March 2020

1. वर्ष 2020 के लिये इस दिवस की थीम ‘हमारी बहुभाषी विरासत का उत्सव मनाना’ है।
2. वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, शिक्षण संस्थानों और भाषा संस्थानों के साथ मिलकर मातृभाषा दिवस मना रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Ministry of Human
Resource Development) द्वारा पूरे देश में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस (Matribhasha
Diwas) मनाया जाता है। इस वर्ष मातृभाषा दिवस की थीम ‘हमारी बहुभाषी विरासत का उत्सव मनाना’
(Celebrating our Multilingual Heritage) है जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाती है। अतः
कथन 1 सही
है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षण संस्थानों और भाषा संस्थानों के साथ मिलकर पिछले तीन वर्षों से (वर्ष 2017 से) मातृभाषा दिवस मना रहा है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. यह वित्त मंत्रालय के अधीन कंपनियों में होने वाली गड़बड़ी से जुड़े अपराधों की जाँच करता है।
2. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
गंभीर धोखाधड़ी जाँच कार्यालय (Serious Fraud
Investigation Office- SFIO) भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of
Corporate Affairs) के अधीन कंपनियों में होने वाली गड़बड़ी से जुड़े अपराधों की जाँच करता है। वर्तमान में गंभीर धोखाधड़ी जाँच कार्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर लीज़िग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज़ (IL&FS) में हुई गड़बड़ियों समेत अन्य मामलों की जाँच कर रहा है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
गंभीर धोखाधड़ी जाँच कार्यालय का मुख्यालय नई दिल्ली में है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. निधि कंपनियों को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा विनियमित किया जाता है।
2. इन्हें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के रूप में भी शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
निधि कंपनियों को कंपनी अधिनियम, 1956
की धारा 620A के तहत पंजीकृत किया जाता है और इसे कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of
Corporate Affairs) द्वारा विनियमित किया जाता है। अतः
कथन 1 सही
है।
निधियों को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (Non- Banking
Financial companies- NBFC) के रूप में भी शामिल किया गया है जो मुख्य रूप से असंगठित मुद्रा बाजार में भाग लेती हैं। चूँकि निधियाँ एनबीएफसी के अंतर्गत आती हैं इसलिए भारतीय रिज़र्व बैंक को उनकी जमा स्वीकृतियों से संबंधित मामलों में दिशा-निर्देश जारी करने का अधिकार है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. ये सूक्ष्मजीव मिट्टी की पोषकता में कमी करते हैं।
2. इनका उपयोग अपशिष्ट को बायो-डीज़ल जैसे उत्पादों में परिवर्तित करने में किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
माइक्रोबियल इनोकुलेंट्स का तात्पर्य उन लाभदायक सूक्ष्मजीवों से है जो सतत् कृषि की दिशा में मिट्टी के पारिस्थितिक तंत्र को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये सूक्ष्मजीव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से माइक्रोबियल गतिविधि को बढ़ाकर मिट्टी की पोषकता में वृद्धि करते हैं। अत:
कथन 1 सही
नहीं है।
अपशिष्ट से प्राप्त बायो-मिथेन को मिथेनोट्रॉप्स द्वारा बायो-डीजल जैसे उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित किया जा सकता है। अत:
कथन 2 सही
है।
|
1. इसकी रचना आर्यभट्ट ने पाँचवीं शताब्दी में की थी जो चार खण्डों में लिखी गई है।
2. पहले खंड में आधुनिक गणित के विषयों जैसे कि संख्या सिद्धांत, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और बीजगणित का उल्लेख किया गया है।
3. दूसरे खंड में वर्णमाला द्वारा बड़े दशमलव संख्याओं को दर्शाने की विधि का वर्णन किया गया है।
4. तीसरे व चौथे खंड खगोल विज्ञान पर आधारित हैं जिन्हें खगोलशास्त्र कहा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 4
B. केवल 2 और 4
C. 1, 2 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
आर्यभट्ट गुप्त काल (320 ईस्वी से 550 ईस्वी तक) के महान गणितज्ञ थे। उन्होंने आर्यभट्टीयम् (Aryabhattiyam) की रचना की जो उस समय के गणित का सारांश है। इसके चार खंड हैं। अतः कथन 1 सही है।
पहले खंड में उन्होंने वर्णमाला द्वारा बड़े दशमलव संख्याओं को दर्शाने की विधि का वर्णन किया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
