IAS (Daily Quiz) March 2020-Part-5

UPSC-IAS (MCQ Quiz) Part-5
March 2020
https://everestreader.blogspot.com/

61.      बोको हराम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस आतंकवादी समूह की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी।
2.      इसका प्रमुख गतिविधि केंद्र नाइजीरिया हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
बोको हराम एक आतंकवादी समूह है, इस समूह की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है।
बोको हराम के आतंकवादी मुख्य रूप से नाइजीरिया के उत्तरी राज्यों योब, कानो, बाउची, बोर्नो और कडूना में फैले हुए हैं। बोको हराम का मतलब पश्चिमी शिक्षा निषिद्धहै। अतः कथन 2 सही है।

62.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान को 4 मई, 1984 को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
2.      भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान (Sundarbans National Park) पश्चिम बंगाल राज्य में सुंदरबन डेल्टा में स्थित एक बाघ एवं जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र है। इसके मुख्य क्षेत्र को वर्ष 1973 में टाइगर रिज़र्व, वर्ष 1977 में वन्यजीव अभयारण्य तथा 4 मई, 1984 को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
सुंदरबन का डेल्टा भारत एवं बांग्लादेश में लगभग 10,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 104 द्वीप हैं। भारतीय क्षेत्र में विस्तृत सुंदरबन पश्चिम बंगाल के उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना ज़िले के 19 विकासखंडों में फैला हुआ है। भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को (UNESCO) के विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) का हिस्सा है। अतः कथन 2 सही है।

63.      नैनो कणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      नैनो स्तर पर पदार्थों के रासायनिक गुण हमेशा अपरिवर्तित रहते हैं यद्यपि उनके भौतिक गुण बदल सकते हैं।
2.      भारत सरकार ने मिशन क्षमता निर्माण कार्यक्रमके रूप में वर्ष 2010 में नैनो मिशन की शुरुआत की थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
नैनो तकनीक का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है। नैनोएक ग्रीक शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है सूक्ष्म या छोटा। 100 नैनोमीटर या इससे छोटे कणों को नैनो कणमाना जाता है।
अत्यधिक सूक्ष्म आकार के कारण नैनो कणों के रासायनिक एवं भौतिक लक्षण बदल जाते हैं। उदाहरण के लिये जिंक धातु के नैनो कणस्तर पर पहुँचने पर पारदर्शी हो जाते हैं। अत: कथन 1 सही नहीं है।
भारत सरकार ने मिशन क्षमता निर्माण कार्यक्रमके रूप में वर्ष 2007 में नैनो मिशन की शुरुआत की थी। अत: कथन 2 सही नहीं है।

64.      भारत में अंग दान एवं प्रत्यारोपण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      भारत में महाराष्ट्र इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य है।
2.      चीन के बाद दुनिया में सबसे अधिक अंग प्रत्यारोपण भारत में किये जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
हाल ही में महाराष्ट्र ने अंग दान तथा प्रत्यारोपण में तमिलनाडु, तेलंगाना को पीछे छोड़ दिया है। अत: कथन 1 सही है।
ग्लोबल ऑब्ज़र्वेटरी ऑन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटके अनुसार, अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक अंग प्रत्यारोपण भारत में किये जाते हैं। अत: कथन 2 सही नहीं है।

65.      राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जनवरी 2017 में शुरू किया गया था।
2.      यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चलाया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
भारत में किशोरों की स्वास्थ्य ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जनवरी 2014 में शुरू किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का महत्त्वपूर्ण पहलू स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा रोग एवं जोखिम संबंधी कारकों की रोकथाम करना है। अतः कथन 2 सही है।

66.      राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है।
2.      यह संस्थान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है। यह संस्थान सामाजिक रक्षा के क्षेत्र में नोडल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत यह एक केंद्रीय सलाहकार निकाय है। अतः कथन 1 सही है।
गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के तहत राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान की स्थापना मूल रूप से वर्ष 1961 में केंद्रीय सुधारात्मक सेवाओं के ब्यूरो के रूप में की गई थी। वर्ष 1964 में इस ब्यूरो को सामाजिक सुरक्षा विभाग (Department of Social Security) में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्ष 1975 तक यह संस्थान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice & Empowerment) के अधीन स्थापित एक कार्यालय था। अतः कथन 2 सही है।

67.      हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा भुगतान एग्रीगेटर के विनियमन हेतु किये गए प्रावधानों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      एग्रीगेटर संबंधी प्राधिकार प्राप्त करने के लिये गैर-बैंकिंग संस्थाओं को 30 जुलाई, 2021 तक आवेदन करना होगा।
2.      भुगतान एग्रीगेटर्स संबंधी प्राधिकार प्राप्त करने के लिये संबंधित संस्था के पास 31 मार्च, 2021 तक 15 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति होनी चाहिये।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
भुगतान एग्रीगेट सेवाओं की पेशकश करने वाली गैर-बैंकिंग संस्थाओं को एग्रीगेटर संबंधी प्राधिकार प्राप्त करने के लिये 30 जून, 2021 या उससे पहले आवेदन करना होगा। अतः कथन 1 सही नहीं है।
भुगतान एग्रीगेटर्स संबंधी प्राधिकार प्राप्त करने के लिये संबंधित संस्था के पास 31 मार्च, 2021 तक 15 करोड़ की कुल संपत्ति और तीसरे वित्त वर्ष के अंत (31 मार्च 2023) तक 25 करोड़ की कुल संपत्ति होनी चाहिये। अतः कथन 2 सही है।

