IAS (Daily Quiz) March 2020-Part-1

UPSC-IAS (MCQ Quiz) Part-1
March 2020
https://everestreader.blogspot.com/

1.   एकम उत्सव (EKAM Fest) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसका संबंध अनुसूचित जाति/जनजाति से है।
2.      इसे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत मनाया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
एकम उत्सव दिव्यांगजन समुदाय के बीच उद्यमशीलता एवं ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु एक प्रयास है जिसका उद्देश्य समाज में PwDs की संभावनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना, साथ ही PwDs उद्यमियों को एक प्रमुख विपणन अवसर प्रदान करना है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Union Ministry of Social Justice & Empowerment) ने राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त विकास निगम (National Handicapped Finance Development Corporation- NHFDC) द्वारा आयोजित प्रदर्शनी-सह-मेला एकम उत्सव’ (EKAM Fest) का आयोजन कर रहा है। अतः कथन 2 सही है।

2.   निम्नलिखित में से कौन प्राय: समाचारों में देखे जाने वाले शब्द तीसरा ध्रुव’ (Third Pole) की सही व्याख्या करता है?
A.    यह चंद्रयान-2 का लैंडिंग स्थल है।
B.     यह पृथ्वी पर स्थायी हिम आवरण का तीसरा बड़ा क्षेत्र है।
C.    यह पृथ्वी-सूर्य प्रणाली का वह बिंदु है जहाँ से सूर्य का अवलोकन अबाधित रूप से किया जा सकता है।
D.    यह भूमध्य रेखा पर अवस्थित एक बिंदु है जिसे पृथ्वी का केंद्र माना जाता है।
उत्तरः
B
व्याख्याः
हिंदू-कुश हिमालय (HKH) क्षेत्र को तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है क्योंकि यह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बाद स्थायी हिम आवरण का तीसरा बड़ा क्षेत्र है। अत: विकल्प (b) सही है।
यहाँ से 10 से अधिक नदियों का उद्गम होता है, जिनमें गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेकांग जैसी बड़ी नदियाँ शामिल हैं।

3.      ब्लैक कार्बनके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
1.      हिमनद इसके उत्सर्जन का एक प्रमुख स्रोत है।
2.      यह क्षोभमंडल में यह एक अल्पकालिक जलवायु प्रदूषक है।
3.      समतापमंडल में ये कण लंबे समय तक उपस्थित रहते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 2 और 3
B.     केवल 1 और 2
C.    केवल 1
D.    उपर्युक्त सभी
उत्तरः
D
व्याख्याः
लारेंस रिपोर्ट के अनुसार, आर्कटिक क्षेत्र में समस्त मृदा का लगभग 30% ब्लैक कार्बन भंडार है। अत: कथन 1 सही है।
वायुमंडल में अल्प स्थायित्व के बावजूद ये कण जलवायु, हिमनदों, कृषि, मानव स्वास्थ्य पर व्यापक प्रभाव डालते हैं। अत: कथन 2 सही है।
वैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा समतापमंडल (stratosphere) में 18 किमी. की ऊँचाई तक इन कणों के उपस्थित होने के साक्ष्य मौजूद हैं। ब्लैक कार्बन कण लंबे समय तक वातावरण में उपस्थित रहते हैं। अत: कथन 3 भी सही है।

4.   हाल ही में चर्चा में रहा उदितक्या है?
A.    ऑप्टिकल फाइबर संबंधी एक तकनीक
B.     डिस्कॉम कंपनियों से संबंधित एक योजना
C.    ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने वाला एक पोर्टल
D.    ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा विकसित एक एयर कंडीशनर
उत्तरः
C
व्याख्याः
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट’ (World Resources Institute-WRI) के सहयोग से निर्मित उदित (UDIT) पोर्टल के ज़रिये विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी और आँकड़े हासिल किये जा सकेंगे। अतः विकल्प (c) सही है।
उदित एक उपयोगकर्त्ता अनुकूलित मंच है जो उद्योग, उपकरण, भवन, परिवहन, नगरपालिका और कृषि क्षेत्रों में भारत के ऊर्जा दक्षता परिदृश्य की व्याख्या करता है।
उदित, ऊर्जा दक्षता क्षेत्र में वृद्धि के लिये सरकार द्वारा उठाए गए क्षमता निर्माण संबंधी नई पहलों की भी प्रदर्शित करेगा।

5.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      जल निस्यंदन प्रणाली में जल को शुद्ध करने के लिये परासरण विधि का प्रयोग किया जाता है।
2.      सरकार द्वारा जल निस्यंदन प्रणाली को विनियमित करने हेतु मसौदा अधिसूचना प्रस्तुत की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
जल को शुद्ध करने के लिये प्रयोग की जाने वाली,जल निस्यंदन प्रणाली ओस्मोसिस/परासरण के सिद्धांत पर कार्य करती है। अतः कथन 1 सही है।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change- MoEFCC) ने रिवर्स ओस्मोसिस (Reverse Osmosis-RO) पर आधारित जल निस्यंदन सिस्टम (RO- based Water Filtration System) को विनियमित करने हेतु मसौदा अधिसूचना (Draft Notification) प्रस्तुत की है। अतः कथन 2 सही है।

