IAS (Daily Quiz) March 2020-Part-8

UPSC-IAS (MCQ Quiz) Part-8
March 2020
https://everestreader.blogspot.com/

106.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      मामल्लपुरम परिसर की स्थापना 7वीं शताब्दी में पल्लव राजा नरसिंहवर्मन प्रथम ने की थी।
2.      मामल्लपुरम, जिसे महाबलीपुरम भी कहा जाता है, कर्नाटक में अवस्थित है।
3.      भारत सरकार की ओर से मामल्लपुरम को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2

B.     केवल 1
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
मामल्लपुरम जिसे महाबलीपुरम भी कहा जाता है, एक शहर है जो चेन्नई (तमिलनाडु) से 60 किलोमीटर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है।
इसकी स्थापना 7वीं शताब्दी में पल्लव राजा नरसिंहवर्मन प्रथम ने की थी।
मामल्लपुरम शब्द की उत्पत्ति मामल्लन’ (Mamallan) से हुई है जिसका अर्थ महान योद्धाहोता है। मामल्लन शब्द का प्रयोग पल्लव राजा नरसिंहवर्मन प्रथम के लिये किया जाता था।
मामल्लपुरम के स्मारक और मंदिर, जिनमें शोर मंदिर परिसर शामिल हैं, को सामूहिक रूप से वर्ष 1984 में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया था। अतः विकल्प (b) सही है।

107.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      रिज़र्व बैंक जिस दर पर ब्याज़ देता है उसे रेपो दर कहते हैं।
2.      रिवर्स रेपो दर वह दर है जिस पर बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण लेते हैं।
3.      सीमांत स्थायी सुविधा वह दर है जिससे रिज़र्व बैंक से एक रात के लिये कर्ज़ लिया जा सकता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2

B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
रेपो दर वह दर है जिस पर बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण लेते हैं। रेपो दर में कटौती कर RBI बैंकों को यह संदेश देता है कि उन्हें आम लोगों और कंपनियों के लिये ऋण की दरों को आसान करना चाहिये।
रिज़र्व बैंक जिस दर पर ब्याज देता है उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।
सीमांत स्थायी सुविधा, वह दर है जिससे रिज़र्व बैंक से एक रात के लिये कर्ज़ लिया जा सकता है। यह 2011-2012 में आरबीआई की मौद्रिक नीति के बाद अस्तित्व में आया। अतः विकल्प (c) सही है।

108.      G- 20 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      G- 20 समूह की स्थापना 2008 के आर्थिक संकट के बाद एक आर्थिक मंच के रूप में की गई थी। 
2.      भारत, चीन और सिंगापुर G- 20 समूह के सदस्य देश हैं।
3.      वर्ष 2020 में इस समूह की अध्यक्षता सऊदी अरब कर रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 3
D.    केवल 1 और 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
वर्ष 1997 के वित्तीय संकट के बाद वर्ष 1999 में 7 देशों-अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, फ्राँस और इटली के विदेश मंत्रियों के नेतृत्व में G20 समूह की स्थापना की गई। अत: कथन 1 सही नहीं है। 
इस फोरम में भारत समेत 19 देश तथा यूरोपीय संघ भी शामिल है। ये हैं: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका। अत: कथन 2 सही नहीं है। 
वर्ष 2020 में G- 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब कर रहा है। अत: कथन 3 सही है।

109.      एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      EMRS की स्थापना अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिये की गई है। 
2.      EMRS संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन द्वारा वित्त पोषित हैं। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को देखे बिना प्रतिभाशाली ग्रामीण छात्रों को अच्छी गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) की स्थापना की गई थी जबकि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की स्थापना अनुसूचित जनजातियों के लिये की गई है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
EMRS को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

110.      कॉनटेक परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह कोविड-19 नेशनल टेलीकंसल्टेशन सेंटर का संक्षिप्त नाम है।
2.      इसकी स्थापना संचार मंत्रालय द्वारा की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    उपरोक्त दोनों कथन सही हैं।
उत्तरः
B
व्याख्याः
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare) द्वारा राष्ट्रीय दूरभाष-परामर्श केंद्र- कॉनटेक’ (National Teleconsultation Centre- CoNTeC) का शुभारंभ किया गया।
यहएक टेलीमेडिसिन केंद्र है जिसकी स्थापना अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ((All India Institute of Medical Sciences- AIIMS), नई दिल्ली के द्वारा की गई है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
कॉनटेकपरियोजना ‘COVID-19 नेशनल टेलीकंसल्टेशन सेंटर’ (COVID-19 National Teleconsultation Centre) का संक्षिप्त नाम है। अतः कथन 1 सही है। 
इसे एम्स में इसलिये स्थापित किया गया है ताकि छोटे राज्य भी एम्स (AIIMS) के चिकित्सकों के व्यापक अनुभवों का लाभ उठा सकें।
यहाँ देश भर से विशेषज्ञों के बहु-आयामी सवालों का उत्तर देने के लिये विभिन्न नैदानिक क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध होंगे।

