1. यह मृदा में प्रदूषकों की विषाक्तता का निराकरण करने हेतु सूक्ष्म जीवों का उपयोग करने की एक प्रक्रिया है।
2. यह समुद्री सतह से तेल रिसाव को हटाने में प्रयुक्त की जाने वाली एक तकनीक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ सूक्ष्मजीवों
जैसे जैविक अभिकर्मकों का पर्यावरणीय क्षति के सुधार और पुनर्प्राप्ति से
अनुप्रयोग किया जाना जैवोपचारण
(Bioremediation) कहलाता है, इसे जैव सुधार भी कहते हैं। अर्थात्
जैवोपचारण (Bioremediation) एक ऐसी प्रक्रिया है
जिसका उपयोग दूषित माध्यमों के उपचार
करने
के लिये किया जाता है। इन माध्यमों में जल, मृदा एवं उप-सतही पदार्थ
शामिल
हैं। अतः कथन 1 सही है।
→ जैवोपचारण (Bioremediation) की यह प्रक्रिया
सूक्ष्मजीवों के विकास को प्रोत्साहित
करने
एवं लक्षित प्रदूषकों को निम्नीकृत करने के लिये पर्यावरणीय परिस्थितियों में परिवर्तन करके संपन्न
की जाती है। उदाहरण:- जीवाणुओं
का उपयोग करके समुद्री सतह पर हुए तेल रिसाव को हटाना। अतः कथन 2 सही
है।
|
1. पी.एम.-आशा योजना की शुरुआत लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।
2. पी.एम.-किसान योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिये उचित मूल्य दिलाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘प्रधानमंत्री
अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (
PM-AASHA) योजना
का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिये उचित मूल्य दिलाना है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
→ ‘प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) योजना
की शुरुआत लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से
की गई थी। अत: कथन 2 सही नहीं है।
|
1. सामान्यत: ‘सुपर साइक्लोन’ के रूप में उन विक्षोभों को वर्गीकृत किया जाता है जिनमें वायु की गति 120 किमी./घंटा से अधिक होती है।
2. एक ‘न्यून अवदाब’ ( Low Depression) में वायु की गति 50 किमी./घंटा से कम होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
B
|
||||||||||||||
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ सामान्यत: ‘सुपर
साइक्लोन’ के रूप में उन विक्षोभों को वर्गीकृत
किया जाता है जिनमें वायु की गति 221
किमी./घंटा
अधिक होती है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
→ एक न्यून अवदाब (Low Depression) में वायु की गति 31-49 किमी./घंटा अर्थात् 50 किमी./घंटा से
कम होती है। अत: कथन 2 सही है।
तीव्रता
के आधार पर चक्रवातों का वर्गीकरण:
|
A. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
B. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
C. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
D. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘चैंपियंस पोर्टल’ (CHAMPIONS Portal) की शुरुआत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small & Medium
Enterprises) द्वारा
की गई है। यह ‘सूचना और संचार प्रौद्योगिकी’ (Information and Communications Technology - ICT) पर
आधारित एक प्रबंधन सूचना प्रणाली है।
→ इस
पहल के तहत MSMEs को की समस्याओं के समाधान
में सहायता करने हेतु इसे टेलीफोन,
इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे ICT उपकरणों के अलावा इस प्रणाली को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ (Artificial Intelligence- AI), ‘डेटा
विश्लेषण’ (Data Analytics) तथा मशीन लर्निंग (Machine Learning) जैसी
नवीन तकनीकों से भी जोड़ा
गया है। इसका उद्देश्य वर्तमान की
कठिन परिस्थितियों से उबरने में MSME क्षेत्र
के उद्यमों की सहायता करना उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत बनाने में
सहयोग करना है। अतः विकल्प (d) सही है।
|
1. यह मनरेगा अधिनियम, 2005 की धारा 10 (3) (d) के तहत गठित एक फोरम है।
