IAS (Daily Quiz) March 2020-Part-2

UPSC-IAS (MCQ Quiz) Part-2
March 2020
https://everestreader.blogspot.com/

16.      प्रज्ञान कॉन्क्लेव 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह भारतीय सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी है।
2.      इसका आयोजन सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज़ (CLAWS) द्वारा किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
भारतीय सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रज्ञान कॉन्क्लेव 2020’ (Pragyan Conclave 2020) का आयोजन नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में किया गया। अतः कथन 1 सही है।
इस कॉन्क्लेव का आयोजन सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज़ (Centre for Land Warfare Studies) द्वारा किया गया। नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज़ (CLAWS) भारतीय संदर्भ में रणनीतिक अध्ययन एवं ज़मीनी युद्ध पर एक स्वायत्त थिंक टैंक है। CLAWS सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत है और यह सदस्यता आधारित संगठन है। अतः कथन 2 सही है।

17.      ब्लैक रेडस्टार्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      इसका वैज्ञानिक नाम फॉनिकुरुस ऑक्रूरोस है।
2.      इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः

व्याख्याः
ब्लैक रेडस्टार्ट (Black Redstart) एक छोटे आकार का पक्षी है जो औद्योगिक एवं शहरी क्षेत्रों में आवास के लिये अनुकूल है। इसका वैज्ञानिक नाम फाॅनिकुरुस ऑक्रूरोस (Phoenicurus Ochruros) है। अतः कथन 1 सही है।
ब्लैक रेडस्टार्ट (Black Redstart) को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature- IUCN) की रेड लिस्ट में बहुत कम संकटग्रस्त’ (Least Concern) की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

18.      निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा इफेड्रिन और स्यूडोएफेड्रिन की सही व्याख्या करता है?

A.    ये एक प्रकार के रासायनिक कीटनाशक हैं, जिनके प्रयोग पर FAO द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।
B.     ये अरुणाचल प्रदेश में मिलने वाली पादपों की स्थानिक प्रजातियाँ हैं।
C.    ये भारत में 'नियंत्रित पदार्थ' के रूप में अधिसूचित दवाएँ हैं।
D.    ये नवीन खोजी गई पादप प्रजातियाँ हैं, जो कैंसर के इलाज में प्रयुक्त होती है।
उत्तरः
C
व्याख्याः
भारत में नियमित फार्मास्यूटिकल दवाओं यथा- इफेड्रिन (Ephedrine) और स्यूडोएफेड्रिन (Pseudoephedrine) आदि के वैध से अवैध मार्ग की ओर डायवर्ज़न में वृद्धि हुई है। इन दोनों दवाओं को भारत में 'नियंत्रित पदार्थ' (Controlled Substance) के रूप में अधिसूचित किया गया है। अत: विकल्प (c) सही है।

19.      KIC- 7340288b क्या है?
A.    नासा का एक अंतरिक्ष यान

B.     एक क्रिप्टो मुद्रा
C.    हाल ही में खोजा गया एक ग्रह
D.    इसरो द्वारा निर्मित एक सुपर कंप्यूटर
उत्तरः
C
व्याख्याः
ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के खगोलविदों द्वारा हाल ही में 17 नए ग्रहों की खोज की गई है जो सौरमंडल के गोल्डीलॉक ज़ोन (Goldilock Zone) में स्थित हैI खोजे गए 17 नए ग्रहों में एक दुर्लभ ग्रह ‘KIC-7340288b’ भी शामिल हैअत: विकल्प (c) सही हैI

20.      राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के संबंध में निम्नलखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      इसे जल प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा संचालित किया जा रहा है।
2.      इस योजना में केवल अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाएँ सम्मिलित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (National Water Development Agency-NWDA) द्वारा संचालित की जाती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इस परियोजना में अंतर्राज्यीय (inter-State) और अंतराराज्यीय (intra-State) दोनों परियोजनाओं सम्मिलित हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।

21.      क्रिप्टोकरेंसी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      इसमें लेन-देन संबंधी लागत बहुत अधिक होती है।
2.      इसके ज़रिये होने वाले लेन-देन में थर्ड-पार्टी सर्टिफिकेशनकी आवश्यकता होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिये लेन-देन के दौरान छद्म नाम (Pseudonym) एवं पहचान बताई जाती है। ऐसे में अपनी निजता को लेकर अत्यधिक संवेदनशील व्यक्तियों को यह माध्यम सर्वाधिक उपयुक्त जान पड़ता है।
क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन संबंधी लागत अत्यंत ही कम होती है। घरेलू हो या अंतर्राष्ट्रीय किसी भी लेन-देन की लागत एक समान ही होती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिये होने वाले लेन-देन में थर्ड-पार्टी सर्टिफिकेशन’ (Third Party Certification) की आवश्यकता नहीं होती। अतः धन एवं समय दोनों की बचत होती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

