March 2020

1. इस फोरम को विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है।
2. भारत सरकार का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग इस प्रोग्राम का एक नोडल विभाग है।
3. इसके अंतर्गत एक इंटर्नशिप आधारित विटेर्बी कार्यक्रम (Viterbi Program) चलाया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भारत-अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फोरम (IUSSTF) को मार्च 2000 में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक समझौते के तहत स्थापित किया गया था। यह एक स्वायत्त द्विपक्षीय संगठन है इसे संयुक्त रूप से सरकार, शिक्षा और उद्योगों के बीच महत्त्वपूर्ण संपर्क के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और नवाचार को बढ़ावा देने वाली दोनों देशों की सरकारों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। भारत सरकार का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department of
Science & Technology) और अमेरिकी राज्य विभाग इस प्रोग्राम से संबंधित नोडल विभाग हैं। IUSSTF
के विटेर्बी कार्यक्रम (Viterbi Program) को IUSSTF और Viterbi School of
Engineering द्वारा विकसित किया गया था। यह कार्यक्रम भारत और अमेरिका के बीच दीर्घकालिक, सतत् एवं जीवंत संबंध बनाने हेतु तथा मेधावी भारतीय छात्रों के बीच अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करने के लिये भारत सरकार की एक पहल है। अतः विकल्प (c) सही है।
|
1. यह देश की संपूर्ण भूजल स्तर मापन प्रणालियों के मानचित्रण एवं प्रबंधन के लिये ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक पहल है।
2. इस प्रोग्राम को केंद्रीय भू-जल बोर्ड (CGWB) द्वारा लागू किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
नेशनल एक्विफायर मैपिंग एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम (NAQUIM) देश की संपूर्ण भूजल स्तर मापन प्रणालियों के मानचित्रण एवं प्रबंधन के लिये भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय (Ministry
of Jal Shakti) की एक पहल है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
NAQUIM
को केंद्रीय भू-जल बोर्ड (Central Ground
Water Board- CGWB) द्वारा लागू किया जा रहा है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. राज्य सभा के लिये सदस्यों का मनोनयन संबंधी प्रावधान कनाडा के संविधान से लिया गया है।
2. राज्य सभा के मनोनीत सदस्य राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेते हैं परंतु महाभियोग में भाग नहीं लेते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
राज्य सभा के लिये सदस्यों का मनोनयन संबंधी प्रावधान आयरलैंड के संविधान से लिया गया है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्य जिन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव मे भाग नहीं लेते परंतु महाभियोग में भाग ले सकते हैं। अत: कथन 2 भी सही नहीं है।
|
1. केंद्र सरकार सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिये SDRF आवंटन में 75 प्रतिशत का योगदान करती है।
2. इसका गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार सामान्य श्रेणी के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिये SDRF आवंटन में 75 प्रतिशत का योगदान करती है, जबकि विशेष श्रेणी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिये यह 90 प्रतिशत से अधिक होता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005
के तहत किया जाता है और यह अधिसूचित आपदाओं से निपटने के लिये राज्य सरकारों के समक्ष मौज़ूद प्राथमिक निधि होती है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. सीखो और कमाओ योजना
2. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम
3. उस्ताद
4. नई मंज़िल
5. सक्षम
उपर्युक्त में से कौन-सी योजनाएँ अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं?