2. इस परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री करते हैं।
3. इस परिषद में आधिकारिक और गैर-आधिकारिक दोनों सदस्य शामिल होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ केंद्रीय
रोज़गार गारंटी परिषद (Central
Employment Guarantee Council- CEGC), मनरेगा अधिनियम, 2005 (MGNREGA Act, 2005) की धारा 10 (3) (d) के तहत गठित एक फोरम है। अतः कथन 1 सही है।
→ केंद्रीय
ग्रामीण विकास मंत्री ‘केंद्रीय
रोज़गार गारंटी परिषद’ की
बैठक की अध्यक्षता करते हैं। अतः
कथन 2 सही है।
→ इस परिषद के सदस्यों का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है। इसमें आधिकारिक और गैर-आधिकारिक दोनों सदस्य होते हैं। यह
परिषद मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों
के लिये केंद्रीय निगरानी एवं मूल्यांकन प्रणाली की भूमिका निभाती है। अतः कथन 3 सही
है।
|
1. यह ‘उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग’ (DPIIT) के अंतर्गत एक स्वायत्त परिषद है।
2. यह टोक्यो (जापान) स्थित ‘एशियाई उत्पादकता संगठन’ (Asian Productivity Organisation- APO) का एक घटक है।
3. यह परिषद ऊर्जा, पर्यावरण, व्यवसाय प्रक्रिया एवं उत्पादकता सुधार के लिये परामर्श एवं क्षमता निर्माण आधारित विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ राष्ट्रीय
उत्पादकता परिषद (NPC) की
स्थापना वर्ष 1958 में
हुई थी। यह उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार
विभाग (Department for Promotion of Industry and
Internal Trade- DPIIT) के अंतर्गत एक स्वायत्त परिषद है। अतः कथन 1 सही है।
→ यह
टोक्यो (जापान) स्थित ‘एशियाई उत्पादकता संगठन’ (Asian Productivity Organisation- APO) का एक घटक है जो एक अंतर सरकारी निकाय है जिसमें भारत एक
संस्थापक सदस्य है। अतः
कथन 2 सही है।
→ यह परिषद ऊर्जा, पर्यावरण, व्यवसाय
प्रक्रिया एवं उत्पादकता सुधार के लिये
परामर्श
एवं क्षमता निर्माण आधारित विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कर रही है। अतः कथन 3 सही है।
|
1. ‘चांगपा’ सिक्किम का एक जनजातीय समुदाय है।
2. कृषि कार्य इस समुदाय की आजीविका का मुख्य आधार है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ चांगपा
जनजाति एक बंजारा समुदाय है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र
के चांगथंग इलाके में निवास करती हैं।
अतः
कथन 1 सही नहीं है।
→ यह
जनजाति खानाबदोश जीवन पसंद करती हैं। इनकी आजीविका का मुख्य आधार मवेशी और
पश्मीना बकरियाँ हैं। अतः
कथन 2 सही नहीं है।
|
A. सेना की राशनिंग व्यवस्था से
B. स्वच्छ भारत अभियान से
C. COVID-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम से
D. सरकारी अस्पतालों की स्वछता से
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारत
के ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’(DRDO) द्वारा COVID-19 के संक्रमण को मध्यनज़र रखते हुए 'अल्ट्रा स्वच्छ' नाम से एक डिसइंफेक्शन यूनिट का निर्माण किया गया है। इस यूनिट में पीपीई
सूट, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को रखकर उन्हें वायरस मुक्त किया
जा सकता है। इन यूनिट का इस्तेमाल सरकारी
कार्यालयों में भी किया जा रहा है। अतः
विकल्प (C) सही
है।
|
A. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund)
B. विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum)
C. वर्ल्ड बैंक (World Bank)
D. एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank)
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट, विश्व बैंक समूह की एक रिपोर्ट है जिसमें वैश्विक आर्थिक विकास एवं संभावनाओं की
जाँच की जाती है, इसमें
उभरते बाज़ार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं पर विशेष
ध्यान दिया जाता है। यह वर्ष में दो बार
जनवरी और जून में जारी की जाती है। हाल ही में विश्व
