IAS (Daily Quiz) February 2020-Part-8

IAS (MCQ Quiz) February 2020
Part-8
https://everestreader.blogspot.com/

1.      राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इस मिशन का कार्यान्वयन वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्ष की अवधि के लिये किया जाएगा।
2.   इस मिशन के मुख्यतः 3 घटक हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन को चार साल की अवधि (2020-21 से 2023-24 तक) में कार्यान्वित किया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत 1,480 करोड़ रुपए है। इस मिशन का उद्देश्य भारत को तकनीकी वस्त्र के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करना है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
इस मिशन के मुख्यतः 4 घटक हैं: (1) अनुसंधान, नवाचार और विकास (2) संवर्द्धन और विपणन विकास (3) निर्यात संवर्द्धन (4) शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास। अत: कथन 2 सही नहीं है।

2.      NOTA के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह विकल्प प्रदान करने वाला भारत विश्व का पहला देश है।
2.   यह मतदाताओं को नकारात्मक मतदान का अधिकार देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
भारत में नोटा (NOTA) के विकल्प का उपयोग पहली बार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2013 में दिये गए एक आदेश के बाद शुरू हुआ, विदित हो कि पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज़ बनाम भारत सरकार’ (People's Union Of Civil Liberties vs Union Of India) मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि जनता को मतदान के लिये नोटा का भी विकल्प उपलब्ध कराया जाए। इसका शाब्दिक अर्थ है इनमें से कोई नहीं
भारत नकारात्मक मतदान या NOTA का विकल्प उपलब्ध कराने वाला विश्व का 14वाँ देश है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
यह विकल्प केवल नकारात्मक वोट का अधिकार देता है, अस्वीकार करने का नहीं। जिसका चुनाव में उम्मीदवार की जीत या हार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। अतः कथन 2 सही है।

3.      इंद्रधनुष युद्धाभ्यास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह युद्धाभ्यास भारत एवं ब्रिटेन की वायु सेना के बीच किया जाता है।
2.   इस बार यह युद्धाभ्यास ब्रिटेन में आयोजित किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
इंद्रधनुष युद्धाभ्यास भारत एवं ब्रिटेन की वायु सेना के बीच किया जा रहा है। भारत एवं ब्रिटेन के बीच होने वाले अन्य युद्धाभ्यास अजेय वारियर (सैन्य अभ्यास), कोंकण (नौसेना अभ्यास) हैं। अतः कथन 1 सही है।
24 फरवरी, 2020 को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) और ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (Royal Air Force) ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के हिंडन वायु सेना स्टेशन पर इंद्रधनुष युद्धाभ्यास (Indradhanush Exercise) के पाँचवें संस्करण आयोजित किया गया। अतः कथन 2 सही नहीं है।

4.       जलयुक्त शिवारजल संरक्षण परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह केंद्र सरकार की जल संरक्षण परियोजना है जिसका उद्देश्य जल संरक्षण उपायों को बढ़ावा देना है।
2.   यह ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने पाँच साल पूर्व प्रारंभ की गई प्रमुख जल संरक्षण परियोजना जलयुक्त शिवार’ (Jalyukta Shivar) को समाप्त कर दिया है। यह योजना महाराष्ट्र राज्य की है कि केंद्र सरकार की। अत: कथन 1 सही नहीं है।
महाराष्ट्र में लगातार सूखे की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे दिसंबर 2014 में लॉन्च किया गया था।
परियोजना का उद्देश्य, व्यवस्थित तरीके से सर्वाधिक सूखा प्रभावित गाँवों में जल-कमी को दूर करना था। अत: कथन 2 सही नहीं है।

5.      ICoSDiTAUS-2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह आयुष शब्दावली के मानकीकरण पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है।
2.   इस सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पद्धति एवं शब्दावली के मानकीकरण पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference on Standardisation of Diagnosis and Terminologies in Ayurveda, Unani and Siddha Systems- ICoSDiTAUS-2020) का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। अत: कथन 1 सही है।
इस सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 25-26 फरवरी, 2020 के दौरान आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अत: कथन 2 सही है।

