
1. यह अभयारण्य कर्नाटक राज्य के उडुपी ज़िले में स्थित है।
2. इसे वर्ष 1974 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
सोमेश्वर वन्यजीव अभयारण्य (Someshwara
Wildlife Sanctuary), कर्नाटक के उडुपी जिले में स्थित है,
इसका क्षेत्रफल 88.4
वर्ग किलोमीटर है। अतः कथन 1 सही है।
पश्चिमी घाट में स्थित इस अभयारण्य को वर्ष 1974
में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। इस अभयारण्य के दो असंबद्ध भाग हैं छोटा भाग,
मुख्य भाग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. अग्रिम ज़मानत निश्चित समयसीमा तक ही जारी रह सकती है।
2. अग्रिम ज़मानत केवल सत्र न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा ही प्रदान की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
अग्रिम या पूर्व-गिरफ्तारी ज़मानत की सुरक्षा को किसी भी समयसीमा या निश्चित अवधि तक सीमित नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित होगी। अतः कथन 1 सही नहीं है।
धारा 438 में निहित प्रावधान केवल सत्र न्यायालय और उच्च न्यायालय को ही अग्रिम ज़मानत देने का अधिकार देता है। अतः कथन 2 सही है।
|
A. आंध्र प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
तेलंगाना में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्य निर्वाचन आयोग (State
Election Commission) ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के सत्यापन और रियल टाइम प्रमाणीकरण के लिये फेशियल रिकॉग्निशन एप (Facial
Recognition App) का उपयोग किया है। अतः विकल्प (c) सही है।
|
1. इस समिति की अध्यक्षता भारत के वित्त मंत्री करते हैं।
2. इसका गठन मई 2019 में किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
निवेश और विकास पर कैबिनेट समिति (Cabinet
Committee on Investment & Growth- CCIG) का अध्यक्ष भारत का प्रधानमंत्री है,
इसके अतिरिक्त सदस्यों के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री,
वित्त मंत्री,
सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम मंत्री और वाणिज्य मंत्री शामिल हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इसका गठन मई 2019
में किया गया था। अतः कथन 2 सही है।
|
1. इस इंडेक्स को अर्थशास्त्री आर्थर ओकुन (Arthur Okun) द्वारा विकसित किया गया था।
2. यह इंडेक्स किसी देश में मुद्रास्फीति और बेरोज़गारी की दर को जोड़कर निकाला जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
मिज़री इंडेक्स को अर्थशास्त्री आर्थर ओकुन (Arthur
Okun) द्वारा विकसित किया गया था। यह इंडेक्स 1970
के शुरूआती दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक स्थिति को मापने के कारण लोकप्रिय हुआ। अतः कथन 1 सही है।
यह इंडेक्स किसी देश में मुद्रास्फीति और बेरोज़गारी की दर को जोड़कर निकाला जाता है। इस सूचकांक का परिणाम जितना अधिक होगा देश के नागरिकों की स्थिति उतनी ही दयनीय होगी। अतः कथन 2 सही है।
|
1. OCI श्रेणी की शुरुआत भारत सरकार ने वर्ष 2005 में की थी।
2. इन्हें भारत में मतदान एवं सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अधिकार होता है।
3. ये भारत का दौरा करने के लिये बहुउद्देशीय आजीवन वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 2
B. केवल 1
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
ओवरसीज़ सिटीज़न ऑफ इंडिया या OCI
की श्रेणी को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2005
में शुरू किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
OCI कार्ड-धारकों को भारत में मतदान एवं सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अधिकार नहीं है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
OCI कार्डधारक भारत में प्रवेश कर सकते हैं,
भारत का दौरा करने के लिये बहुउद्देशीय आजीवन वीज़ा (Multipurpose
Lifelong Visa) प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिये विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO)
के साथ पंजीकरण करने की आवश्यकता भी नहीं होती है। अतः कथन 3 सही है।
|
A. ग्लोबल वार्मिंग
B. महिला अधिकार
C. जैवविविधता संरक्षण
D. आतंकवाद के उन्मूलन
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
संयुक्त राष्ट्र संघ ने चीन की राजधानी बीजिंग में वर्ष 1995
में चतुर्थ विश्व महिला सम्मेलन के दौरान बीजिंग घोषणा पत्र को अपनाया था। यह घोषणा पत्र लैंगिक समानता एवं महिला अधिकारों से संबंधित है। अतः विकल्प (b) सही है।
|
1. होम्योपैथी की खोज डॉ. क्रिश्चन फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन ने की थी।
2. होम्योपैथी समरूपता के दवा सिद्धांत पर आधारित एक चिकित्सा पद्धति है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
होम्योपैथी की खोज एक जर्मन चिकित्सक डॉ. क्रिश्चन फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन (Christian
Friedrich Samuel Hahnemann) (1755-1843) द्वारा अठारहवीं सदी के अंत के दशक में की गई थी। अतः कथन 1 सही है।
यह ‘सम: समम् शमयति’
(Similia Similibus Curentur) या ‘समरूपता’