बैंक (World Bank) ने ‘ग्लोबल इकनॉमिक प्रॉसपेक्ट्स’ (Global Economic Prospects-GEP) रिपोर्ट
जारी की है।
→ ‘ग्लोबल इकनॉमिक प्रॉसपेक्ट्स’ के अनुसार, COVID-19 महामारी के कारण आर्थिक
विकास पर अल्पवधि और दीर्घकालिक दृष्टि
से गंभीर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, उभरते बाज़ार
और विकासशील अर्थव्यवस्था (Emerging
Market and Developing Economies- EMDEs) वाले देश स्वास्थ्य संकट, प्रतिबंध, व्यापार, निर्यात
और पर्यटन में गिरावट, इत्यादि जैसी समस्याओं का सामना कर रहे
हैं। अतः विकल्प (c) सही है।
|
1. 16वीं शताब्दी में इस व्यवस्था की शुरुआत पुर्तगालियों ने एशियाई व्यापार पर प्रभुत्व बनाए रखने के लिये की थी।
2. इस व्यवस्था के तहत लूट एवं हमले से बचने के लिये भारतीय जहाज़ों को तत्कालीन गोवा के वायसराय से लाइसेंस या पास लेना पड़ता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ 16वीं शताब्दी
के आरंभ तक पुर्तगालियों का एशियाई व्यापार पर प्रभुत्व बना रहा। वर्ष 1506 में मसाले के लाभदायक व्यापार को पुर्तगाल के तत्कालीन राजा ने अपने अधिकार क्षेत्र में कर लिया तो
पुर्तगाली व्यापारी अपने अधिकारों को
सुरक्षित
रखने के लिये तथा एशियाई व्यापार पर प्रभुत्व बनाए रखने के लिये व्यापारिक जहाज़ों से पैसा वसूलते थे। अतः कथन 1 सही है।
→ कार्टेज
व्यवस्था के तहत भारतीय जहाज़ों के कप्तानों को
गोवा के वायसराय से लाइसेंस या पास लेना
पड़ता था। जिससे पुर्तगाली भारतीय जहाज़ों पर हमला न करें और उनके जहाज़ों
की लूटपाट न करें। अतः
कथन 2 सही है।
|
1. ‘कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट’ का नाम बदलकर ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट’ कर दिया गया है।
2. कोलकाता बंदरगाह देश का एकमात्र नदी बंदरगाह है।
3. वर्ष 2017 में गुजरात के ‘कांडला बंदरगाह’ का नाम बदलकर ‘दीन दयाल बंदरगाह’ कर दिया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारत सरकार ने ‘कोलकाता
पोर्ट ट्रस्ट’ (Kolkata Port Trust) का
नाम बदलकर ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट’ (Syama Prasad Mookerjee Trust) कर दिया है। यह हुगली नदी पर स्थित है। इस
नदी में कई तीव्र मोड़ होने के कारण इसे
एक कठिन नौवहन मार्ग माना जाता है। अतः
कथन 1 सही है।
→ कोलकाता बंदरगाह देश का एकमात्र नदी बंदरगाह है
जो समुद्र से 203 किमी.
की दूरी पर स्थित है। इस नौवहन मार्ग को वर्ष भर
नौवहन योग्य बनाए रखने के लिये यहाँ निष्कर्षण
(Dredging) संबंधी गतिविधियाँ चलती
रहतीं हैं। अतः कथन 2 सही है।
→ वर्ष 2017 में गुजरात के ‘कांडला बंदरगाह’ का नाम बदलकर ‘दीन
दयाल बंदरगाह’ कर दिया
गया। यह गुजरात राज्य के कच्छ की खाड़ी में अवस्थित एक ज्वारीय पत्तन है। दीन दयाल बंदरगाह पाकिस्तान के कराची
बंदरगाह से 256 समुद्री मील (दक्षिण-पूर्व में) एवं मुंबई बंदरगाह से 430 समुद्री मील (उत्तर-पश्चिम में) की दूरी पर अवस्थित है। अतः कथन 3 सही है।
|
1. उष्णकटिबंधीय चक्रवात अपनी ऊर्जा संघनन की गुप्त उष्मा से प्राप्त करते हैं जबकि बहिरूष्ण चक्रवात अपनी ऊर्जा दो भिन्न वायुराशियों के क्षैतिज तापीय अंतर से प्राप्त करते हैं।
2. उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में वायु की अधिकतम गति पृथ्वी की सतह के निकट जबकि बहिरूष्ण कटिबंधीय चक्रवातों में वायु की अधिकतम गति क्षोभसीमा के समीप सबसे अधिक होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘उष्णकटिबंधीय चक्रवात’ अपनी ऊर्जा संघनन की गुप्त उष्मा से
प्राप्त करते हैं जबकि ‘बहिरूष्ण
चक्रवात’ अपनी ऊर्जा दो भिन्न वायुराशियों के
क्षैतिज तापीय अंतर से प्राप्त करते हैं।
अतः कथन 1 सही है।
→ उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में वायु की अधिकतम गति पृथ्वी
की सतह के निकट जबकि बहिरूष्ण कटिबंधीय