6.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात राज्य के बनासकांठा ज़िले में स्थित हैं।
2.      गिर वन एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है।
3.      एशियाई शेर को IUCN की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त की श्रेणी में रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 1 और 3
C.    केवल 2 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
गिर राष्ट्रीय उद्यान (Gir National Park) और वन्यजीव अभयारण्य गुजरात राज्य के जूनागढ़ ज़िले में स्थित हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।
गिर वन एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है। इसे वर्ष 1965 में अभयारण्य और वर्ष 1975 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। अतः कथन 2 सही है।
एशियाई शेर को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature- IUCN) की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है और इसे CITES के परिशिष्ट I (Appendix I) में, जबकि भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची I में रखा गया है। अतः कथन 3 सही है।

7.   निम्नलिखित में से कौन जैव चिकित्सा अपशिष्ट की श्रेणी नहीं है?
A.    येलो श्रेणी
B.     रेड श्रेणी
C.    ब्लू श्रेणी
D.    ग्रीन श्रेणी
उत्तरः
D
व्याख्याः
जैव चिकित्सा अपशिष्ट को 4 श्रेणियों में बाँटा गया है:
येलो श्रेणी: इसमें पशुओं के शारीरिक अपशिष्ट, मिट्टी का कचरा, एक्स्पायर्ड दवाएँ,रासायनिक कचरे, रासायनिक तरल अपशिष्ट, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य नैदानिक ​​प्रयोगशाला अपशिष्ट आदि शामिल है।
रेड श्रेणी: इसमें दूषित अपशिष्ट जैसे डिस्पोज़ेबल आइटम से उत्पन्न कचरे, सीरिंज, यूरीन की थैलियाँ, दस्ताने इत्यादि शामिल हैं।
ब्लू श्रेणी: इसमें नुकीली धातुओं वाले अपशिष्ट शामिल हैं।
व्हाइट श्रेणी: इसमें काँच के बने पदार्थों के अपशिष्ट शामिल हैं। अतः विकल्प (d) सही है।

8.   व्हेल शार्क के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      व्हेल शार्क केवल शीतोष्ण कटिबंधीय महासागरों में पाई जाती हैं।
2.      इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में सुभेद्य श्रेणी में रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
व्हेल शार्क का वैज्ञानिक नाम रिंकोडॉन टायपस (Rhincodon Typus) है। व्हेल शार्क विश्व के सभी उष्णकटिबंधीय महासागरों (Tropical Oceans) में पाई जाती हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है और इसे CITES (Convention of International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) के परिशिष्ट II में, जबकि भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची I में रखा गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

9.   फ्लो डायवर्टर स्टेंटस टेक्नोलॉजी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसे श्री चित्रा थिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) तिरुवंतपुरम की शोध टीम ने विकसित किया है।
2.      इसका उपयोग मस्तिष्क की रक्त धमनियों में एन्यूरिज़्म के उपचार हेतु किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
श्री चित्रा थिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Sree Chitra Thirunal Institute of Medical Science and Technology- SCTIMST) तिरुवंतपुरम की शोध टीम ने एक इंट्राक्रानियल फ्लो डायवर्टर स्टेंटस (Flow Diverter Stents) तकनीक विकसित की है। SCTIMST, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science & Technology) के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्त्व का एक संस्थान है। अतः कथन 1 सही है।
फ्लो डायवर्टर स्टेंटस टेक्नोलॉजी का उपयोग मस्तिष्क की रक्त धमनियों में एन्यूरिज़्म (Aneurysms) के उपचार के लिये किया जायेगा। अतः कथन 2 सही है।

10.   रेज़-2020 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम है।
2.      इसका आयोजन भारत सरकार द्वारा केवल उद्योग जगत की सहायता से किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
केंद्र सरकार ने 11-12 अप्रैल को नई दिल्ली में सामाजिक सशक्तीकरण के लिये उत्तरदायी कृत्रिम बुद्धिमत्ता-2020’ (Responsible AI for Social Empowerment-2020) यानी रेज़-2020 (RAISE 2020) नामक एक वृहद् आयोजन की घोषणा की है।
एक बेहतर भविष्य के लिये सामाजिक परिदृश्य को बदलने हेतु उत्तरदायी AI की क्षमता का उपयोग करने हेतु भारत के विज़न को रेखांकित करना है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
रेज़-2020 सरकार द्वारा उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाने वाला भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शिखर सम्मेलन है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