6.      यार्ड 45006 वज्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह एक अपतटीय गश्ती पोत (Offshore Patrol Vessel) है।
2.   इसे भारत सरकार की मेक इन इंडियापहल के तहत लार्सन एंड टुब्रो शिप बिल्डिंग द्वारा डिज़ाइन एवं विकसित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
तटीय सुरक्षा बढ़ाने हेतु 6वें तटरक्षक अपतटीय गश्ती पोत (Offshore Patrol Vessel- OPV-6) ‘यार्ड 45006 वज्र’ (Yard 45006 VAJRA) को लाॅन्च किया गया। इस पोत द्वारा लगभग 7500 किमी. विशाल भारतीय तटरेखा और अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के लगभग 20 लाख वर्ग किमी. के विशाल क्षेत्र को सुरक्षित करने की कोशिश की जाएगी। अतः कथन 1 सही है।
6वें अपतटीय गश्ती पोत यार्ड 45006 वज्र’ (Yard 45006 VAJRA) को पहली बार समुद्र में उतारा गया। यह पोत केंद्र सरकार की मेक इन इंडियानीति के तहत लार्सन एंड टुब्रो शिप बिल्डिंग द्वारा डिज़ाइन एवं विकसित की जा रही सात अपतटीय गश्ती पोत प्रोजेक्ट की शृंखला में 6वाँ है। अतः कथन 2 सही है।

7.       ‘1000 स्प्रिंग इनिशिएटिव्सके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इसे भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लाॅन्च किया है।
2.   इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे जनजातीय लोगों के लिये सुरक्षित एवं पर्याप्त जलापूर्ति में सुधार करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
27 फरवरी, 2020 को भुवनेश्वर (ओडिशा) में स्थानीय स्व शासन में अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधियों की क्षमता निर्माण हेतु कार्यक्रमके अवसर पर ‘1000 स्प्रिंग इनिशिएटिव्स’ (1000 Spring Initiatives) की शुरुआत की गई। इसे भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) ने लाॅन्च किया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण भारत के कठिन एवं दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे जनजातीय लोगों के लिये सुरक्षित एवं पर्याप्त जलापूर्ति में सुधार करना है। इस पहल में पेयजल के लिये पाइपों से जलापूर्ति हेतु बुनियादी ढाँचे का निर्माण करना शामिल है। जिससे सिंचाई और बैकयार्ड पोषण उद्यान (Backyard Nutrition Gardens) के लिये जल की व्यवस्था हो सके, परिणामतः जनजातीय लोगों के लिये स्थायी आजीविका के अवसर उत्पन्न किये जा सकेंगे। अतः कथन 2 सही है।

8.      सेरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इस विधेयक में सेरोगेसी बोर्ड के गठन का प्रावधान है।
2.   इस विधेयक में केवल करीबी रिश्तेदारको ही सेरोगेट मदर बनने की अनुमति दी गई है।
3.   यह विधेयक व्यावसायिक एवं परोपकारी सेरोगेसी की अनुमति प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
यह विधेयक सेरोगेसी से संबंधित प्रभावी विनियमन सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सेरोगेसी बोर्ड (National Surrogacy Board ) एवं राज्य स्तर पर राज्य सरोगेसी बोर्ड (State Surrogacy Board) के गठन का प्रावधान करता है। अतः कथन 1 सही है।
इस विधेयक के करीबी रिश्तेदारों’ (Close Relatives) वाले खंड को हटा दिया गया है तथा अब यह विधेयक किसी इच्छुक’ (Willing) महिला को सरोगेट मदर बनने की अनुमति देता है जिससे विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के अलावा निःसंतान भारतीय जोड़ों को लाभ प्राप्त होगा। अतः कथन 2 सही नहीं है।
सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2020 का उद्देश्य व्यावसायिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगाना और परोपकारी सरोगेसी की अनुमति देना है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

9.      इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्तशासी निकाय है।
2.   इसकी स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
वर्ष 1999 में स्थापित इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेजपृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के तहत एक स्वायत्त संगठन है। अत: कथन 1 और 2 दोनों सही नहीं हैं।
INCOIS सागरीय क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं को कई प्रकार की निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करता है, यह मछुआरों से लेकर अपतटीय तेल अन्वेषण उद्योगों जैसे विशिष्ठ उपयोगकर्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।
यह भारतीय सुनामी प्रारंभिक चेतावनी केंद्र (Indian Tsunami Early Warning Centre- ITEWC) के माध्यम से सुनामी, तूफान की लहरों आदि पर तटीय आबादी के लिये निगरानी और चेतावनी सेवाएं प्रदान करता है।

10.      निम्नलिखित भाषाओं में से किस/किन भाषा/भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है/हैं?
1.   तेलुगू
2.   मराठी
3.   ओडिया
उपर्युक्त कूट का प्रयोग कर सही विकल्प चुनिये:
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
C
व्याख्याः
महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मराठीको शास्त्रीय भाषाका दर्जा देने का आग्रह किया है।
वर्तमान में : भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया जो इस प्रकार हैं- तमिल (2004), संस्कृत (2005), कन्नड़ (2008), तेलुगू (2008), मलयालम (2013), ओडिया (2014)
अतः विकल्प (C) सही है।