111.      पल्लवकालीन मंदिर स्थापत्यकला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.      इस स्थापत्यकला को दो मामल्ल शैली और राजसिंह शैली में विभाजित किया गया है।
2.      अर्जुन की तपस्याया गंगा का अवतरणऔर शोर मंदिर राजसिंह शैली के प्रसिद्ध उदाहरण हैं।
3.      राजसिंह शैलीमें रॉक कट आर्किटेक्चर के स्थान पर पत्थर, ईंट आदि से मंदिरों का निर्माण शुरू हुआ।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1

B.     केवल
C.    केवल 1 और 2
D.    केवल 2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
पल्लवकालीन स्थापत्यकला शैलियों को क्रमश: महेंद्र शैली (610-640 .), मामल्ल शैली (640-674 .) और राजसिंह शैली (674-800 .) में विभाजित किया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
पल्लव राजा महेंद्र वर्मन के समय वास्तुकला में मंडपनिर्माण प्रारंभ हुआ जिनमें पल्लवकालीन आदि-वराह, महिषमर्दिनी, पंचपांडव, रामानुज आदि मंडप विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
राजा नरसिंह वर्मन के समय महाबलीपुरम में रथनिर्माण का शुभारंभ हुआ। रथमंदिर’ मूर्तिकला का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं जिनमें द्रौपदी रथ, नकुल- सहदेव रथ, अर्जुन रथ, भीम रथ, गणेश रथ, पिंडारी रथ तथा वलैयंकुट्टै प्रमुख हैं।
मामल्लपुरम में 7-8वीं शताब्दी के कई जीवंत मंदिर एवं स्मारक हैं जो मुख्य रूप से चट्टानों को तराश कर निर्मित किये गए है जिनमें गुफा मंदिरों की शृंखला  में अर्जुन की तपस्या’ (Arjuna’s Penance) या गंगा का अवतरण’ (Descent of the Ganges) और शोर मंदिर (Shore Temple) अधिक लोकप्रिय हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।
पल्लव काल की अंतिम एवं महत्त्वपूर्ण ‘राजसिंह शैलीमें रॉक कट आर्किटेक्चर के स्थान पर पत्थर, ईंट आदि से मंदिरों का निर्माण शुरू हुआ। अतः कथन 3 सही है।
इस शैली के उदाहरण महाबलीपुरम के तटीय मंदिर, अर्काट का पनमलाई मंदिर, कांची का कैलाशनाथ और बैकुंठ पेरूमल का मंदिर, आदि हैं।

112.      कन्विलिसेंट प्लाज़्मा थेरेपी (Convalescent Plasma Therapy- CPT) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस थेरेपी में प्लाज़्मा को गंभीर रूप से बीमार रोगियों में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि रोगी की एंटीबॉडी क्षमता में वृद्धि हो सके।
2.      हाल ही में COVID- 19 के दौरान इस थेरेपी का पहली बार प्रायोगिक आधार पर उपयोग किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
प्लाज़्मा स्थानांतरण प्रणाली को कन्विलिसेंट प्लाज़्मा थेरेपी (Convalescent Plasma Therapy- CPT) कहा जाता है। इसमें ऐसे रोगी जो COVID- 19 महामारी से ठीक हो चुके हैं, में विकसित एंटीबॉडी का उपयोग किया जाता है। ऐसे ठीक हुए लोगों का पूरा रक्त या प्लाज़्मा लिया जाता है तथा इस प्लाज़्मा को गंभीर रूप से बीमार रोगियों में इंजेक्ट किया जाता है ताकि एंटीबॉडी को स्थानांतरित किया जा सके और वायरस के खिलाफ रोगियों के शरीर को लड़ने में मदद मिल सके। अत: कथन 1 सही है।
इस थेरेपी का उपयोग पूर्व में स्पेनिश फ्लू (1918-1920 के दौरान), वर्ष 2005 में हॉन्गकॉन्ग ने सार्स (SAARS) रोगियों, वर्ष 2009 में H1N1, वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों पर इबोला तथा वर्ष 2015 में  MERS (Middle East respiratory syndrome) के रोगियों पर इसका प्रयोग किया जा चुका है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