22.      नैनो मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      इसकी शुरुआत भारत सरकार ने मिशन क्षमता निर्माण कार्यक्रमके रूप में वर्ष 2017 में की थी।
2.      इसे भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
भारत सरकार ने मिशन क्षमता निर्माण कार्यक्रमके रूप में वर्ष 2007 में नैनो मिशन की शुरुआत की थी। हाल ही में नैनो विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference on Nano Science and Nano Technology- ICONSAT) का आयोजन 5-7 मार्च, 2020 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में किया जा रहा है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
नैनो मिशन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology) के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। अतः कथन 2 सही है।

23.      पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल (PEMFC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      ये सेल रासायनिक ऊर्जा को सीधे तथा दक्ष तरीके से विद्युत ऊर्जा में बदलते हैं।
2.      इनको बैकअप के लिये ग्रिड-ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
3.      ये सेल उप-उत्पाद के रूप में केवल जल का निर्माण करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2

B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    उपर्युक्त सभी
उत्तरः
C
व्याख्याः
PEMFC हाइड्रोजन ईंधन में संग्रहित रासायनिक ऊर्जा को सीधे तथा दक्ष तरीके से विद्युत ऊर्जा में बदलता है। अतः कथन 1 सही है।
इसमें पारंपरिक बैटरी; जो ऊर्जा बैकअप के लिये ग्रिड-ऊर्जा पर निर्भर रहती है, की भी आवश्यकता नहीं होती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
ये सेल उप-उत्पाद के रूप में केवल जल का निर्माण करते हैं। अतः कथन 3 भी सही है।

24.      क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2020’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      इसे क्वैकरेली साइमंड्स द्वारा लंदन में जारी किया गया।
2.      क्यूएस रैंकिंग सात प्रमुख कारकों के आधार पर जारी की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2020 को क्वैकरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) द्वारा लंदन में जारी किया गया। अतः कथन 1 सही है।
क्वैकरेली साइमंड्स वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय रैंकिंग का प्रकाशन करता है।
क्यूएस रैंकिंग के लिये चार प्रमुख कारकों का उपयोग किया जाता है जिसमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, प्रति पेपर उद्धरण और एच-इंडेक्स शामिल हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।

25.       भरतनाट्यम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      इसका संबंध आंध्रप्रदेश राज्य से है।
2.      इसमें शारीरिक क्रियाओं को तीन भागों (समभंग, अभंग और त्रिभंग) में विभाजित किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
भरतनाट्यम (Bharatanatyam) भारतीय शास्त्रीय नृत्य का एक प्रमुख रूप है। इस नृत्य शैली का संबंध तमिलनाडु राज्य से है। भरतनाट्यम का उद्भव भरतमुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र से हुआ है। दूसरी शताब्दी में भरतनाट्यम का वर्णन प्राचीन तमिल महाकाव्य शिलप्पादिकारम (Shilappatikaram) में मिलता है। शिलप्पादिकारम को 'तमिल साहित्य' के प्रथम महाकाव्य के रूप में जाना जाता है। इस महाकाव्य की रचना चेर वंश के शासक सेनगुट्टुवन (Cenkuttuvan) के भाई इंगालोआदिकल (Ingaloadikal) ने लगभग ईसा की दूसरी-तीसरी शताब्दी में की थी। अतः कथन 1 सही नहीं है।
भरतनाट्यम में शारीरिक क्रियाओं को तीन भागों (समभंग, अभंग और त्रिभंग) में बाँटा जाता है।
इसमें नृत्य क्रम इस प्रकार होता है- आलारिपु (कली का खिलना), जातीस्वरम् (स्वर जुड़ाव), शब्दम् (शब्द और बोल), वर्णम् (शुद्ध नृत्य और अभिनय का जुड़ाव), पदम् (वंदना एवं सरल नृत्य) तथा तिल्लाना (अंतिम अंश विचित्र भंगिमा के साथ) अतः कथन 2 सही है।

26.       हिंद महासागर आयोगके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।

1.      यह एक अंतर-सरकारी संगठन जो दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में बेहतर सागरीय-अभिशासन (Maritime Governance) की दिशा में कार्य करता है
2.      हाल ही में भारत पर्यवेक्षक के रूप में इस आयोग में शामिल हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
हिंद महासागर आयोगएक अंतर-सरकारी संगठन है जो दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में बेहतर सागरीय-अभिशासन (Maritime Governance) की दिशा में कार्य करता है तथा यह आयोग पश्चिमी हिंद महासागर के द्वीपीय राष्ट्रों को सामूहिक रूप से कार्य करने हेतु मंच प्रदान करता है। अत: कथन 1सही नहीं है।
वर्तमान में हिंद महासागर आयोग में कोमोरोस, मेडागास्कर, मॉरीशस, रियूनियन (फ्राँसीसी विदेशी क्षेत्र) और सेशल्स शामिल हैं।
हाल ही में हिंद महासागर आयोग ’ (Indian Ocean Commision) की सेशल्स में होने वाली मंत्रिपरिषदीय बैठक में भारत पर्यवेक्षक के रूप में इस आयोग में शामिल हुआ है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