11.      इनसाइट लैंडर मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह मिशन चंद्रमा की सतह के नीचे विस्तृत अध्ययन के लिये समर्पित है।
2.   यह मिशन नासा के डिस्कवरी प्रोग्राम (1992) का हिस्सा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
नासा का इनसाइट मंगल ग्रह की सतह के नीचे विस्तृत अध्ययन के लिये समर्पित पहला मिशन है। इनसाइट का पूरा नाम इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेशंस जियोडेसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट (Interior Exploration Using Seismic Investigations, Geodesy and Heat Transport- InSight) है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इनसाइट मिशन नासा के डिस्कवरी प्रोग्राम (Discovery Program-1992) का हिस्सा है। अतः कथन 2 सही है।

12.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   MIEWS पोर्टल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
2.   MIEWS पोर्टल ऑपरेशन ग्रीन्स के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु शुरू किया गया है।
3.   ऑपरेशन ग्रीन्स तिलहन फसलों के प्रसंस्करण से संबंधित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
MIEWS पोर्टल केंद्रीय खाद्य प्रंसस्करण उद्योग मंत्रालय (Ministry of Food Processing Industry-MoFPI) की पहल है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
टमाटर, प्याज और आलू (Tomato,Onion,Poteto- TOP) के मूल्यों की वास्तविक निगरानी करने और साथ ही ऑपरेशन ग्रीन्स (Operation Greens) योजना की शर्तों के तहत हस्तक्षेप करने संबंधी चेतावनी जारी करने के लिये MIEWS डैशबोर्ड और पोर्टल अपने तरह का पहला प्लेटफार्म है अर्थात् यह पोर्टल ऑपरेशन ग्रीन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये शुरू किया गया है। अतः कथन 2 सही है।
ऑपरेशन ग्रीन्स देश भर में पूरे वर्ष मूल्यों में बिना उतार-चढ़ाव के टमाटर, प्याज और आलू की आपूर्ति उपलब्धता सुनिश्चित करने से संबंधित है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

13.      पी.एम.जी. पोर्टल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   यह परियोजना निगरानी समूह उद्योग संवर्द्धन एवं आतंरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की संस्थागत व्यवस्था है।
2.   इसका उद्देश्य भारत में पाँच सौ करोड़ रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं की समस्याओं का समाधान करना और नियामक बाधाओं को दूर करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
पी.एम.जी. पोर्टल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) के अंतर्गत परियोजना निगरानी समूह, उद्योग संवर्द्धन एवं आतंरिक व्यापार विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade- DPIIT) की संस्थागत व्यवस्था है। अतः कथन 1 सही है।
इसका उद्देश्य भारत में पाँच सौ करोड़ रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं की समस्याओं का समाधान करना और नियामक बाधाओं को दूर करना है। पीएमजी सभी सार्वजनिक, निजी और सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) परियोजनाओं के अनसुलझे विषयों को देखता है और यह परियोजनाओं को मिलने वाली स्वीकृति में तेज़ी, क्षेत्रीय नीतिगत मुद्दों एवं बाधाओं को दूर करने का काम करता है। अतः कथन 2 सही है।

14.      निम्नलिखित से कौन मीथेन उत्सर्जन के स्रोत है/हैं?
1.   प्राकृतिक गैस
2.   ज्वालामुखी
3.   दीमक
4.   लैंडफिल
5.   वनाग्नि
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1, 2, 3
B.     केवल 1, 4, 5
C.    केवल 2, 3, 5
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
D

व्याख्याः
मीथेन निम्नलिखित स्रोतों से उत्सर्जित होती है:
  प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम मीथेन गैस का प्राथमिक घटक है।
  कृषि
  प्राकृतिक आर्द्रभूमि (Wetlands)
  ऑक्सीजन से अनुपस्थिति में कार्बनिक पदार्थों को विघटित करने वाले जीवाणु
  छोटे स्रोतों में दीमक
  महासागर
  तलछट
  ज्वालामुखी
  दावानल/वनाग्नि
  लैंडफिल
अत: विकल्प (d) सही है।

15.      मिशन पूर्वोदय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.   इसे विद्युत् मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया है।
2.   इसका उद्देश्य पूर्वी भारत में एकीकृत इस्पात केंद्र की स्थापना के माध्यम से विकास में तेज़ी लाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
पूर्वी भारत में एक एकीकृत इस्पात केंद्र बनाने के लिये इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) ने मिशन पूर्वोदय (Mission Purvodaya) की शुरुआत की। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इसका उद्देश्य पूर्वी भारत में एकीकृत इस्पात केंद्र की स्थापना के माध्यम से विकास में तेज़ी लाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लाॅजिस्टिक और ढाँचागत उपयोग में बदलाव लाना चाहती है जिससे पूर्वी क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य बदल सकता है। अतः कथन 2 सही है।