113.       ‘वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली’ (सफर) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1.      सफरकी स्थापना वर्ष 2018 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक पहल के तहत की गई थी।  
2.      वर्तमान में इस प्रणाली का संचालन भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थानपुणे द्वारा किया जाता है। 
3.      इसका उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण के लिये नीति निर्माण में सहायता करना प्रदान करना है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?
A.    केवल 1 और

B.     केवल 2 और
C.    केवल 1 और 3
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
A
व्याख्याः
सफरकी स्थापना पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministery of Earth Science- MoES) की पहल के तहत वर्ष 2010 में की गई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है। 
वर्तमान में इस प्रणाली का संचालन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग’ (India Meteorological Department- IMD) द्वारा किया जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है। 
सफर' का उद्देश्य नागरिकों को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी उपलब्ध कराना और वायु प्रदूषण के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम चलाना तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिये नीति निर्माण में सहायता करना है। अतः कथन 3 सही है

114.      प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाके तहत COVID-19 से निपटने हेतु किये गए प्रयास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      COVID-19 के मरीजों का इलाज करते समय किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ दुर्घटना होने पर योजना के तहत 10 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जाएगा।
2.      इस योजना के तहत 1 अप्रैल, 2020 से मनरेगा मज़दूरी में 20 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
सफाई कर्मचारी, वार्ड-ब्वाय, नर्स, आशा कार्यकर्त्ता, सहायक स्वास्थ्य कर्मी, टेक्निशियन, डॉक्टर और विशेषज्ञ एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को एक विशेष बीमा योजना के तहत बीमा दिया जाएगा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत। अतः कथन 1 सही नही है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाके तहत 1 अप्रैल, 2020 से मनरेगा मज़दूरी में 20 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। मनरेगा के तहत मज़दूरी बढ़ने से प्रत्येक श्रमिक को सालाना 2,000 रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा। इससे लगभग 62 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। अतः कथन 2 सही है।

115.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1.      भारत VIX सूचकांकमें बढ़ोतरी बाज़ार स्थिरता का सूचक है।
2.      ‘VIX सूचकांककी शुरुआत वर्ष 1993 अमेरिका में की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
भारत VIX सूचकांक’ (India VIX Index) भारतीय शेयर बाज़ार की अस्थिरता संकेतक है और सूचकांकमें बढ़ोतरी का अर्थ होता है कि बाज़ार निकट भविष्य में उच्च अस्थिरता की उम्मीद कर रहा है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
‘VIX सूचकांकसर्वप्रथम वर्ष 1993 में शिकागो बोर्ड ऑप्शन्स एक्सचेंज (Chicago Board Options Exchange-CBOE) द्वारा S&P 500 इंडेक्स (S&P 500 Index) की कीमतों के आधार पर विकसित किया गया था। अतः कथन 2 सही है।

116.      अर्थ ऑवर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाता है।
2.      इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी।
3.      इसका उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और

B.     केवल 2 और
C.    केवल 1 और
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
विश्व भर में प्रतिवर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह में मनाये जाने वाले अर्थ ऑवर का आयोजन विश्व वन्यजीव कोष (WWF) द्वारा किया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है। 
इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2007 में पहली बार आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में किया गया था। अतः कथन 2 सही है।
इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2020 के लिये अर्थ ऑवर का थीम जलवायु परिवर्तन एवं सतत् विकास’ (Climate Change and Sustainable Development) है। अतः कथन 3 सही है।

117.      हिमालयन आईबेक्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      IUCN की रेड लिस्ट में इसे संकटमुक्त (LC) की श्रेणी में रखा गया है।
2.      इसे वन्यजीव (संरक्षण अधिनियम) की अनुसूची-1 के तहत संरक्षण प्राप्त है। 
3.      भारत में यह प्रजाति मुख्यतः नामदफा राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 1 और
C.    केवल 2 और
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
B
व्याख्याः
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में हिमालयन आईबेक्स (Himalayan Ibex) को संकटमुक्त अथवा कम चिंतनीय (Least Concerned- LC) की श्रेणी में रखा गया है। अत: कथन 1 सही है। 
इसे वन्यजीव (संरक्षण अधिनियम) की अनुसूची-1 के तहत संरक्षण प्राप्त है। अत: कथन 2 सही है। 
भारत में यह प्रजाति मुख्यतः पिन वैली (हिमाचल प्रदेश) तथा कांजी अभयारण्य (जम्मू और कश्मीर) में पाई जाती है। अत: कथन 3 सही नहीं है।

