL 73/78) जहाज़ों के परिचालन या उनसे आकस्मिक
कारणों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम पर आधारित मुख्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
है।
→ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा मारपोल कन्वेंशन को 2 नवंबर, 1973 को
अपनाया गया था। इस कन्वेंशन से संबंधित वर्ष 1978 के प्रोटोकॉल को वर्ष 1976-77 की समुद्री
टैंकर दुर्घटनाओं के मद्देनज़र अपनाया गया था।
→ गौरतलब है कि ‘वर्ष
1973 का मारपोल कन्वेंशन’ को वर्ष 1978 तक लागू नहीं किया गया
था
किंतु जब इस कन्वेंशन से संबंधित ‘वर्ष
1978 के मारपोल प्रोटोकॉल’ को अपनाया
गया तो इसने वर्ष 1973 के
कन्वेंशन को अपने में समाहित कर
लिया। अतः विकल्प (c) सही है।
|
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस संगठन को संदर्भित किया गया है?
A. भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन
B. भारतीय निर्यात संगठन संघ
C. भारतीय उद्योग परिसंघ
D. भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry-CII) सलाह और परामर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से भारतीय
अर्थव्यवस्था, उद्योग, सरकार और नागरिक समाज
के विकास हेतु अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में कार्य करता है। CII एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका नेतृत्व और प्रबंधन स्वयं भारतीय उद्योग से संबंधी लोगों द्वारा
किया जाता है, इस संगठन में निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के लगभग 9100 सदस्य हैं।
→ भारतीय
उद्योग परिसंघ (CII) की
स्थापना वर्ष 1895 में
हुई थी और तकरीबन 125 वर्षों
से यह भारत की विकास यात्रा
को आकार देने तथा राष्ट्रीय विकास में भारतीय उद्योग की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
|
A. संस्कृति मंत्रालय द्वारा पत्रिका प्रकाशन से
B. पुलिस कर्मियों में मानसिक तनाव को कम करने से
C. खाद्य सुरक्षा को संबोधित करने से
D. COVID-19 के निःशुल्क उपचार से
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ छत्तीसगढ़ सरकार
ने राज्य में पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव और अवसाद यानि डिप्रेशन को कम करने के लिये ‘स्पंदन’ नामक एक अभियान की शुरुआत की है।
→ इस संबंध
में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को मनोचिकित्सकों या मनोवैज्ञानिकों द्वारा अवसादग्रस्त अधिकारियों और
कर्मचारियों के लिये परामर्श और चिकित्सा
उपचार
के बारे में दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गए हैं।
→ इस कार्यक्रम
के दौरान परामर्श सत्र, संगीत
और योग थेरेपी की व्यवस्था की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक पुलिस कर्मियों
ने आत्महत्या की है, जो
कि राज्य के पुलिस कर्मियों में मानसिक
तनाव
की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। अतः
विकल्प (b) सही
है।
|
1. ‘विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों’ (PVTGs) की सर्वाधिक संख्या उड़ीसा राज्य में निवास करती है।
2. भारत में जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या महाराष्ट्र राज्य में निवास करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारत
के 75 ‘विशेष रूप से कमज़ोर
जनजातीय समूहों’ (Particularly
Vulnerable Tribal Groups) में से सर्वाधिक 13 समूह उड़ीसा में निवास करते हैं। ओडिशा
राज्य के घोषित समस्त PVTGs की सूची में- 1. चुकटिया भुंजिया
2. बिरहोर 3. बोंडो 4. दिदायी 5. डोंगरिया कोंध 6. जुआंग 7. खरिया 8. कुटिया कंधा 9. लांजिया सौरा 10. लोढ़ा 11. मनकीडिया