दूसरे खंड में आधुनिक गणित के विषयों जैसे कि संख्या सिद्धांत, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और बीजगणित का उल्लेख किया गया है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
आर्यभट्टीयम् के शेष दो खंड (तीसरा एवं चौथा) खगोल विज्ञान पर आधारित हैं जिन्हें खगोलशास्त्र भी कहा जाता है। ‘खगोल’ नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध खगोलीय वेधशाला थी जहाँ आर्यभट्ट ने अध्ययन किया था। आर्यभट्ट द्वारा रचित अन्य कृतियाँ दशगीतिका सूत्र तथा आर्याष्टशत हैं। अतः कथन 4 सही है।
|
1. CMS के परिशिष्ट-II में वन्य जीवों की संकटग्रस्त प्रवासी प्रजातियों को रखा जाता है।
2. जगुआर को CMS के परिशिष्ट-I व II दोनों में शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
वन्य जीवों की संकटग्रस्त प्रवासी प्रजातियों को CMS के परिशिष्ट-I में रखा जाता है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
जगुआर को CMS के परिशिष्ट-I व II दोनों में शामिल किया गया है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इस पोर्टल की शुरुआत भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा की गई थी।
2. इस पोर्टल का उपयोग राज्य सरकारों द्वारा भी किया जा सकता है जो प्रत्यक्ष तौर पर अपने प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत भूमि का अधिग्रहण करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिये भूमि राशि पोर्टल की शुरुआत भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक प्रमुख ई-गवर्नेंस पहल के रूप में 01 अप्रैल, 2018
को की गई थी। अतः कथन 1 सही है।
भूमि राशि पोर्टल मॉडल अनुकरणीय है और इसका उपयोग राज्य सरकारों के साथ-साथ भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों द्वारा भी किया जा सकता है जो प्रत्यक्ष तौर पर अपने प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत भूमि का अधिग्रहण करते हैं। इस पोर्टल को रियल टाइम के आधार पर प्रभावित/इच्छुक व्यक्तियों के बैंक खाते में मुआवजा जमा करने के लिये सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (Public Financial
Management System- PFMS) के साथ एकीकृत किया गया है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. STEM सम्मेलन का आयोजन जनवरी 2020 में जयपुर में किया गया।
2. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य STEM क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
हाल ही में STEM
(Science,Technology, Engineering, Mathematics- STEM) सम्मेलन नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of
Science and Technology) द्वारा आयोजित किया गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘STEM’ क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना था। अतः कथन 2 सही है।
|
1. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
2. इसकी स्थापना वर्ष 1971 में एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
भारतीय भू-चुम्बकत्व संस्थान भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है।
इसका मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
भारतीय भू-चुम्बकत्व संस्थान (IIG) की स्थापना वर्ष 1971 में एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी। अतः कथन 2 सही है।
|
A. यह RNA वायरस का विशेष गुण है जो प्रतिकृति निर्माण प्रक्रिया के दौरान हुई त्रुटियों से उत्पन्न होता है।
B. यह वायरस प्रतिकृति निर्माण के समय बनता है जब तीन या उससे अधिक वायरस के आनुवंशिक जीन एक साथ मिल जाते हैं।
C. यह वायरस प्रतिकृति निर्माण के समय बनता है जब किसी स्तनपायी में दो वायरस के आनुवंशिक जीन एक साथ मिल जाते हैं।
D. यह COVID-19 के उपचार के लिये WHO द्वारा विकसित एक वैक्सीन है।
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
जब कोई स्तनपायी एक साथ दो (या अधिक) श्वसन-वायरस से संक्रमित होता है तो वायरस प्रतिकृति निर्माण के समय इन दोनों वायरस के आनुवंशिक जीन एक साथ मिल जाते हैं, यथा- वर्ष 2009 में फैली H1N1 महामारी वायरस के पूर्ववर्ती वायरस सूअरों में विद्यमान था तथा इसमें मानव इन्फ्लूएंज़ा वायरस एवं एवियन इन्फ्लूएंज़ा के मध्य सूचनाओं के आदान-प्रदान होने से इस महामारी का जन्म हुआ था। अत: विकल्प (c) सही है।
|
1. वर्तमान में सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित योजनाओं के व्यय शामिल नहीं हैं।
