IAS (Daily Quiz) March 2020-Part-7

UPSC-IAS (MCQ Quiz) Part-7
March 2020
https://everestreader.blogspot.com/

91.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      कैरिसा कैरेंडस की एक अन्य प्रजाति कैरिसा कोपिली भारत के असम राज्य में पाई जाती है।
2.      कैरिसा कोपिली का नाम कोपिली नदी के नाम पर रखा गया है जो असम में ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी दक्षिणी सहायक नदी है। 
3.      ब्रिटिश भारत में अंग्रेज़ कैरिसा कैरेंडस का प्रयोग नमक की तस्करी को रोकने के लिये बाड़-बंदी के रूप में करते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
एशिया-पैसिफिक बायोडाइवर्सिटी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में भारत के असम राज्य में कैरिसा कैरेंडस (Carissa Carandas) की एक अन्य प्रजाति कैरिसा कोपिली (Carissa kopilii) की खोज के विषय में जानकारी दी गई है। अतः कथन 1 सही है।  
कैरिसा कोपिली, कोपिली नदी (Kopili River) के किनारे समुद्रतल से 85-600 मीटर की ऊँचाई पर पाई जाती है। कैरिसा कोपिली का नाम कोपिली नदी (Kopili River) के नाम पर रखा गया है। कोपिली नदी मेघालय के पठार से निकलती है। यह एक अंतर्राज्यीय नदी है जो मेघालय एवं असम राज्यों से होकर बहती है और असम में ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी दक्षिणी सहायक नदी है। अतः कथन 2 सही है।
भारत में अंग्रेज़ों ने नमक की तस्करी को रोकने के लिये 1870 के दशक में इसके (कैरिसा कैरेंडस) काँटेदार पौधों का उपयोग 1,100 मील के एक अवरोधक निर्माण में किया था। ब्रिटिश लेखक रॉय मोक्स्हम (Roy Moxham) ने अपनी पुस्तक ग्रेट हेज ऑफ इंडिया’ (The Great Hedge of India) में इस अल्पकालिक अवरोध की तुलना चीन की महान दीवार (Great Wall of China) से की। अतः कथन 3 सही है।

92.      भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को 18 अगस्त, 1951 को पहली बार खड़गपुर में स्थापित किया गया था।
2.      वर्ष 2020 के QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-1000 (QS World University Rankings-1000) में 42 भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
18 अगस्त, 1951 को पहली बार खड़गपुर में स्थापित किया गया था। इन वर्षों में IIT ने उत्कृष्ट बुनियादी सुविधाओं के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुसंधान के माध्यम से गतिशील रूप से निरंतर विश्व स्तर के शैक्षिक मंच बनाए हैं। अतः कथन 1 सही है।
वर्ष 2017 में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-1000 (QS World University Rankings-1000) में 14 एवं वर्ष 2020 में 24 भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान शामिल थे।
वर्ष 2013 में टाइम्स हायर एजुकेशन ग्लोबल-1000 (Times Higher Education Global-1000) में 03 एवं वर्ष 2020 में 36 भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान शामिल थे। अतः कथन 2 सही नहीं है।

93.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      वित्त विधेयक 2020 के अनुसार, भारत में अनिवासी भारतीयों पर 10 लाख रुपए तक की आय सीमा तक कर नहीं लगाया जाएगा। 
2.      अनिवासी भारतीय होने के लिये बीते वित्तीय वर्ष में कम-से-कम 182 दिन भारत में रहना अनिवार्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
वित्त विधेयक 2020 के अनुसार, भारत में अनिवासी भारतीयों (Non-Resident Indians-NRIs) पर 15 लाख रुपए तक की आय सीमा तक टैक्स नहीं लगाया जाएगा। ध्यातव्य है कि यह सीमा तब लागू होगी जब वह वह व्यक्ति 120 दिनों या उससे अधिक समय तक भारत में रहकर एक डीम्ड रेज़िडेंट (Deemed Resident) के रूप में अर्हता प्राप्त कर लेता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
1 फरवरी, 2020 को प्रस्तुत किये गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आवासीय स्थिति (Residential Status) के आधार पर व्यक्तियों की कर-क्षमता का निर्धारण करने के लिये मापदंड और अवधि को संशोधित किया था। संशोधित नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति को तब भारत का साधारण निवासी (Resident) माना जाएगा, जब वह पिछले वित्तीय वर्ष में कम-से-कम 120 दिनों के लिये भारत में रहा हो, यह अवधि पूर्व में 182 दिन थी। अतः कथन 2 सही नहीं है।