118.      प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोषके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस कोष की स्थापना पाकिस्तान से विस्थापित लोगों की मदद करने के लिये की गई थी।
2.      सभी मंत्रालयों द्वारा प्रत्येक वर्ष एक निश्चित धनराशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोषमें जमा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
पाकिस्तान से विस्थापित लोगों की मदद करने के लिये जनवरी, 1948 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की अपील पर जनता के अंशदान से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की स्थापना की गई थी। अतः कथन 1 सही है।
वर्तमान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की धनराशि का उपयोग विशेष रूप से बाढ़, चक्रवात और भूकंप आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगों के परिजनों तथा बड़ी दुर्घटनाओं एवं दंगों के पीड़ितों को तत्काल राहत पहुँचाने के लिये किया जाता है। 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोषकेवल जनता के अंशदान से बना है और इसे कोई भी बजटीय सहायता नहीं मिलती है। समग्र निधि को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों तथा अन्य संस्थाओं में विभिन्न रूपों में निवेश किया जाता है। अतः कथन 2 सही नही है।
प्रधानमंत्री के अनुमोदन के पश्चात इस कोष से धनराशि वितरित की जाती है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का गठन संसद द्वारा नहीं किया गया है। इस कोष की निधि को आयकर अधिनियम के तहत एक ट्रस्ट के रूप में माना जाता है और इसका प्रबंधन प्रधानमंत्री अथवा विविध नामित अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय प्रयोजनों के लिये किया जाता है।

119.      सापेक्ष आर्द्रता (RH) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      वायुमंडल प्रति इकाई आयतन में मौजूद जलवाष्प की वास्तविक मात्रा को सापेक्ष आर्द्रता कहा जाता है।
2.      यह महासागरों के ऊपर सबसे अधिक तथा महाद्वीपों के ऊपर सबसे काम होती है।
3.      इसे ग्राम प्रति घनमीटर के रूप में व्यक्त किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल
C.    केवल 2 और
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
B
व्याख्याः
वायुमंडल प्रति इकाई आयतन में मौजूद जलवाष्प की वास्तविक मात्रा को निरपेक्ष आर्द्रता कहा जाता है कि सापेक्ष आर्द्रता। अत: कथन 1 सही नहीं है।
सापेक्ष आर्द्रता की परिभाषा इस प्रकार है:
दिये गए तापमान पर अपनी पूरी क्षमता की तुलना में वायुमंडल में मौजूद आर्द्रता के प्रतिशत को सापेक्ष आर्द्रता कहा जाता है।
सापेक्ष आर्द्रता महासागरों के ऊपर सबसे अधिक तथा महाद्वीपों के ऊपर सबसे कम होती है। अत: कथन 2 सही है। 
निरपेक्ष आर्द्रता को ग्राम प्रति घनमीटर के रूप में व्यक्त किया जाता है, जबकि सापेक्ष आर्द्रता की कोई इकाई नहीं होती है। अत: कथन 3 सही नहीं है।

120.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
1.      गिनी गुणांक            : आय/संपत्ति के वितरण की विषमता मापने के लिये
2.      केकियांग सूचकांक    : चीन की GDP मापन पद्धति
3.      . डी. सूचकांक         : शेयर बाज़ार में तेज़ी या मंदी का पता लगाने के लिये 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 2 और 3
C.    केवल
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
आय या संपत्ति के वितरण में व्याप्त असमानता की सांख्यिकी माप गिनी गुणांक (Co-efficient of Ginni) कहलाती है। गिनी गुणांक का मान जितना अधिक होगा समाज में विषमता भी उतनी अधिक होगी। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।
चीन के GDP से संबंधित आँकड़े विशेषतः केकियांग सूचकांक (Keqiang Index) द्वारा दर्शाए जाते हैं जिसमें तीन संकेतकों रेलवे कार्गो क्षमता, बिजली की खपत और बैंकों द्वारा वितरित ऋण का इस्तेमाल किया जाता है। इस सूचकांक को इकोनामिस्ट (The Economist) द्वारा विकसित किया गया है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।
. डी. सूचकांक (Advance Decline Index) का प्रयोग शेयर बाज़ार में तेजी या मंदी का पता लगाने के लिये किया जाता है। यदि सूचकांक का मान 1 से अधिक होता है तो बाज़ार में तेज़ी का रुख होता है और यदि सूचकांक का मान 1 से कम है तो बाज़ार में मंदी का रुख होता है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है।