IAS (Daily Quiz) January 2020-Part-12

IAS (Quiz) January 2020
Part-12
https://everestreader.blogspot.com/

111.      भारत पर्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसका आयोजन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किया है।
2.      वर्ष 2016 से एक भारत, श्रेष्ठ भारतके दृष्टिकोण के साथ इसका आयोजन किया जा रहा है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
भारत पर्व का आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय करता है। यह आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह का ही हिस्सा है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संबंध में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के मद्देनज़र भारत पर्व का आयोजन वर्ष 2016 से गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। अतः कथन 2 सही है।

112.      नट्रीअल्बा स्वरुपिए के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह आर्किया नामक सूक्ष्मजीव की नई किस्म है।
2.      इसकी खोज नेशनल सेंटर फॉर माइक्रोबियल रिसोर्स के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
नट्रीअल्बा स्वरुपिए आर्किया नामक सूक्ष्मजीव की नई किस्म है। इस नए आर्किया को नट्रीअल्बा स्वरुपिए (Natrialba Swarupiae) नाम जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ रेनू स्वरूप की देश में माइक्रोबियल विविधता अध्ययनों में उनकी पहल के लिये दिया गया है। अतः कथन 1 सही है।
इसे नेशनल सेंटर फॉर माइक्रोबियल रिसोर्स (National Centre for Microbial Resource) के वैज्ञानिकों ने खोजा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में माइक्रोबियल कल्चर कलेक्शन (MCC) के रूप में हुई थी। अप्रैल, 2017 में माइक्रोबियल कल्चर कलेक्शन (MCC) को नेशनल सेंटर फ़ॉर माइक्रोबियल रिसोर्स (NCMR) में बदल दिया गया। यह नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस का एक हिस्सा है। अतः कथन 2 सही है।

113.      निम्नलिखित में से किन झीलों का संबंध कर्नाटक राज्य से है?
1.      कुंडवाड़ा झील
2.      कोंडाजजी झील
3.      जरागनाहल्ली झील
4.      कोडाइकनाल झील
5.      पुलिकट झील
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1,2 और 5
B.     केवल 2, 3 और 4
C.    केवल 1,2 और 3
D.    केवल 1, 3, 4
उत्तरः
C
व्याख्याः
कर्नाटक राज्य की प्रमुख झीलें हैं- कुंडवाड़ा झील, कोंडाजजी झील, जरागनाहल्ली झील, पम्पा सरोवर, होन्नामाना झील। पुलिकट झील और कोडाइकनाल झील का संबंध तमिलनाडु राज्य से है। अतः विकल्प c सही है।

114.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      भारत आधरित न्यूट्रिनो वेधशाला महाराष्ट्र में स्थापित की जा रही है।
2.      न्यूट्रिनो का नामकरण पॉउली नामक वैज्ञानिक ने किया था।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
केरल की सीमा से सटे तमिलनाडु के थेनी ज़िले में बोडी पहाड़ियों को विज्ञान के एक अहम प्रयोगस्थल न्यूट्रिनो वेधशालाके लिये चुना गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
सन् 1933 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक एनरिको फर्मि (Enrico Fermi) ने न्यूट्रिनो कणों का नामकरण किया। अतः कथन 2 सही नहीं है।

115.      ट्रेडमार्क के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह किसी आविष्कार के लिये दिया जाने वाला विशेष अधिकार है।
2.      ट्रेडमार्क का स्वामित्त्व केवल व्यावसायिक संगठनों के पास होता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
ट्रेडमार्क एक प्रकार की बौद्धिक संपदा है। ट्रेडमार्क एक संकेत है जो एक उद्यम की वस्तुओं या सेवाओं को अन्य उद्यमों से अलग करने में सक्षम है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
ट्रेडमार्क स्वामी एक व्यक्ति, व्यावसायिक संगठन या कोई कानूनी इकाई हो सकता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

116.      निम्नलिखित में से कौन गन्ने के उचित एवं लाभप्रद मूल्य का अनुमोदन करता/करती है?
A.    आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
B.     कृषि लागत और कीमत आयोग
C.    कृषि मंत्रालय का विपणन और निरिक्षण निदेशालय
D.    कृषि उत्पादन विपणन समिति
उत्तरः
A
व्याख्याः
गन्ने के लिये उचित एवं लाभप्रद मूल्य (Fair and Remunerative Prices-FRP) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा तय किया जाता है तथा आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अनुमोदित किया जाता है। अतः विकल्प (a) सही है।

117.      एंटी-सैटेलाइट मिसाइल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसका परीक्षण मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया था।
2.      भारत इस प्रकार की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का पाँचवा देश है।
3.      इसके द्वारा अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थित माइक्रोसैट– R उपग्रह को निशाना बनाया गया था।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
एंटी-सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) का परीक्षण मार्च 2019 में मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
अब तक रूस, अमेरिका एवं चीन के पास ही यह क्षमता थी और इसे हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
इसके परीक्षण के लिये अंतरिक्ष में 300 किमी. दूर पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit-LEO) में घूम रहे माइक्रोसैट–R को निशाना बनाया गया था। अतः कथन 3 सही है।

118.      ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है।
2.      इसे वर्ष 1995 में टाइगर रिज़र्व का दर्जा दिया गया था।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व मध्य भारत में महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर ज़िले में स्थित है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
ताडोबा वन्यजीव अभयारण्य और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को संयुक्त रूप से वर्ष 1995 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिज़र्व का दर्जा दिया गया। इस टाइगर रिज़र्व का क्षेत्रफल लगभग 625.40 वर्ग किमी है। अतः कथन 2 सही है।

119.      ऑपरेशन अलबेरिख के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी द्वारा मित्र राष्ट्रों के खिलाफ चलाया गया था।
2.      इसका संबंध जर्मनी-फ्राँस के मध्य खींची गई हिंडनबर्ग लाइन से है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2


उत्तरः
C
व्याख्याः
ऑपरेशन अलबेरिख को वर्ष 1917 में पश्चिमी मोर्चे पर जर्मनी के सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक माना जाता है। इसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी द्वारा मित्र राष्ट्रों के खिलाफ चलाया गया था। यह ऑपरेशन फरवरी 1917 से मार्च 1917 के मध्य चलाया गया था। अतः कथन 1 सही है।
ऑपरेशन अलबेरिख के तहत जर्मनी ने 130 किलोमीटर लंबी हिंडनबर्ग लाइन (जिसे जर्मनों द्वारा सिगफ्रीड (Siegfried Line) लाइन कहा जाता है) किया। जिससे फ्राँस-जर्मनी की सीमा पर जर्मनी की किलेबंदी हो गई। अतः कथन 2 सही है।

120.      मिस्र की भौगोलिक अवस्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसकी भौगोलिक सीमाएँ इज़राइल, सूडान, लीबिया और चाड देशों से मिलती हैं।
2.      यहाँ दुनिया की सबसे लंबी नील नदी बहती है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
मिस्र की भौगोलिक सीमाएँ इज़राइल, सूडान और लीबिया तीन देशों से मिलती हैं इसके अतिरिक्त मिस्र के उत्तर में भू-मध्य सागर और पूर्व में लाल सागर है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
मिस्र में दुनिया की सबसे लंबी नील नदी बहती है। अतः कथन 2 सही है।