94.      सक्रिय दवा सामग्री’ (API) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार  कीजिये:
1.      दवाइयों के निर्माण में प्रयोग होने वाले पदार्थ या पदार्थों का संयोजन सक्रिय दवा सामग्री के नाम से जाना जाता है। 
2.      भारत विश्व में सक्रिय दवा सामग्री का सबसे बड़ा निर्यातक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
किसी रोग के उपचार या रोकथाम हेतु आवश्यक दवा के निर्माण में प्रयोग होने वाले पदार्थ या पदार्थों का संयोजन सक्रिय दवा सामग्री के नाम से जाना जाता है। अतः कथन 1 सही है।
भारत सक्रिय दवा सामग्री की अपनी कुल आवश्यकता का 70% चीन और कुछ प्रतिशत अन्य देशों से आयात करता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

95.      यह कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में किया जाने वाला एक प्रसिद्ध लोकनाट्य है। इसकी संगीत शैली भारतीय शास्त्रीय संगीत कर्नाटकऔर हिन्दुस्तानीशैली दोनों से अलग है। यह संगीत, नृत्य, भाषण और वेशभूषा का एक समृद्ध कलात्मक मिश्रण है, इस कला में संगीत नाटक के साथ-साथ नैतिक शिक्षा एवं जन मनोरंजन जैसी विशेषताओं को भी महत्त्व दिया जाता है। उपर्युक्त कथनों में निम्नलिखित में किस नृत्य का वर्णन किया गया है?
A.    भरतनाट्यम
B.     गुड़िया कुनिथा
C.    यक्षगान
D.    डोलुकुनिता
उत्तरः
C
व्याख्याः
यक्षगान कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में किया जाने वाला प्रसिद्ध लोकनाट्य है। यक्षगान का शाब्दिक अर्थ है- यक्ष के गीत।  कर्नाटक में यक्षगान की परंपरा लगभग 800 वर्ष पुरानी मानी जाती है। यक्षगान भगवान गणेश की वंदना से शुरू होता है। इसके बाद एक हास् अभिनय प्रस्तुत किया जाता है। यक्षगान की संगीत शैली भारतीय शास्त्रीय संगीत कर्नाटकऔर हिन्दुस्तानीशैली दोनों से अलग है। यह संगीत, नृत्य, भाषण और वेशभूषा का एक समृद्ध कलात्मक मिश्रण है, इस कला में संगीत नाटक के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और जन मनोरंजन जैसी विशेषताओं को भी महत्त्व दिया जाता है। यक्षगान की कई समानांतर शैलियाँ हैं जिनकी प्रस्तुति आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में की जाती है। अतः विकल्प (c) सही है।

96.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
          उत्सव              संबंधित राज्य
1.      साजिबू चिरोबा       : असम
2.      नवरेह                    : कश्मीर
3.      उगादि                   : कर्नाटक 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और
B.     केवल 3
C.    केवल 2 और
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
भारत के विभिन्न हिस्सों में बसंत ऋतु को चैत्र शुक्लादि (Chaitra Sukladi), उगादि (Ugadi), गुडी पड़वा (Gudi Padava), चेती चाँद (Cheti Chand), नवरेह (Navreh) एवं साजिबु चेरोबा (Sajibu Cheiraoba) जैसे विभिन्न त्योहारों के रूप में मनाया जाता है।    
कश्मीरी लोग बसंत ऋतु की शुरुआत को नवरेह (Navreh) के रूप में मनाते है। जबकि भारत के मणिपुर राज्य में इस दिन को साजिबू चिरोबा (Sajibu Cheiraoba) के रूप में मनाया जाता है। साजिबूछह ऋतुओं में से पहली ऋतु अर्थात् बसंत को इंगित करता है और चिरोबा का अर्थ नए वर्ष की घोषणाहै। वहीं आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में इसे उगादि (Ugadi): युग + आदि अर्थात् नए युग की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। अतः विकल्प (c) सही है।

