
1. यह सिख धर्म से संबंधित एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है।
2. इसमें तलवारों का अनुकरण करने से पहले लकड़ी के डंडे से प्रशिक्षण लिया जाता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
यह सिख धर्म से संबंधित एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है। पंजाबी नाम ‘गतका’ इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी की छड़ी को संदर्भित करता है। अतः
कथन 1 सही
है।
यह युद्ध-प्रशिक्षण का एक पारंपरिक दक्षिण एशियाई रूप है जिसमें तलवारों का अनुकरण करने से पहले लकड़ी के डंडे से प्रशिक्षण लिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि छठे सिख गुरु हरगोबिंद ने मुगल काल के दौरान आत्मरक्षा के लिये ’कृपाण’ को अपनाया था और दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह ने सभी को आत्मरक्षा के लिये हथियारों का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया था। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. एशियाई चीता को IUCN की रेड लिस्ट में ‘गंभीर संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखा गया है।
2. भारत सरकार ने वर्ष 1951-52 में आधिकारिक रुप से चीता को भारत से विलुप्त घोषित किया था।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
एशियाई चीता को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International
Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में ‘अति संकटग्रस्त’
(Critically Endangered) श्रेणी में रखा गया है और माना जाता है कि यह केवल ईरान में ही पाया जाता है। अतः
कथन 1 सही
है।
भारत सरकार ने वर्ष 1951-52 में आधिकारिक रुप से एशियाई चीता को भारत से विलुप्त घोषित किया था। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इसे 2019-nCoV नाम दिया गया है।
2. MERS Cov का संक्रमण चीन में पहली बार देखा गया।
3. SARS CoV का संक्रमण वर्ष सऊदी अरब में पहली बार देखा गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
कोरोनावायरस को ‘2019-nCoV’ नाम दिया गया है। अतः
कथन 1 सही
है।
पहली बार MERS Cov का संक्रमण वर्ष 2012 में सऊदी अरब में देखा गया था। इस कारण इस वायरस को मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (MERS CoV) कहा जाता है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
SARS
CoV से पहली बार वर्ष 2002 में दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत (Guangdong
Province) में मानव में संक्रमण पाया गया। अतः
कथन 3 सही
नहीं है।
|
1. इसमें नागरिकता प्राप्त करने की 5 शर्तों का उल्लेख है।
2. इसमें नागरिकता समाप्ति के तीन आधार बताए गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
नागरिकता अधिनियम, 1955
में भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के पाँच तरीके बताए गए हैं: जन्म, वंशानुगत, पंजीकरण, देशीयकरण और क्षेत्र समाविष्ट करने के आधार पर। अतः
कथन
1
सही
है।
नागरिकता अधिनियम, 1955
में भारतीय नागरिकता की समाप्ति से संबंधित तीन आधार निर्धारित किये गए हैं: नागरिकता का परित्याग, बर्खास्तगी और नागरिकता से वंचित किया जाना। अतः
कथन
2
सही
है।
|
1. ऑस्ट्रेलिया
2. कनाडा
3. न्यूज़ीलैंड
4. जापान
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 3 और 4
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
द्वितीय विश्वयुद्ध मित्र राष्ट्रों और धुरी राष्ट्रों के मध्य लड़ा गया जिसमें से मित्र राष्ट्रों में ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ, फ्राँस के अतिरिक्त ब्रिटेन के उपनिवेशों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका इत्यादि राष्ट्र शामिल थे।
जबकि धुरी राष्ट्रों में जर्मनी, जापान एवं इटली जैसे राष्ट्र शामिल थे। अतः
विकल्प
(a)
सही
है।
|
1. इसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के शोधकर्त्ताओं ने विकसित किया है।
2. यह संपूरक धातु ऑक्साइड सेमीकंडक्टर (CMOS) तकनीक पर आधारित है।
3. इसका निर्माण भारत सरकार के इंप्रिंट (IMPRINT) कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के शोधकर्त्ताओं ने चावल के दाने से भी छोटा थ्रू द वाल रडार (Through-The-Wall
Radar) विकसित किया है। अतः
कथन
1
सही
है।
इस रडार को संपूरक धातु ऑक्साइड सेमीकंडक्टर (Complementary
Metal Oxide Semiconductor-CMOS) तकनीक का उपयोग करके विकसित किया गया है। अतः
कथन
2
सही
है।
इस रडार चिप के विकास के लिये किया गया अनुसंधान भारत सरकार के इंप्रिंट (IMPRINT) कार्यक्रम के तहत वित्तपोषित था। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इस परियोजना में एक सक्रिय भागीदार है। अतः
कथन
3
सही
है।
|
1. इसका संबंध ब्रू जनजाति से है।
2. यह एक आदिवासी त्योहार है जो तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद ज़िले में मनाया जाता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
यह गोंड जनजाति के मेश्राम कुल (Mesram Clan) के लोगों द्वारा मनाया जाता है। यह मेश्राम कुल के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा जनजातीय कार्निवल है। अतः
कथन
1
सही
नहीं
है।
नागोबा जात्रा (Nagoba Jatara) एक आदिवासी त्योहार है जो तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद ज़िले में मनाया जाता है। अतः
कथन
2
सही
है।
|
1. ऑपरेशन वनीला का संबंध मेडागास्कर में चक्रवात डायने से प्रभावित लोगों को सहायता और राहत उपलब्ध कराने से है।