चक्रवातों में क्षोभसीमा के पास सबसे अधिक होती है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि उष्णकटिबंधीय चक्रवात के
'ऊष्ण कोर' क्षोभमंडल में जबकि अतिरिक्त
उष्णकटिबंधीय चक्रवात में 'ऊष्ण
कोर' समताप मंडल में तथा 'शीत कोर' क्षोभमंडल में पाई जाती है। अतः कथन 2 सही है।
|
A. COVID-19 हेतु एक परीक्षण
B. श्वसन संबंधी एक रोग
C. एक मिसाइल
D. भारतीय वायुसेना का एक विमान
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ थाड
का पूरा नाम है ‘टर्मिनल
हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’
(Terminal High Altitude Area Defence) और यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ मिसाइल रक्षा प्रणालियों में मानी जाती है। ‘थाड’ अंतरिक्ष-आधारित और जमीन-आधारित निगरानी
स्टेशन से जुड़ा होता है। यह स्टेशन अपनी तरफ आने वाली मिसाइलों के बारे में ‘थाड
इंटरसेप्टर मिसाइल’ (Thaad
Interceptor Missile) को डेटा ट्रांसफर
कर खतरे के प्रकार के बारे में सूचित करता है। यह 200 किलोमीटर दूर
तक और 150 किलोमीटर की ऊँचाई तक मार करने में सक्षम
है। इसकी टेक्नोलॉजी हिट टू किल है यानी सामने से
आ रहे हथियार को रोकती नहीं बल्कि नष्ट
कर देती है। अतः विकल्प (c) सही है।
|
साहित्यिक कृति रचनाकार
1. सौन्दरानंद अश्वघोष
2. कुमारसंभवम् कालिदास
3. विक्रमांकदेवचरित विल्हण
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ संस्कृत
भाषा में बौद्ध महाकाव्यों की रचना का सूत्रपात सर्वप्रथम महाकवि अश्वघोष ने
किया था। चीनी ग्रंथो तथा साहित्यिक परंपरा के अनुसार, महाकवि अश्वघोष सम्राट
कनिष्क के राजगुरु एवं राजकवि थे। बौद्ध विद्वान अश्वघोष ने ‘बुद्ध चरित’ तथा ‘सौन्दरानंद’ जैसे काव्य की रचना की। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।
→ महाकाव्य
के क्षेत्र में महानतम विभूति कालिदास (380 ई. सन् से 145 ई. सन् तक) थे। इन्होंने अपनी रचना हेतु
मूल विषय वस्तु महाभारत तथा रामायण से ग्रहण किया।
कालिदास ने कई नाटकों की रचना की जिनमें
कुमारसंभवम्, रघुवंशम्, अभिज्ञानशाकुंतलम् आदि
प्रमुख हैं। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।
→ विल्हण कल्याणी के चालुक्य वंशीय शासक विक्रमादित्य षष्ठ (1070ईस्वी-1126 ईस्वी) की राज सभा में एक
कश्मीरी राज कवि एवं विद्वान थे। उनकी सुप्रसिद्ध रचना 'विक्रमांकदेवचरित'
है।
विल्हण ने 'विक्रमांकदेवचरित' में अपने आश्रयदाता सम्राट का जीवन चरित्र अत्यंत सरस ढंग से प्रस्तुत किया
है। उनका विवरण पूर्णत: इतिहास संगत
है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है।
|
A. राजस्थान, उत्तर प्रदेश
B. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश
C. झारखंड, छत्तीसगढ़
D. हरियाणा, ओडिशा
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ छत्तीसगढ़
में वर्तमान परिदृश्य: मार्च, 2020 के दौरान संस्थागत
प्रसवों की संख्या की तुलना में अप्रैल, 2020 के दौरान
15.39% की कमी दर्ज की गई। फरवरी, 2020 में संस्थागत प्रसव की
संख्या 37984 दर्ज की गई थी लेकिन
देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण अप्रैल, 2020 में संस्थागत प्रसव की संख्या घटकर 32,529 हो गई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिवार
स्वास्थ्य सर्वेक्षण-3 और
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के दौरान कुल संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 44.9 से बढ़कर 70.2 हो गया था।
→ झारखंड
में वर्तमान परिदृश्य: मई 2020 में संस्थागत प्रसव के
लिये 52000 महिलाओं को सूचीबद्ध किया
गया था। लेकिन 21 मई 2020 तक
केवल 5.1% प्रसव मेडिकल संस्थानों
में हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-3 और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 4 के बीच संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 40.1 से बढ़कर 61.9 हो
गया था। अतः विकल्प (c)
सही
है।
|