12. पौड़ी
भुइया 13. सुरा शामिल हैं। अत: कथन 1 सही है।
→ भारत
में जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या के अनुसार राज्यों का विश्लेषण किया जाए तो मध्यप्रदेश प्रथम
तथा महाराष्ट्र दूसरे तथा उड़ीसा तीसरे स्थान पर आते हैं। अत: कथन 2 सही
नहीं है।
|
A. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
B. सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम
C. वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
D. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ वित्तीय वर्ष 2020-21 में ‘वेस्टर्न
कोलफील्ड्स लिमिटेड’ ने
62 मिलियन टन कोयला उत्पादन
के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ‘मिशन
100 डेज़’ नामक एक रोडमैप लॉन्च
किया है। ‘मिशन 100 डेज़’ कंपनी
के मध्यमकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों
को
प्राप्त करने में भी मदद करेगा। अतः
विकल्प (c) सही
है।
|
1. खेतड़ी और भीलवाड़ा तांबे की खानों के लिये प्रसिद्ध हैं।
2. अमरकंटक और कोरापुट बॉक्साइट निष्कर्षण के लिये प्रसिद्ध हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारत
की प्रसिद्ध तांबा निष्कर्षण खानों में
राजस्थान के खेतड़ी, अलवर, भीलवाड़ा और उदयपुर, मध्यप्रदेश के बालाघाट और झारखंड में
हज़ारीबाग और सिंहभूमि शामिल है। अतः कथन 1 सही है।
→ भारत
की प्रसिद्ध बॉक्साइट खानें मध्यप्रदेश के कटनी और अमरकंटक, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर
और मैकाल पर्वतमाला तथा ओडिशा के कोरापुट में स्थित हैं। अतः कथन 2 सही
है।
|
1. इसकी शुरुआत केरल प्रांतीय कॉन्ग्रेस समिति द्वारा की गई थी।
2. इसका उद्देश्य उच्च करों की मांग के कारण ज़मींदारों के प्रति किसानों के असंतोष का समाधान करना था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ कालीकट के ज़मोरिन शासक के स्वामित्त्व में
गुरुवायूर मंदिर केरल के भक्तों का पवित्र
मंदिर था किंतु निचली जातियों को वहाँ पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई थी। केरल प्रांतीय कॉन्ग्रेस समिति ने
1 नवंबर, 1931 से प्रसिद्ध श्री कृष्ण
मंदिर, गुरुवायूर के सामने सत्याग्रह आरंभ करने
का निर्णय लिया। अतः कथन 1 सही है।
→ केरल
के गांधी के नाम से प्रसिद्ध के. केलप्पन के
10 महीने लंबे विरोध प्रदर्शन और उपवास ने मंदिर प्रवेश आंदोलन पर राष्ट्र
का ध्यान आकर्षित किया। 12 नवंबर, 1936 को ट्रावनकोर/त्रावणकोर
के महाराजा ने ऐतिहासिक मंदिर प्रवेश
उद्घोषणा
पर हस्ताक्षर किये जिससे निचली जातियों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो गई। अतः कथन 2 सही नहीं है।
|
प्राकृतिक गैस उपस्थिति
1. सीएनजी : बड़े चट्टानीय रिक्त स्थानों के बीच
2. शेल गैस : अवसादी चट्टानों के बीच छोटे छिद्रों में
3. कोल-बेड मीथेन : कोयले के भंडार के साथ
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ जब
प्राकृतिक गैस बड़े चट्टानीय रिक्त स्थान के बीच पाई जाती है तो इसे ‘परंपरागत प्राकृतिक गैस’ (CNG) कहा जाता है। अत: युग्म 1 सही सुमेलित है।
→ जब
प्रकृतिक गैस लघु चट्टानीय भागों, शेल, बलुआ पत्थर तथा अन्य प्रकार की अवसादी चट्टान के बीच छोटे छिद्रों
(स्थानों) में पाई जाती है तो इसे शेल गैस (Shale Gas) के रूप में जाना जाता है। अत: युग्म 2 सही सुमेलित है।
→ कच्चे
तेल के भंडारों के साथ पाई जाने वाली प्राकृतिक गैस को ‘संबंधित
प्राकृतिक गैस’ कहा
जाता है। जबकि कोयले के भंडार के साथ पाई जाने वाली प्राकृतिक गैस को कोल-बेड मीथेन
कहा जाता है। अत: युग्म 3 सही सुमेलित है।
|
उपर्युक्त जानकारी किस नदी के संदर्भ में है?