11.      सुखना झील के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह चंडीगढ़ शहर में हिमालय की तलहटी (शिवालिक पहाड़ियों) में स्थित एक जलाशय है।
2.      इस झील का निर्माण ली कोर्बुसीयर एवं पी. एल. वर्मा द्वारा किया गया था।
3.      यह झील सर्दियों के मौसम में साइबेरियाई बत्तख, स्टोर्क्स (Storks) एवं क्रेन (Cranes) जैसे कई विदेशी प्रवासी पक्षियों के लिये एक अभयारण्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
सुखना झील चंडीगढ़ शहर में स्थित है। यह हिमालय की तलहटी (शिवालिक पहाड़ियों) में स्थित एक जलाशय है। इसका क्षेत्रफल 3 वर्ग किमी. है। इसे वर्ष 1958 में शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली एक मौसमी जलधारा सुखना चो (Sukhna Choe) पर बाँध बनाकर निर्मित किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
इस झील का निर्माण ली कोर्बुसीयर (Le Corbusier) एवं मुख्य अभियंता पी. एल. वर्मा द्वारा किया गया था। ली कोर्बुसीयर (Le Corbusier) एक स्विस-फ्राँसीसी वास्तुकार, डिज़ाइनर, चित्रकार, शहरी योजनाकार एवं लेखक थे। इन्हें आधुनिक वास्तुकला के अग्रदूत के रूप में पहचान मिली। अतः कथन 2 सही है।
सुखना झील सर्दियों के मौसम में साइबेरियाई बत्तख, स्टोर्क्स (Storks) एवं क्रेन (Cranes) जैसे कई विदेशी प्रवासी पक्षियों के लिये एक अभयारण्य है। भारत सरकार द्वारा झील को संरक्षित राष्ट्रीय आर्द्रभूमि घोषित किया गया है। अतः कथन 3 सही है।

12.      विश्व वन्यजीव दिवस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है।
2.      इस वर्ष विश्व वन्यजीव दिवस का थीम पृथ्वी पर जीवन कायम रखनाहै।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है। 20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly- UNGA) के 68 वें सत्र में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था क्योंकि वर्ष 1973 में 3 मार्च के दिन वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) को अपनाया गया था जोकि 1 जुलाई, 1975 से प्रभावी हुआ। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इस वर्ष विश्व वन्यजीव दिवस का थीम पृथ्वी पर जीवन कायम रखना’ (Sustaining all life on Earth) है। अतः कथन 2 सही है।

13.      निम्नलिखित योजनाओं के संबंध में विचार कीजिये:
1.      शिल्पग्राम
2.      गुरु शिष्य परंपरा
3.      ऑक्टेव (सप्तक)
4.      एकलव्य
उपर्युक्त में से कौन-सी योजनाएँ क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा संचालित हैं?
A.    1, 2 और 3
B.     1, 2 और 4
C.    1, 3 और 4
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
A
व्याख्याः
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत स्थापित क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा लोक/जनजातीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये शिल्पग्राम, सप्तक, गुरु शिष्य परंपरा, रंगमंच कायाकल्प जैसी कई योजनाएँ लागू की गई हैं। एकलव्य जनजातीय कार्य योजना के अंतर्गत संचालित एक योजना है। अतः विकल्प (a) सही है।

14.      लोकपाल (शिकायत) नियम, 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      लोकपाल के समक्ष शिकायत केवल अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में ही दर्ज की जा सकती है।
2.      प्रधानमंत्री लोकपाल के दायरे में नहीं आता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने एक अधिसूचना जारी कर लोकपाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराने हेतु नियम और प्रारूप को स्पष्ट किया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
नियमों के अनुसार आमतौर पर शिकायत अंग्रेज़ी में दर्ज की जा सकती है, किंतु शिकायतकर्त्ता इस कार्य हेतु कन्नड़, हिंदी, मराठी, मलयालम, गुजराती और तेलुगु जैसे आठवीं अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाओं में से किसी का भी प्रयोग कर सकता है।
प्रधानमंत्री भी लोकपाल के दायरे में आता है। नियम के अनुसार, प्रधानमंत्री के विरुद्ध दायर शिकायत का फैसला प्रवेश चरण पर संपूर्ण लोकपाल पीठ द्वारा किया जाएगा, जिसमें उसके अध्यक्ष और सभी सदस्य शामिल होंगे। अतः कथन 2 सही नहीं है।

15.      सरकारी प्रतिभूतियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
1.      एक वर्ष से अधिक अवधि की मेच्योरिटी वाली प्रतिभूतियों को ट्रेजरी बिल कहा जाता है।
2.      इन प्रतिभूतियों की नीलामी भारत सरकार की ओर से रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
ट्रेज़री बिल आमतौर पर एक वर्ष से भी कम अवधि की मेच्योरिटी वाली प्रतिभूतियों को ट्रेजरी बिल कहा जाता है जिसे वर्तमान में तीन रूपों में जारी किया जाता है, अर्थात् 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन के लिये। अत: कथन 1 सही नहीं है।
सरकारी प्रतिभूतियाँ ऐसी सर्वोच्च प्रतिभूतियाँ होती हैं जिनकी नीलामी भारत सरकार की ओर से रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केंद्र/राज्य सरकार के बाज़ार उधार प्रोग्राम के एक भाग के रूप में की जाती हैं। अत: कथन 2 सही है।