IAS (Daily Quiz) March 2020-Part-3

UPSC-IAS (MCQ Quiz) Part-3
March 2020
https://everestreader.blogspot.com/

31.      राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस मिशन की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।
2.      राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन इसके अंतर्गत दो उप मिशन हैं।
3.      इस मिशन का लक्ष्य न्यायसंगत, सस्ती एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं तक सार्वभौम पहुँच सुनिश्चित करना है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1,2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission- NHM) की शुरुआत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2013 में की गई थी तथा इसे वर्ष 2020 तक जारी रखने की योजना है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन इसके अंतर्गत दो उप मिशन हैं। अतः कथन 2 सही है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का लक्ष्य न्यायसंगत, सस्ती एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं तक सार्वभौम पहुँच सुनिश्चित करना है। अतः कथन 3 सही है।

32.      कांगो बेसिन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में अवस्थित है।
2.      यह दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वन क्षेत्र है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
कांगो बेसिन अफ्रीका महाद्वीप के छह देशों कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी और गैबॉन में फैला है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
कांगो बेसिन पृथ्वी पर बचे हुए सबसे महत्त्वपूर्ण वन क्षेत्रों में से एक है जो दुनिया का दूसरा बड़ा उष्णकटिबंधीय वन क्षेत्र है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

33.      लाल पांडा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह जीव एशिया और दक्षिणी अमेरिका में पाया जाता है।
2.      लाल पांडा को IUCN की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकट-ग्रस्त जीवों की श्रेणी में रखा गया है।
3.      इसे भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 की अनुसूची-I के तहत कानूनी संरक्षण प्राप्त है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 1 और 2
C.    केवल 2 और 3
D.    केवल 1 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
लाल पांडा एशिया के हिमालय क्षेत्र में में पाया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
लाल पांडा को IUCN रेड लिस्ट के तहत संकट-ग्रस्त (Endangered) जीवों की श्रेणी में रखा गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
इसे भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 की अनुसूची-I के तहत कानूनी संरक्षण प्राप्त है। अतः कथन 3 सही है।

34.      कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
2.      इसका प्रधान कार्यालय चेन्नई में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। अतः कथन 1 सही है।
APEDA का प्रधान कार्यालय नई दिल्ली तथा क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई, कोलकाता, बंगलूरु, हैदराबाद, गुवाहाटी में स्थित है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

35.      नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसके कर्त्तव्यों और शक्तियों का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 149 में किया गया है।
2.      इसका कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General- CAG) के कर्त्तव्यों और शक्तियों का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 149 में किया गया है। अतः कथन 1 सही है।
CAG की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और इसका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (दोनों में से जो भी पहले हो) तक होता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

36.      पोंगाला महोत्सवम् के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसका आयोजन तमिलनाडु के अट्टुकल भगवती मंदिर में किया जाता है।
2.      यह त्योहार तमिलनाडु में महिलाओं की सबसे बड़ी वार्षिक सभाओं में से एक है।
3.      यह उत्सव मलयालम महिने मकरम्-कुंभम् (फरवरी-मार्च) में शुरू होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    1, 2 और 3
D.    केवल 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
9 मार्च, 2020 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास अट्टुकल भगवती मंदिर में पोंगाला महोत्सवम (Pongala Mahotsavam) का आयोजन किया गया। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में लाखों महिलाएँ अट्टुकल भगवती देवी को प्रसाद के रूप में मीठे चावल अर्पित करने के लिये जलावन की लकड़ी, मिट्टी के बर्तन, चावल, गुड़, नारियल और अन्य सामग्री के साथ मंदिर के चारों ओर लगभग 7 किलोमीटर के दायरे में इकट्ठा होती हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।
यह त्योहार केरल में महिलाओं की सबसे बड़ी वार्षिक सभाओं में से एक है। अट्टुकल भगवती मंदिर को महिलाओं के सबरीमाला मंदिर के नाम से जाना जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
दस दिवसीय यह उत्सव मलयालम महिने मकरम्-कुंभम् (फरवरी-मार्च) में शुरू होता है। पूरम तारे (Pooram Star) जो पूर्णिमा के साथ मेल खाता है, के शुभ दिन पोंगाला समारोह का आयोजन किया जाता है। अतः कथन 3 सही है।