A. गोदावरी
B. कावेरी
C. कृष्णा
D. महानदी
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ कृष्णा नदी
पूर्व दिशा में बहने वाली दूसरी बड़ी (गोदावरी के बाद) प्रायद्वीपीय नदी है। इस नदी के कुल जलग्रहण क्षेत्र का 27 प्रतिशत भाग महाराष्ट्र में 44 प्रतिशत भाग कर्नाटक में और 29 प्रतिशत भाग आंध्र प्रदेश (संयुक्त) में पड़ता
है।
→ कृष्णा नदी
जल विवाद को सुलझाने के लिये अब तक 2
न्यायाधिकरणों
का गठन किया जा चुका है। प्रथम बार, वर्ष 1969 में ‘कृष्णा
जल विवाद न्यायाधिकरण’
(Krishna Water Disputes Tribunal- KWDT) की स्थापना की गई थी।
वर्ष 2004 में दूसरे कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण की स्थापना
की गई जिसने वर्ष 2010 में
अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। अत: विकल्प (c) सही है।
|
1. इसका कारण कारण तापमान एवं लवणता में अंतर है।
2. इससे उत्पन्न धाराएँ गहरे सागरीय भागों में ऑक्सीजन तथा पोषक तत्त्वों की आपूर्ति करती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ गहरी महासागरीय
धाराएँ पानी के घनत्व में अंतर से उत्पन्न होती हैं, जिसे तापमान
(Thermo) और
लवणता (haline)) द्वारा नियंत्रित किया
जाता है। इस घनत्व में अंतर
के कारण उत्पन्न होने वाली सागरीय धाराओं की प्रक्रिया को थर्मोहैलाइन
सर्कुलेशन के रूप में जाना जाता है। अत:
कथन 1 सही है।
→ ध्रुवीय सागरीय
जल की लवणता बढ़ने पर जल का घनत्व भी बढ़ जाता है तथा सागरीय जल भारी होने के कारण अवतलित होने लगता है इससे
ध्रुवीय क्षेत्र की ओर विषुवतीय सतही
जल अपवाहित होने लगता है ताकि प्रतिसंतुलन बना रहे।
→ थर्मोहैलाइन सर्कुलेशन से उत्पन्न धाराएँ
गहरे सागरीय भागों में ऑक्सीजन तथा पोषक तत्त्वों की आपूर्ति करती हैं। अत: कथन 2 सही है।
|
1. हाल ही में ‘वंदे उत्कल जननी’ गीत को आंध्रप्रदेश का राज्यगीत घोषित किया है।
2. ‘वंदे उत्कल जननी’ गीत की रचना कांतकवि लक्ष्मीकांत महापात्र द्वारा की गई थी।
3. इस गीत को सर्वप्रथम वर्ष 1912 में उत्कल सम्मिलनी की बैठक में गया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ हाल
ही में ओडिशा सरकार ने देशभक्ति गीत ‘वंदे उत्कल जननी' को राज्यगीत का दर्जा
दिया
है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में ‘वंदे उत्कल जननी' गीत को सरकार मान्यता देने संबंधी
निर्णय लिया गया है। अतः
कथन 1 सही नहीं है।
→ इस
गीत की रचना कांतकवि लक्ष्मीकांत महापात्र (Kantakabi Laxmikanta Mohapatra) द्वारा की गई थी। अतः कथन 2 सही है।
→ यह
गीत सर्वप्रथम वर्ष 1912 में उत्कल सम्मिलनी (Utkal
Sammilani) की
बैठक में गाया गया था और तभी से यह उत्कल सम्मिलनी
की सभी बैठकों में गाया जाता है। उत्कल
सम्मिलनी स्वतंत्रता सेनानी मधुसूदन दास द्वारा स्थापित एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। अतः कथन 3 सही है।
|
1. यह आयातित वस्तुओं के कम समय में सीमा शुल्क निकासी के लिये प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने से संबंधित कार्यक्रम है।
2. इसे वर्तमान में भारत के केवल दो शहरों बंगलुरु व चेन्नई में लागू किया गया है।
3. यह कार्यक्रम ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ के लिये एक प्रमुख पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 1 और 3
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ फ्लैगशिप
कार्यक्रम ‘तुरंत कस्टम्स’ (Turant Customs) की शुरुआत केंद्रीय
अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड
(Central Board of Indirect Taxes and Customs- CBIC) द्वारा आयातित वस्तुओं के कम समय में सीमा शुल्क निकासी
हेतु प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के