(let likes be treated by likes) दवा सिद्धांत पर आधारित एक चिकित्सीय प्रणाली है अर्थात इस चिकित्सा पद्धति में किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किया जाता है जिससे रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. हाल ही में भारत में रामसर अभिसमय के तहत 10 आर्द्रभूमि को अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के स्थलों के रूप में घोषित किया गया है।
2. पूरे विश्व में 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) मनाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry
of Environment, Forests and Climate Change) ने रामसर अभिसमय (Ramsar
Convention) के तहत देश की 10
आर्द्रभूमि को अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के स्थलों के रूप में घोषित किया जिससे देश में रामसर साइटों की कुल संख्या 37
हो गई। अतः कथन 1 सही है।
पूरे विश्व में 2
फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World
Wetland Day) मनाया जाता है। आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये किया जाता है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. इसे 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर के रूप में चुना गया है।
2. इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में ‘कम संकटग्रस्त’ ’(Least Concern) श्रेणी में रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
फ्लेम-थ्रोटेड बुलबुल (Flame-Throated
Bulbul) जिसे रूबिगुला (Rubigula)
भी कहा जाता है,
को 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर के रूप में चुना गया है। अतः कथन 1 सही है।
इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International
Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में ‘संकट बहुत कम’
(Least Concern) श्रेणी में रखा गया है। इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972
के तहत अनुसूची- IV
में रखा गया है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मध्य प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
2. एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में दादर एवं नगर हवेली को पहला स्थान,
हिमाचल प्रदेश को दूसरा और चंडीगढ़ को तीसरा स्थान
प्राप्त हुआ। अतः कथन 1 सही नहीं है।
एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को इस योजना की शुरूआत से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की श्रेणी में पहला पुरस्कार मध्य
प्रदेश, दूसरा आंध्र प्रदेश और तीसरा हरियाणा को प्रदान किया गया। अतः कथन 2 सही नहीं है।
|
1. यह प्रत्येक वर्ष 3 फरवरी को मनाया जाता है।
2. विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई।
3. वर्ष 2020 में विश्व कैंसर दिवस का विषय (Theme) ‘I Am And I Will’ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4
फरवरी को मनाया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4
फरवरी, 2000 को पेरिस में न्यू मिलेनियम के लिये कैंसर के खिलाफ विश्व शिखर सम्मेलन (World
Summit Against Cancer for the New Millennium) में हुई थी। अतः कथन 2 सही है।
वर्ष 2020 में 20वाँ विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है इस वर्ष इसका विषय (Theme)
‘I Am And I Will’ है। अतः कथन 3 सही है।
|
1. यह ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।।
2. यह नदी अपने अपवाह मार्ग में गोखुर (Oxbow) झीलों का निर्माण करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
बूढ़ी दिहिंग नदी,
पूर्वोत्तर भारत के ऊपरी असम में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है। इसे दिहिंग नदी भी कहा जाता है। अतः कथन 1 सही है।
यह नदी पूर्वोत्तर क्षेत्र में कई जगहों पर गोखुर (Oxbow)
झीलों का निर्माण करती है। यह नदी अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी हिमालय (पटकाई पहाड़ियों) से निकलती है और असम में तिनसुकिया एवं डिब्रूगढ़ ज़िलों से होकर बहती है। इसकी लंबाई लगभग 380
किलोमीटर है। अतः कथन 2 सही है।
|
1. यह एक संक्रामक बुखार है जो सुअरों के लिये जानलेवा साबित होता है।
2. IVRI-CSF-BS क्लासिकल स्वाइन फीवर से बचाव की वैक्सीन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
क्लासिकल स्वाइन फीवर एक संक्रामक बुखार है जो सुअरों के लिये जानलेवा साबित होता है,
इसके कारण देश में सुअरों की संख्या में कमी आ रही है। अतः कथन 1 सही है।
आईसीएआर और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (Indian
Veterinary Research Institute) ने क्लासिकल स्वाइन फीवर वैक्सीन (IVRI-CSF-BS)
विकसित की। अतः कथन 2 सही है।
|
1. वित्त आयोग एक अर्द्धन्यायिक एवं सलाहकारी निकाय है।
2. इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 280 में है।
3. वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिशें सरकार के लिये बाध्यकारी प्रवृत्ति की होती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
वित्त आयोग एक अर्द्धन्यायिक एवं सलाहकारी निकाय है। अतः कथन 1 सही है|
वित्त आयोग के संबंध में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280
में उल्लेख किया गया है। अतः कथन 2 सही है|
वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिशें सलाहकारी प्रवृत्ति की होती हैं इसे मानना या न मानना सरकार पर निर्भर करता है। अतः कथन 3 सही नहीं है|
|