68.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      पेलेजिक ज़ोन का विस्तार सागरीय बायोम में सर्वाधिक है।
2.      पेलेजिक ज़ोन में केवल प्रकाशित सागरीय क्षेत्र शामिल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
पेलेजिक ज़ोन का विस्तार सागरीय बायोम में सर्वाधिक है। अत: कथन 1 सही है।
इसे दो वर्गों में विभाजित किया जाता है-
प्रकाशित बायोम: उपरी 200 मीटर तक सागरीय जल
अप्रकाशित बायोम: 200 मीटर से नीचे का सागरीय जल। अत: कथन 2 सही नहीं है।

69.      विदेशी अधिकरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इनमे केवल सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी को ही नियुक्त किया जा सकता है।
2.      इसके निर्णय बाध्यकारी होते हैं तथा निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
विदेशी अधिकरण के सदस्यों की योग्यता:
असम न्यायिक सेवा का सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी।
न्यायिक अनुभव रखने सिविल सेवक जो सचिव या अतिरिक्त सचिव के पद से नीचे सेवानिवृत्त हुआ हो।
वृतिशील अधिवक्ता (Practising Advocate) जिसकी उम्र 35 वर्ष से कम हो तथा कम-से-कम सात वर्ष के अभ्यास का अनुभव रखता हो।
असम (असमिया, बंगाली, बोडो और अंग्रेज़ी) की आधिकारिक भाषाओं की अच्छी समझ हो।
विदेशी मामलों का अनुभव रखता हो। अत: कथन 1 सही नहीं है।
यदि कोई सदस्य विदेशी अधिकरण के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं तो वह इसके विरुद्ध अपील कर सकता है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

70.      संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निम्नलिखित में से कौन-से विषय क्षेत्र को UN दशक 2021-30 घोषित किया है?
A.    पोषण पर कार्रवाई 
B.     गरीबी उन्मूलन 
C.    मरुस्थलीकरण रोकना 
D.    पारिस्थितिकी तंत्र बहाली
उत्तरः
D
व्याख्याः
मार्च 2019 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2021–30 के दशक को पारिस्थितिक तंत्र बहाली पर यूएन दशकघोषित किया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम’ (UNEP) एवं खाद्य और कृषि संगठन’ (FAO) इसमें सह-नेतृत्व कर रहे हैं। अत: विकल्प (d) सही है।

71.      राष्ट्रीय वयोश्री योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस योजना का शुभारंभ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल, 2017 को किया गया था।
2.      इस योजना के क्रियान्वयन में कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम अहम भूमिका निभा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (The Department of Social Justice and Empowerment) ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना (Rashtriya Vayoshri Yojana) का शुभारंभ आंध्रप्रदेश के नेल्लौर ज़िले से 1 अप्रैल, 2017 को किया था। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से संबद्ध वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता एवं जीवन यापन के लिये आवश्यक उपकरण प्रदान करना है। अतः कथन 1 सही है। 
इस योजना को कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम (Artificial Limbs Manufacturing Corporation- ALIMCO) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है जो भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम है। अतः कथन 2 सही है।

72.      अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संघ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संघ की स्थापना वर्ष 1919 में की गई।
2.      इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैंड) में स्थित है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संघ की स्थापना वर्ष 1919 में वर्साय संधि (Treaty of Versailles) के द्वारा की गई। अतः कथन 1 सही है। 
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संघ का मुख्यालय जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में स्थित है। अतः कथन 2 सही नहीं है।   

73.      ओपन मार्केट ऑपरेशन  के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह किसी भी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों और ट्रेज़री बिलों की बिक्री एवं खरीद प्रक्रिया है। 
2.      इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति को विनियमित करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
ओपन मार्केट ऑपरेशंस भारतीय रिज़र्व बैंक या किसी भी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों और ट्रेज़री बिलों की बिक्री एवं खरीद प्रक्रिया है। जब RBI अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति को बढ़ाना चाहता है तो वह बाजार से सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करता है और वित्तीय प्रणाली में तरलता को कम करने के लिये सरकारी प्रतिभूतियों को बेचता है। RBI लोगों से प्रत्यक्ष रूप जुड़कर वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से ओपन मार्केट का संचालन करता है। अतः कथन 1 सही है। 
इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति को विनियमित करना है। ओपन मार्केट ऑपरेशन एक उपकरण है जिसके माध्यम से RBI किसी वर्ष के दौरान तरलता की स्थिति को बनाये रखता है और ब्याज दर एवं मुद्रास्फीति की दर पर इसके प्रभाव को कम करता है।  अतः कथन 2 सही है।

74.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      42वें संविधान संशोधन के माध्यम से संविधान में मूल अधिकारों की व्यवस्था की गई।
2.      प्रस्तावना संविधान का हिस्सा नहीं है अतः इसमें संशोधन नहीं किया जा सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
वर्ष 1976 में सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर किये गए 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से मूल कर्त्तव्यों की व्यवस्था की गई। अतः कथन 1 सही नहीं है।
वर्ष 1973 तक सर्वोच्च न्यायालय का मत था कि चूँकि संविधान की प्रस्तावना संविधान का हिस्सा नहीं है, इसलिये इसमें संशोधन भी नहीं किया जा सकता है, किंतु वर्ष 1973 में केशवानंद भारती मामले सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावना संविधान का एक हिस्सा है और संसद को प्रस्तावना में संशोधन करने का पूरा अधिकार है। अतः कथन 2 सही नहीं है

75.      'तेजस' लड़ाकू विमान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह एक स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमानहै।
2.      इसका डिज़ाइन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
यह एक स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान’ (Indigenous Light Combat Aircraft) है, जिसे वैमानिकी विकास एजेंसी’ (Aeronautical Development Agency- ADA) तथा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ (Hindustan Aeronautics Limited- HAL) के द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। अतः कथन 1 सही है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत विमान विकास एजेंसी (ADA) ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस’ (Tejas) का स्वदेशी डिज़ाइन तैयार किया है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने निर्मित किया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।