लिये की गई है। अतः कथन 1 सही है।
→ इस कार्यक्रम को वर्तमान में भारत के दो
शहरों बंगलुरु व चेन्नई में लागू किया
गया
है। अर्थात् ‘तुरंत कस्टम’ के ज़रिये आयातित सामान अगर चेन्नई में आया है
तो उसका क्लीयरेंस बंगलुरु में बैठा हुआ ऑफिसर दे सकता है और इसी तरह अगर बंगलुरु में कोई सामान आया है तो
उसका क्लीयरेंस चेन्नई में बैठा हुआ ऑफिसर
भी दे सकता है। दिसंबर, 2020 तक
इसे देश के सभी बंदरगाहों, हवाई अड्डों, आतंरिक कंटेनर डिपो में शुरू कर दिया जाएगा। अतः कथन 2 सही है।
→ तुरंत कस्टम ‘ईज़
ऑफ डूइंग बिज़नेस’ के
लिये एक प्रमुख सुधार पहल है। इस कार्यक्रम के
तहत आयातकों द्वारा आयात किये गए सामान का क्लीयरेंस फेसलेस, कांटेक्टलेस एवं पेपरलेस होगा। अतः कथन 3 सही है।
|
1. लोकलेखा समिति में
2. प्राक्लन समिति में
3. सरकारी उपक्रम समिति में
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ लोक
लेखा समिति: दोनों सदनों द्वारा निर्वाचित कुल 22 सदस्य इस समिति के सदस्य होते हैं, जिनमें 15 लोकसभा से
और 7 राज्यसभा से
आते हैं। यह समिति भारत सरकार के विनियोग लेखा और उन पर नियंत्रक तथा महालेखापरीक्षक के प्रतिवेदन की जाँच
करती है। इसका कार्यकाल 1 वर्ष
का होता है।
→ प्राक्लन
समिति: इस समिति के सदस्यों की संख्या 30 होती है। इसके सदस्य केवल लोकसभा द्वारा निर्वाचित
होते हैं। इसका कार्यकाल 1 वर्ष
का होता है। यह समिति यह बताती है
कि प्राक्लनों में निहित नीति के अनुरूप क्या मितव्ययिता बरती जा सकती है तथा संगठन, कार्यकुशलता और प्रशासन में क्या-क्या सुधार किये जा सकते हैं। यह संसद की सबसे बड़ी समिति है।
→ सरकारी
उपक्रम समिति: इस समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं जिनमें 15 लोकसभा से तथा 22 राज्यसभा से निर्वाचित
होते हैं। इस समिति का कार्यकाल 1 वर्ष
का होता है। यह समिति सरकारी
उपक्रमों के प्रतिवेदनों और लेखाओं की जाँच तथा यदि सरकारी उपक्रमों के संबंध में भारत के नियंत्रक तथा
महालेखापरीक्षक की कोई रिपोर्ट हो तो
उसकी
जाँच भी करती है। अतः
विकल्प (b) सही
है।
|
A. एमनेस्टी इंटरनेशनल
B. अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग
C. धार्मिक स्वतंत्रता के लिये अंतर्राष्ट्रीय एसोसिएशन
D. द हेरिटेज फाउंडेशन
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ हाल
ही में 'अमेरिकी
विदेश विभाग' (U.S. State Department) ने
विश्व के विभिन्न देशों
में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति को दर्शाने वाली 'अंतर्राष्ट्रीय
धार्मिक स्वतंत्रता' (International
Religious Freedom- IRF) रिपोर्ट, अमेरिकी संसद को प्रस्तुत की है।
→ यह
रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर
अमेरिकी आयोग’ (U. S. Commission on International
Religious Freedom- USCIRF) द्वारा जारी की जाती है। अत: विकल्प (b) सही है।
|
1. एशियाई शेर का वैज्ञानिक नाम ‘पैंथेरा लियो अट्रोक्स’ (Panthera Leo Atrox) है।
2. एशियाई शेर को IUCN की रेड लिस्ट में एशियाई शेर को ‘निकट संकटग्रस्त (Almost Threatened) श्रेणी में रखा गया है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ एशियाई
शेर का वैज्ञानिक नाम ‘पैंथेरा
लियो पर्सिका’ (Panthera Leo Persica) है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
→ एशियाई
शेर को IUCN की रेड लिस्ट में एशियाई
शेर को ‘संकटग्रस्त’ (Endangered) श्रेणी में रखा गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
→ एशियाई शेर मुख्यतः गिर (गुजरात) के जंगलों और
जूनागढ़, अमरेली तथा भावनगर ज़िलों में फैले कुछ अन्य संरक्षित क्षेत्रों
में पाए जाते हैं।
|