97.      कुरील द्वीप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह द्वीप जापान के होक्काइडो द्वीप से लेकर रूस के कमचटका प्रायद्वीप तक फैला हुआ है।
2.      यह उत्तरी प्रशांत महासागर से ओखोटस्क सागर को अलग करता है।
3.      यह प्रशांत महासागरीय अग्नि वलय का एक भाग है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
जापान और रूस के मध्य विवादित कुरील द्वीप  रूस के सखालिन ओब्लास्ट (Sakhalin Oblast) में एक ज्वालामुखीय द्वीपसमूह है जो उत्तर-पूर्व में जापान के होक्काइडो (Hokkaido) से लेकर रूस के कमचटका (Kamchatka) प्रायद्वीप तक लगभग 1300 किमी. क्षेत्र में फैला है। अतः कथन 1 सही है। 
यह उत्तरी प्रशांत महासागर (North Pacific Ocean) से ओखोटस्क सागर (Sea of Okhotsk) को अलग करता है। अतः कथन 2 सही है। 
कुरील द्वीप समूह प्रशांत महासागर को घेरने वाले विवर्तनिक अस्थिरता वलय (Ring of Tectonic Instability) का एक हिस्सा है जिसे अग्नि वलय (Ring of Fire) भी कहा जाता है। अतः कथन 3 सही है।

98.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      मैंग्रोव वन अन्य वनों की तुलना में मृदा में अधिक कार्बन संग्रहीत करते हैं, इस अवधारणा को ब्लू कार्बन भी कहा जाता है।
2.      तटीय एवं समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, जिसमें मैंग्रोव वन, समुद्री घास तथा लवणीय जल  के दलदल शामिल हैं, को नीले वन कहा जाता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
मैंग्रोव वन अन्य वनों की तुलना में मृदा में अधिक कार्बन संग्रहीत करते हैं। वैश्विक तापन से लड़ने में मैंग्रोव वनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका, इन वनों को एक मूल्यवान संपत्ति बनाता है। इस अवधारणा को ब्लू कार्बन भी कहा जाता है। अतः कथन 1 सही है। 
तटीय एवं समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र जिसमें, मैंग्रोव वन, समुद्री घास तथा लवणीय जल  के दलदल- जो दुनिया भर में आजीविका और भलाई (Wellbeing) का समर्थन करते हैं, को नीले वन कहा जाता है। अतः कथन 2 सही है।

99.      हंतावायरस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस वायरस का वाहक चमगादड़ होते हैं।
2.      यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसारित हो सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
सेंटर फॉर डिजीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Center for Disease Control and Prevention) के अनुसारहंतावायरस मूल रूप से मूषकों (Rodents) से फैलता है।
शोधकर्त्ताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से मूषकों के मूत्र, मल और लार के संपर्क में आता है, तो यह वायरस मूषकों से मनुष्यों में फैल जाता है। आमतौर पर हंतावायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसारित नहीं होता है। 
शोधकर्त्ताओं के अनुसार, हंतावायरस के संक्रमण के लक्षण सामने आने में एक से आठ हफ्तों का समय लग सकता है। अतः विकल्प (d) सही है।

100.      भारत में चिकित्सा एवं औषधि क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत एक राष्ट्रीय नियामकीय प्राधिकरण (NRA) है।
2.      अनिवार्य औषधियों की राष्ट्रीय सूची स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार की जाती है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organization- CDSCO) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य महानिदेशालय के तहत, भारत सरकार का राष्ट्रीय नियामकीय प्राधिकरण है। अत: कथन 1 सही नहीं है। 
अनिवार्य औषधियों की राष्ट्रीय सूची, जिसे भारत में स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिये अनिवार्य माना जाता है, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार की जाती है। अत: कथन 2 सही है।