37.      भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसकी स्‍थापना 11 मार्च, 1891 को कलकत्ता में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी। 
2.      यह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक संबद्ध कार्यालय है।
3.      यह सार्वजनिक रिकॉर्ड अधिनियम, 1993 और सार्वजनिक रिकॉर्ड नियमावली, 1997 के कार्यांवयन के लिये एक नोडल एजेंसी है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     1, 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    केवल 2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्‍थापना 11 मार्च, 1891 को कलकत्ता में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी। अतः कथन 1 सही है।
भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक संबद्ध कार्यालय है। वर्ष 1911 में राजधानी के कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण के बाद भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के इस वर्तमान भवन का निर्माण वर्ष 1926 में किया गया था। इसे सर एडविन लुटियन द्वारा डिज़ाइन किया गया था। कलकत्ता से नई दिल्ली में सभी अभिलेखों के हस्तांतरण का कार्य वर्ष 1937 में पूरा हुआ। अतः कथन 2 सही है।
यह सार्वजनिक रिकॉर्ड अधिनियम, 1993 (Public Records Act, 1993) और सार्वजनिक रिकॉर्ड नियमावली, 1997 (Public Record Rules, 1997) के कार्यांवयन के लिये एक नोडल एजेंसी है। अतः कथन 3 सही है।

38.      जीन उत्परिवर्तन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1.      म्यूटेशन जीन में होने वाली एक नियमित प्रक्रिया है।
2.      म्यूटेशन से कोशिका के आनुवंशिक संदेश में परिवर्तन जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं
A.    केवल 1
B.     केवल
C.    1 और 2 दोनों
D.    इनमें से कोई नहीं
उत्तरः
A
व्याख्याः
म्यूटेशन जीन में होने वाली एक अनियमित प्रक्रिया है जो कम आवृत्ति के साथ अचानक होती है। अतः कथन 1 सही नहीं है। 
म्यूटेशन से कोशिका के आनुवंशिक संदेश में परिवर्तन जाता है। अतः कथन 2 सही है।

39.      राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह नई दिल्ली में स्थित है।
2.      वर्ष 2020 में इसका 42वाँ वार्षिक दिवस आयोजित किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (National Institute of Health & Family Welfare-NIHFW) के 43वें वार्षिक दिवस (Annual Day) की अध्यक्षता की गई जो नई दिल्ली में स्थित है। अत: कथन 1 और 2 सही हैं।

40.      राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस मिशन का कार्यान्वयन केवल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है।
2.      मिशन के तहत देश भर के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 50 सुपरकंप्यूटरों का एक ग्रिड स्थापित किया जाएगा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
25 मार्च, 2015 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन को मंज़ूरी दी थी।
इस मिशन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग कार्यान्वित कर रहे हैं तथा इसके लिये प्रगत संगणन विकास केंद्र (C-DAC) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बंगलूरू को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
संचार और सूचना प्रौद्योगिकी में अग्रणी क्षेत्र के अनुसंधान एवं विकास, वैश्विक प्रौद्योगिकी के रुझानों और बढ़ती हुई आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन को मंज़ूरी दी थी। 
मिशन के तहत 70 से अधिक उच्च प्रदर्शन वाले सुपरकंप्यूटरों के माध्यम से एक विशाल सुपरकंप्यूटिंग ग्रिड स्थापित कर देश भर के राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों को सशक्त बनाने की परिकल्पना की गई है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

41.      सोनेरीला सुल्फेई के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह केरल के वायनाड में थोलैइराम वन क्षेत्र में तितली की एक नई प्रजाति है। 
2.      इस प्रजाति का नाम एम.एम. सुल्फेय के नाम पर पर्यावरणीय क्षेत्र में उनके अहम योगदान का सम्मान करने के लिये दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
केरल के वायनाड में स्थित पश्चिमी घाट के मेप्पडी वन रेंज (Meppadi forest range) के अंतर्गत थोलैइराम (Thollayiram) वन क्षेत्र से पौधे की एक नई प्रजाति सोनेरीला सुल्फेई (Sonerila Sulpheyi) की खोज की गई है। ये पौधे वर्षा ऋतु के दौरान जल धाराओं के पास की चट्टानों पर उगते हैं इन पौधों में मांसल कंद, पत्ते एवं फूल होते हैं। इस पौधे का जीवन चक्र चार महीने का होता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इस नई प्रजाति को सोनेरीला सुल्फेई (Sonerila Sulpheyi) नाम प्रिंस सत्तम बिन अब्दुलाज़ीज़ विश्वविद्यालय (Prince Sattam Bin Abdulaziz University, Saudi Arabia), सऊदी अरब के प्रोफेसर एम.एम. सुल्फेय (M.M. Sulphey) के पर्यावरण में अहम योगदान का सम्मान करने के लिये दिया गया है। अतः कथन 2 सही है।