2. मेडागास्कर, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) का भी सदस्य है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में चक्रवात डायने (Diane) से प्रभावित लोगों को सहायता और राहत उपलब्ध कराने के लिये ऑपरेशन वनीला (Operation
Vanilla) की शुरु किया। अतः
कथन
1
सही
है।
मेडागास्कर, हिंद महासागर का एक द्वीपीय देश है। यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। मेडागास्कर, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim
Association- IORA) का भी सदस्य है। अतः
कथन
2
सही
है।
|
1. यह सुपरसोनिक श्रेणी की मिसाइल प्रणाली है।
2. यह 6000 किमी. दूर स्थित लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर सकता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
एवनगार्ड मिसाइल हाइपरसोनिक श्रेणी का मिसाइल सिस्टम है। हाइपरसोनिक श्रेणी से आशय है कि इस श्रेणी की मिसाइल ध्वनि की गति से 5 गुना या उससे अधिक तेज़ी से गति करती हैं। अतः
कथन
1
सही
नहीं
है।
यह मिसाइल सिस्टम 6000 किमी. दूर स्थित लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर सकता है और लगभग 2000 किग्रा. भार के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। अतः
कथन
2
सही
है।
|
1. इस अधिनियम में धार्मिक स्थानों पर किये जाने वाले वास्तु, ज्योतिष संबंधी कार्यों को प्रतिबंधित किया गया है।
2. इस अधिनियम के तहत कुल 16 प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।
3. ‘मदे स्नान’ की प्रक्रिया को इस अधिनियम के तहत स्वैच्छिक कर दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
इस अधिनियम में धार्मिक स्थानों पर किये गए वास्तु, ज्योतिष, प्रदक्षिणा या पवित्र स्थानों की परिक्रमा संबंधी कार्यों को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। अतः
कथन
1
सही
नहीं
है।
वर्ष 2017 के इस अधिनियम के तहत कुल 16 प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। अतः
कथन
2
सही
है।
‘मदे स्नान’ की परंपरा को इस अधिनियम के तहत स्वैच्छिक कर दिया है। अतः
कथन
3
सही
है।
|
1. संविधान के अनुच्छेद 112 में बजट संबंधी प्रावधान है।
2. बजट संसद के उच्च सदन में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में यह प्रावधान है कि राष्ट्रपति प्रत्येक वित्त वर्ष में भारत सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्ययों का विवरण (बजट) संसद के दोनों सदनों में प्रस्तुत कराएगा। अतः
कथन
1
सही
है।
बजट वित्त मंत्री या उसके द्वारा नामित व्यक्ति के द्वारा संसद के निम्न सदन (लोकसभा) में प्रस्तुत किया जाता है। अतः
कथन
2
सही
नहीं
है।
|
1. जैमिनी साउथ, सेर्रो टोलोलो इंटर अमेरिकन ऑब्जर्वेटरी - अर्जेंटीना
2. एलबीटी, माउंट ग्रैहम ऑब्जर्वेटरी - संयुक्त राज्य अमेरिका
3. डेनियल के. इनौय सोलर टेलीस्कोप - फ्राँस
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. केवल 2
D. उपरोक्त सभी
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
उपर्युक्त वेधशालाओं का उनके स्थित देश के साथ सही सुमेलन इस प्रकार है-
जैमिनी साउथ, सेर्रो टोलोलो इंटर अमेरिकन ऑब्जर्वेटरी- चिली
एलबीटी, माउंट ग्रैहम ऑब्जर्वेटर- संयुक्त राज्य अमेरिका
डेनियल के. इनौय सोलर टेलीस्कोप- हवाई द्वीप (संयुक्त राज्य अमेरिका)
अतः विकल्प (c) सही है।
|
1. यह भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
2. इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
सम्प्रीति–2020 भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इसका उद्देश्य भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच व्यापक स्तर पर अंतर-संचालन और सहयोग को बढ़ाना है। अतः
कथन
1
सही
नहीं
है।
यह दोनों देशों के बीच नौवाँ अभ्यास होगा। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। अतः
कथन
2
सही
है।
|
1. भुवन पंचायत पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की ग्राम पंचायत विकास योजना प्रक्रिया में सहायता करने के लिये भू-स्थानिक सेवाएँ प्रदान करेगा।
2. भारत की पहली फ्रूट ट्रेन को आंध्र प्रदेश के ताड़िपत्री (Tadipatri) रेलवे स्टेशन से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (मुंबई) के लिये रवाना किया गया।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने सरकारी परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी के लिये भुवन पंचायत वेब पोर्टल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया है। यह पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की ग्राम पंचायत विकास योजना प्रक्रिया में सहायता करने के लिये भू-स्थानिक सेवाएँ प्रदान करेगा। अतः
कथन
1
सही
है।
भारत की पहली फ्रूट ट्रेन (Fruit Train) को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर ज़िले में ताड़िपत्री (Tadipatri) रेलवे स्टेशन से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (मुंबई) के लिये रवाना किया गया। जहाँ से फलों की खेप को ईरान भेजा जाएगा। अतः
कथन
2
सही
है।
|
1. इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1946 में की गई थी।
2. इसका मुख्यालय जिनेवा में स्थित है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations
General Assembly) द्वारा वर्ष 1946 में की गई थी। अतः
कथन
1
सही
है।
इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। अतः
कथन
2
सही
नहीं
है।
|