101.      ब्लू फ़ॉरेस्ट प्रोजेक्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1.      यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा हरित जलवायु कोष (GCF) की एक पहल है।
2.      इस पहल के माध्यम से उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों को संरक्षण प्रदान करने के लिये राष्ट्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
ब्लू फ़ॉरेस्ट प्रोजेक्ट का जनवरी 2015 में 4 वर्ष के लिये कार्यान्वयन शुरू किया गया। 
यह परियोजना संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme- UNEP) की एक पहल है, जो वैश्विक पर्यावरण सुविधा (Global Environment Facility- GEF) द्वारा वित्त पोषित है। परियोजना भागीदार इसे सह-वित्तपोषित कर रहे हैं तथा ग्रिड अरेंडल (GRID-Arendal) संगठन द्वारा प्रबंधित है। अत: कथन 1 सही नहीं है। 
ब्लू फ़ॉरेस्ट प्रोजेक्ट के माध्यम से सर्वप्रथम, बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन की दिशा में तटीय कार्बन एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का वैश्विक पैमाने पर मूल्यांकन किया जाएगा। अत: कथन 2 सही नहीं है।

102.      हाल ही में समाचारों में आया MACS 4028 क्या है?
A.    यह कोरोनावायरस की टेस्टिंग हेतु लॉन्च की गई नई मेडिकल किट है।
B.     यह उच्च प्रोटीन क्षमता वाली गेहूँ की एक किस्म है।
C.    यह ब्रहस्पति ग्रह के उपग्रहों के अध्ययन हेतु नासा का नया अभियान है।
D.    यह हाल ही में खोजा गया एक नया एक्ज़ोप्लेनेट है।
उत्तरः
B
व्याख्याः
MACS 4028 गेहूँ की एक नई किस्म है जिसमें 14.7% प्रोटीन, 40.3 पीपीएम जिंक, 46.1 पीपीएम लोहे की मात्रा पाई जाती है। यह एक अर्द्ध-बौनी (Semi-Dwarf) किस्म है जो 102 दिनों में तैयार हो जाती है। साथ ही इसमें 19.3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उच्च उपज क्षमता है। 
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology) के अंतर्गत एक स्वायत्तशासी संस्थान अघरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट (Agharkar Research Institute- ARI), पुणे के वैज्ञानिकों ने एक बायोफोर्टीफाइड ड्यूरम (Biofortified Durum) गेहूँ की नई किस्म MACS 4028 को विकसित किया है। अतः विकल्प (b) सही है।

103.      अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समितिके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह एक गैर-लाभकारी स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
2.      वर्ष 1948 से प्रत्येक पाँच वर्ष में ओलंपिक खेलों का आयोजन होता हैं।
3.      अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 23 जून, 1894 को हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 3
C.    केवल 2
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समितिएक गैर-लाभकारी स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो खेल के माध्यम से एक बेहतर विश्व के निर्माण के लिये प्रतिबद्ध है। अतः कथन 1 सही है।
वर्ष 1948 से हर चार वर्ष में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाता हैं तथा ओलंपिक के मूल्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 23 जून, 1894 को हुई थी और यह ओलंपिक का सर्वोच्च प्राधिकरण है। अतः कथन 3 सही है।

104.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      रोगजनक जीव के संपर्क में आने तथा रोगी के शरीर द्वारा संक्रमण फैलाने की क्षमता के आरंभ होने के बीच की अवधि प्रसुप्ति अवधि (Latency period) होती है।
2.      वायरस के शरीर में प्रवेश करने तथा रोग के लक्षणों/रोग के प्रकट होने के बीच की अवधि ऊष्मायन अवधि (Median Incubation Period) होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
प्रसुप्ति अवधि (Latency period) रोगजनक जीव के संपर्क में आने तथा रोगी के शरीर द्वारा संक्रमण फैलाने की क्षमता के आरंभ होने के बीच की अवधि होती है। अत: कथन 1 सही है। 
ऊष्मायन अवधि (Median Incubation Period) वायरस के शरीर में प्रवेश करने तथा रोग के लक्षणों/रोग की के प्रकट होने के बीच की अवधि होती है। जीव विज्ञान में, ऊष्मायन अवधि, विकास की किसी विशेष प्रक्रिया के लिये आवश्यक समय है। अत: कथन 2 सही है।

105.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: 
              संस्थान/परिषद                                    ज़िला मुख्यालय 
1.      केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान           :    करनाल  
2.      केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI)  :   गांधीनगर  
3.      भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद                    : नई दिल्ली
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और 3
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल
D.    केवल 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय करनाल (हरियाणा) में है।
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (Central Arid Zone Research Institute- CAZRI), जोधपुर (राजस्थान) में है। 
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली में है। अत: विकल्प (a) सही है।