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 2, 3 और 4
C. केवल 2, 3, 4 और 5
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
सीखो और कमाओ योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, उस्ताद , नई मंज़िल आदि योजनाएँ प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम’
(PM’s New 15 PP) में शामिल हैं, जबकि ‘सक्षम योजना’ अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है। अत: विकल्प (b) सही है।
|
1. यह भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा समर्थित ट्राइफेड की एक परियोजना है।
2. इस परियोजना को विश्व बैंक से शुरू किया गया है।
3. इस परियोजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री वन धन योजना के तहत नामांकित जनजातीय वनोपज संग्रहकर्त्ताओं की क्षमता निर्माण एवं उद्यमिता कौशल प्रदान करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
टेक फॉर ट्राइबल्स (Tech For Tribals)
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MINISTRY OF
MICRO, SMALL & MEDIUM ENTERPRISES) द्वारा समर्थित ट्राइफेड की एक परियोजना है।
इस परियोजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री वन धन योजना (Pradhan Mantri
Van Dhan Yojana- PMVDY) के तहत नामांकित जनजातीय वनोपज संग्रहकर्त्ताओं की क्षमता निर्माण एवं उद्यमिता कौशल प्रदान करना है।
इस परियोजना को आईआईटी रुड़की, आईआईएम इंदौर, भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस और जयपुर स्थित सृजन (SRIJAN) के साथ ट्राइफेड और आईआईटी कानपुर द्वारा 19 मार्च, 2020
को लॉन्च किया गया। अतः विकल्प (c) सही है।
|
1. यह योजना भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत चलाई जा रही है।
2. जनश्री बीमा योजना के संयोजन में वर्ष 2003 में बुनकर बीमा योजना की शुरुआत की गई।
3. इस योजना के तहत भारत सरकार, कई निजी हितधारकों के साथ मिलकर हथकरघा बुनकरों को बीमा सुविधा प्रदान कर रही है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय (Ministry of
Textiles) ने देश भर में 51-59 आयु वर्ग के हथकरघा बुनकरों/श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजना (Mahatma Gandhi
Bunkar Bima Yojana- MGBBY) को लागू कर रहा है। अतः कथन 1 सही है।
भारत सरकार ने जनश्री बीमा योजना (Janshree Bima
Yojana) के संयोजन के साथ वर्ष 2003 में बुनकर बीमा योजना (Bunkar Bima
Yojana) शुरू की थी। वर्ष 2005-06 के बाद इस योजना को संशोधित किया गया और इसे महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजना (MGBBY) नाम दिया गया। अतः कथन 2 सही है।
इस योजना के तहत भारत सरकार, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ मिलकर हथकरघा बुनकरों को बीमा सुविधा प्रदान कर रही है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|
1. सेबी की स्थापना वर्ष 1992 में की गई।
2. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
3. सेबी की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत की गई।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
सेबी की स्थापना वर्ष 1992 में की गई। अतः कथन 1 सही है।
इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
सेबी की स्थापना ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड,
1992’ के तहत की गई। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|
1. यह मस्तिष्क को प्रभावित करने वाला आनुवंशिक रोग है।
2. यह रोग जीन उत्परिवर्तन के कारण उत्पन्न होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
हंटिंगटन रोग (Huntington
Disease- HD) मस्तिष्क को प्रभावित करने वाला आनुवंशिक विकार है। अत: कथन 1 सही है।
यह रोग हंटिंगटन (Huntingtin-
HTT) नामक जीन में उत्परिवर्तन के कारण होता है। HTT जीन हंटिंगटन नामक प्रोटीन के निर्माण में भाग लेते हैं।
HTT जीनों का कार्य प्रोटीन निर्माण के लिये निर्देश देना हैं। अत: कथन 2 सही है।
|
1. प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
2. व्यक्तिगत स्वतंत्रता
3. भ्रष्टाचार
4. कठिन समय में व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा
5. उदारता की अवधारणा
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1, 3 और 5
B. केवल 1, 2 और 4
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
हाल ही में सतत् विकास समाधान नेटवर्क (Sustainable
Development Solution Network- SDSN) ने वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट-2020 (World
Happiness Report- 2020) जारी की है।
सबसे खुशहाल देशों में फिनलैंड शीर्ष पर है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: डेनमार्क एवं स्विटज़रलैंड हैं।
इस वर्ष भारत का स्थान 144वाँ है जो पिछले वर्ष से 4 स्थान कम है।