42.      अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के निर्णयों को संयुक्त राष्ट्र संघ में चुनौती दी जा सकती है।
2.      इसके निर्णयों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश अपने निषेधाधिकार (Veto Power) का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
3.      संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों के लिये अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेशों का पालन करना अनिवार्य है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
A
व्याख्याः
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के निर्णयों को संयुक्त राष्ट्र संघ में चुनौती दी नहीं जा सकती है। अतः कथन 1 सही नहीं है। 
ICJ के निर्णयों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश अपने निषेधाधिकार (Veto Power) का उपयोग कर सकते हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है। 
संयुक्त राष्ट्र संघ घोषणा-पत्र के अनुच्छेद 94 के अनुसार, सभी सदस्य देशों के लिये अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेशों का पालन करना अनिवार्य है। अतः कथन 3 सही है।

43.      बोडो समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
1.      इसके अनुसार, बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद को छठी अनुसूची के तहत अधिक विधायी, कार्यकारी और प्रशासनिक स्वायत्तता प्रदान की जाएगी। 
2.      इस समझौते में बोडोलैंड राज्य की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है।  
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
इस समझौते के अनुसार, बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (Bodoland Territorial Council- BTC) को छठी अनुसूची के तहत अधिक विधायी, कार्यकारी और प्रशासनिक स्वायत्तता प्रदान की जाएगी। अत: कथन 1 सही है। 
इस समझौते में बोडोलैंड राज्य की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है लेकिन BTC क्षेत्र का विस्तार किया गया है तथा इसमें बोडो वर्चस्व वाले गाँव जो वर्तमान में BTC क्षेत्र से बाहर हैं, उन्हें BTC क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। अत: कथन 2 सही है।

44.      यूरोपीय संघ ने निम्नलिखित में से किन देशों को टैक्स हैवन के रूप में ब्लैक लिस्ट में डाला है?
1.      पनामा
2.      सेशल्स 
3.      तुर्की 
4.      केमैन आइलैंड 
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1, 2 और 3
B.     केवल 2, 3, और 4
C.    केवल 1, 2 और 4
D.    1, 2, 3 और 4
उत्तरः
C
व्याख्याः
यूरोपियन यूनियन ने पनामा, सेशल्स, केमैन आईलैंड और पलाऊ को टैक्स हैवन देशों के रूप में ब्लैक लिस्ट में डाला है, जबकि तुर्की को ब्लैक लिस्टेड होने से बचने के लिये कुछ समय दिया गया है। अतः विकल्प (c)  सही है।

45.      ग्लोबल इंडिकेटर फ्रेमवर्क के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2015 में अपनाया गया।
2.      इसमें दो प्रकार के इंडिकेटर शामिल होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
ग्लोबल इंडिकेटर फ्रेमवर्क को 6 जुलाई, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
ग्लोबल फ्रेमवर्क में निम्नलिखित 3 प्रकार के इंडिकेटर होते हैं-
टियर-I इंडिकेटर:
ये इंडिकेटर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर स्थापित किये जाते हैं। इनसे संबंधित आँकड़े ऐसे देशों द्वारा नियमित रूप से प्रदान किये जाते हैं, जहाँ ये इंडिकेटर प्रासंगिक हैं।
टियर-II इंडिकेटर:
ये इंडिकेटर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्थापित किये जाते हैं, और इनसे संबंधित आँकड़े संबंधित देशों द्वारा नियमित रूप से जारी किये जाते हैं।
टियर-III इंडिकेटर:
इन इंडीकेटर्स के लिये अंतर्राष्ट्रीय रूप से स्थापित कोई कार्यप्रणाली या मानक अभी तक उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कार्यप्रणाली/मानक का विकास या परीक्षण किया जा रहा है।
अतः कथन 2 सही नहीं है।