27.      ब्यूफोर्ट गायर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      यह आर्कटिक महासागर की प्राथमिक परिसंचरण विशेषताओं में से एक है।
2.      यह एक वामावर्त (Anti-Clockwise) परिसंचरण है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
ब्यूफोर्ट गायर आर्कटिक महासागर की प्राथमिक परिसंचरण विशेषताओं में से एक है, जो कनाडा के बेसिन में मीठे पानी, समुद्री बर्फ और ऊष्मा का भंडारण और परिवहन करती है और क्षेत्रीय और वैश्विक जलवायु प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अतः कथन 1 सही है।
यह एक दक्षिणावर्त (Clockwise) परिसंचरण है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

28.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

1.      प्रतिस्पर्द्धा कानून के अर्थशास्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मुंबई में भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग द्वारा किया गया।
2.      भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग प्रतिस्पर्द्धा को दुष्प्रभावित करने वाले अभ्यासों (Practices) को समाप्त करने एवं टिकाऊ प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (Competition Commission of India-CCI) ने 06 मार्च, 2020 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रतिस्पर्द्धा कानून के अर्थशास्त्र पर पाँचवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। अत: कथन 1 सही नहीं है।
आयोग के कार्य
प्रतिस्पर्द्धा को दुष्प्रभावित करने वाले अभ्यासों (Practices) को समाप्त करना एवं टिकाऊ प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करना।
उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करना।
भारतीय बाज़ार में व्यापार की स्वतंत्रतासुनिश्चित करना।
किसी प्राधिकरण द्वारा संदर्भित मुद्दों पर प्रतियोगिता से संबंधित राय प्रदान करना।
जन जागरूकता का प्रसार करना।
प्रतिस्पर्द्धा से संबंधित मामलों में प्रशिक्षण प्रदान करना।  अत: कथन 2 सही है।

29.      अर्थ-गंगा परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1.      यह नमामि गंगे परियोजना का परिवर्तित रूप है।
2.      इसका उद्देश्य केवल समावेशी विकास बल्कि राष्ट्रीय जलमार्ग से संबंधित क्षेत्र में रोज़गारों के अवसर का सृजन करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
दिसंबर 2019 में संपन्न हुई राष्ट्रीय गंगा परिषद (National Ganga Council- NGC) की प्रथम बैठक में प्रधानमंत्री ने गंगा नदी से संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही नमामि गंगेपरियोजना को अर्थ-गंगाजैसे एक सतत् विकास मॉडल में परिवर्तित करने का आग्रह किया था। अतः कथन 1 सही है।
इस प्रक्रिया में किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें शून्य बजट खेती, फलदार वृक्ष लगाना और गंगा के किनारों पर पौध नर्सरी का निर्माण करना शामिल है।
इसका उद्देश्य केवल समावेशी विकास बल्कि राष्ट्रीय जलमार्ग से संबंधित क्षेत्र में रोज़गारों के अवसर का सृजन करना है। अतः कथन 2 सही है।
इन कार्यों के लिये महिला स्व-सहायता समूहों और पूर्व सैनिक संगठनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जल से संबंधित खेलों के लिये बुनियादी ढाँचे के विकास और शिविर स्थलों के निर्माण, साइकिलिंग एवं टहलने के लिये ट्रैकों आदि के विकास से नदी बेसिन क्षेत्रों में धार्मिक तथा साहसिक पर्यटन जैसी महत्त्वपूर्ण पर्यटन क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
पारिस्थितिक पर्यटन और गंगा वन्यजीव संरक्षण एवं क्रूज पर्यटन आदि को प्रोत्साहन देने से अर्जित आय को गंगा स्‍वच्‍छता के लिये आय का स्थायी स्रोत बनाने में सहायता मिलेगी।

30.      प्रवासी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण पर आयोजित काॅप-13 सम्मेलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।

1.      यह सम्मेलन गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है।
2.      भारत को अगले तीन वर्षों के लिये इस कॉन्फ्रेंस का अध्यक्ष चुना गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1

B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
गुजरात के गांधीनगर में 17-22 फरवरी, 2020 के बीच 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का संक्षिप्त नाम CMS-COP-13 (13th Conference of Parties (COP) of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals) है। अतः कथन 1 सही है।
भारत को अगले तीन वर्ष के लिये इस कॉन्फ्रेंस का अध्यक्ष चुना गया है। अतः कथन 2 सही है।