खुशहाली को आँकने के लिये सूचकांक में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, कठिन समय में व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा, स्वस्थ जीवन की प्रत्याशा, सामाजिक सरोकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा भ्रष्टाचार और उदारता की अवधारणा को आधार बनाया जाता है।
अतः विकल्प (d) सही है।
|
1. स्वास्तिक परियोजना के अंतर्गत सीमा सड़क संगठन (BRO) पूर्वी एवं उत्तरी सिक्किम क्षेत्र में रणनीतिक सड़क नेटवर्क का विकास कर रहा है।
2. सीमा सड़क संगठन भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत कार्यरत संगठन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
स्वास्तिक परियोजना के तहत सीमा सड़क संगठन पूर्वी एवं उत्तरी सिक्किम क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण सड़क नेटवर्क को अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक विस्तारित कर रहा है और इस परियोजना के अंतर्गत इस क्षेत्र में कई पर्यटक स्थलों का निर्माण भी किया गया है। अतः कथन 1 सही है।
देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में ढाँचागत विकास के क्षेत्र में अग्रणी सीमा सड़क संगठन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत संगठन है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
|
1. किसी समुदाय विशेष की रोग प्रतिरोधक क्षमता को हर्ड इम्युनिटी के नाम से जाना जाता है।
2. पोलियो की ‘समूह प्रतिरक्षा सीमा’ 80-85% है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
हर्ड इम्युनिटी का आशय किसी समाज या समूह के कुछ प्रतिशत लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के माध्यम से किसी संक्रामक रोग के प्रसार को रोकने से है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
पोलियो की ‘समूह प्रतिरक्षा सीमा’
(Herd Immunity Threshold) 80-85% है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. मानव गतिविधियों से सागरीय पर्यावरण की रक्षा करने वाला यह प्रोटोकॉल वर्ष 1975 से प्रभावी है।
2. प्रोटोकॉल के तहत तथाकथित ‘रिवर्स सूची’ (Reverse List) में शामिल अपशिष्टों की सागरीय क्षेत्रों में डंपिंग करने पर पाबंदी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
लंदन कन्वेंशन ऑन डंपिंग ऑफ वेस्टेज़ एंड अदर मैटर'-
1972, जिसे संक्षेप में 'लंदन कन्वेंशन' के नाम से जाना जाता हैं, मानव गतिविधियों से सागरीय पर्यावरण की रक्षा करने वाले प्रारंभिक वैश्विक सम्मेलनों में से एक है।
वर्ष 1996 में ‘लंदन प्रोटोकॉल’ पर सहमति बनी जो पूर्ववर्ती कन्वेंशन को आधुनिक बनाने तथा समय के साथ इसे प्रतिस्थापित करने की दिशा में प्रयास था। ‘लंदन प्रोटोकॉल’ 24 मार्च 2006 से प्रभावी हुआ। अत: कथन 1 सही नहीं है।
प्रोटोकॉल के तहत तथाकथित ‘रिवर्स सूची’
(Reverse List) में शामिल अपशिष्टों के अलावा अन्य सभी अपशिष्टों की डंपिंग करने पर पाबंदी लगा दी गई है। अत: कथन 2 सही नहीं है।
|
1. तीस्ता और बह्मपुत्र नदी का उद्गम एक ही स्थान से होता है।
2. रंगित नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है जो तीस्ता की सहायक नदी है।
3. सुबनसिरी और लोहित ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
तीस्ता नदी का उद्गम भारत के सिक्किम राज्य में कांगसे ग्लेशियर (Kangse Glacier) के पास चारामु झील (Charamu Lake) से होता है जबकि ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम पश्चिमी तिब्बत के आंग्सी हिमनद से होता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
रंगित नदी का उद्गम सिक्किम के रथोंग हिमनद से होता है और यह तीस्ता की सहायक नदी है। अतः कथन 2 सही है।
ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियाँ जयमोली, तीस्ता, कामेंग, सुबनसिरी, धनसिरी, दिहांग, दिसांग, संकोश और लोहित हैं। अतः कथन 3 सही है।
|
1. इस मिशन को स्वदेशी रक्षा उद्योग में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये चलाया गया है।
2. इस मिशन के समन्वय एवं कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) को दी गई है।
3. गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
भारत में रक्षा उद्योग के आधुनिकीकरण में योगदान करने के लिये 27 नवंबर, 2018
को मिशन रक्षा ज्ञानशक्ति (Mission Raksha
Gyanshakti) की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उद्योग में बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual
Property Right- IPR) की संस्कृति को बढ़ावा देना है। अतः कथन 1 सही है।
इस कार्यक्रम के समन्वय एवं कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (Directorate
General of Quality Assurance- DGQA) को दी गई है। अतः कथन 2 सही है।
गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|