2. इसका उद्देश्य भुगतान एवं अकाउंटिंग नेटवर्क की स्थापना करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
वर्तमान में इसके अंतर्गत केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत व्यय एवं अन्य व्यय शामिल हैं।
केंद्रीय
क्षेत्र
योजनाएँ:
→ ये योजनाएँ केंद्र सरकार द्वारा 100% वित्त पोषित हैं।
→ इन्हें केंद्र सरकार की मशीनरी द्वारा लागू किया जाता है।
→ मुख्य रूप से संघ सूची के विषयों पर गठित है।
→ जैसे- भारतनेट, नमामि गंगे-राष्ट्रीय गंगा योजना इत्यादि।
केंद्र
प्रायोजित
योजनाएँ:
→ केंद्र प्रायोजित योजनाएँ वे योजनाएँ हैं जो राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जाती हैं लेकिन केंद्र सरकार द्वारा एक निर्धारित हिस्सेदारी के साथ प्रायोजित की जाती हैं। अतः
कथन 1 सही
नही है।
→ भारत सरकार (Government Of
India-GOI) के लिये एक मज़बूत सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की सुविधा प्रदान करना ताकि कुशल निधि प्रवाह के साथ ही भुगतान एवं अकाउंटिंग नेटवर्क (Payment cum
Accounting Network) की स्थापना की जा सके। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह बाँध कर्नाटक में कृष्णा नदी पर बनाया गया है।
2. यह एक गुरुत्व बाँध है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
कृष्णराजा सागर बाँध वर्ष 1924 में कावेरी नदी पर बनाया गया था। कर्नाटक के मैसूर एवं मांड्या ज़िलों में सिंचाई के अलावा यह जलाशय मैसूर एवं बंगलुरु शहर के लिये पेयजल का मुख्य स्रोत है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
यह एक गुरुत्व बाँध है। इस बाँध से छोड़ा गया पानी तमिलनाडु राज्य के सलेम ज़िले में स्थित मेट्टूर बाँध में इकठ्ठा होता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इस संगठन की स्थापना वर्ष 1985 में नेपाल में की गई।
2. इसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है।
3. अफगानिस्तान इस संगठन में वर्ष 2005 में शामिल हुआ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
इस संगठन की स्थापना वर्ष 1985 में बांग्लादेश में की गई। अतः कथन 1 सही नहीं है।
सार्क का मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है। अतः कथन 2 सही है।
अफगानिस्तान इस संगठन में वर्ष 2007 में शामिल हुआ। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|
1. ज़ोजिल ला दर्रा श्रीनगर को कारगिल एवं लेह से जोड़ने वाला महत्त्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्ग है।
2. यह भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
ज़ोजिल ला दर्रा श्रीनगर को कारगिल एवं लेह से जोड़ने वाला महत्त्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्ग है। अतः कथन 1 सही है।
यह भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल ज़िले में स्थित यह दर्रा पश्चिम में कश्मीर घाटी को उत्तर-पूर्व में द्रास एवं सुरू घाटियों से जोड़ता है। भारत सरकार ने सीमा सड़क संगठन (BRO) को सर्दियों के दौरान सड़क आवागमन को बनाए रखने के लिये इस मार्ग में आने वाले बर्फ अवरोधों को हटाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. इसका विस्तार पूर्वोत्तर भारत में असम राज्य के गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नागाँव ज़िलों में है।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग-37 इस राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुज़रता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार पूर्वोत्तर भारत में असम राज्य के गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नागाँव ज़िलों में है। इस राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 250 से अधिक मौसमी जल निकाय (Water Bodies) हैं, इसके अलावा डिपहोलू नदी (Dipholu River ) इसके मध्य से होकर बहती है। अतः कथन 1 सही है।
इस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1985 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था। वर्ष 2006 में इस उद्यान को टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया था। यह विश्व में टाइगर के सबसे अधिक घनत्व वाला क्षेत्र है। विश्व के दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडे काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ही पाए जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 इस राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुज़रता है। अतः कथन 2 सही है।
|














