IAS (Daily Quiz) January 2020-Part-11

IAS (Quiz) January 2020
Part-11
https://everestreader.blogspot.com/

101.      रूबेला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसे जर्मन मीज़ल्स भी कहा जाता है।
2.      यह एक संक्रामक रोग है जो बच्चों और युवाओं को सबसे अधिक प्रभावित करता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
इसे जर्मन मीज़ल्स (German Measles) भी कहा जाता है। अतः कथन 1 सही है।
रूबेला एक संक्रामक रोग है आम तौर पर ये हल्के वायरल संक्रमण हैं जो बच्चों और युवा वयस्कों में सबसे अधिक फैलता है। अतः कथन 2 सही है।
गर्भवती महिलाओं में रूबेला संक्रमण से भ्रूण की मृत्यु या जन्मजात दोष हो सकते हैं जिसे जन्मजात रुबेला सिंड्रोम (Congenital Rubella Syndrome- CRS) के रूप में जाना जाता है। CRS अपरिवर्तनीय जन्म दोष का कारण बनता है।

102.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      ओफिचथुस कैलाशचंद्रई (Ophichthus Kailashchandrai) समुद्री ईल की एक नई प्रजाति है।
2.      भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक संगठन है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के तहत आने वाले एश्चुअरी बायोलॉजी रीज़नल सेंटर (Estuarine Biology Regional Centre- EBRC) ने समुद्री ईल (EEL) की नई प्रजाति का पता लगाया है। इस नई समुद्री प्रजाति को ओफिचथुस कैलाशचंद्रई (Ophichthus Kailashchandrai) नाम भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के निदेशक डॉ. कैलाश चंद्र की भारतीय जीव वर्गीकरण में अहम योगदान का सम्मान करने के लिये दिया गया है। अतः कथन 1 सही है।
भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक संगठन है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है तथा वर्तमान में इसके 16 क्षेत्रीय स्टेशन देश के विभिन्न भौगोलिक स्थानों में स्थित हैं। अतः कथन 2 सही है।

103.      ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह रसायन मुक्त कृषि का एक रूप है जो कृषि की पारंपरिक भारतीय प्रथाओं पर आधारित है।
2.      आंध्र प्रदेश ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग मूल रूप से महाराष्ट्र के एक किसान सुभाष पालेकर द्वारा विकसित रसायन मुक्त कृषि (Chemical-Free Farming) का एक रूप है। यह विधि कृषि की पारंपरिक भारतीय प्रथाओं पर आधारित है। अतः कथन 1 सही है।
आंध्र प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसने वर्ष 2015 में ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग की शुरुआत की। अतः कथन 2 सही है।

104.      पश्चिमी तट के निम्नलिखित बंदरगाहों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित कीजिये:
1.      दीनदयाल बंदरगाह
2.      जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
3.      मर्मुगाओ बंदरगाह
4.      न्यू मंगलौर बंदरगाह
निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    1, 2, 3, 4
B.     1, 2, 4, 3
C.    1, 3, 2, 4
D.    4, 3, 1, 2

उत्तरः
A
व्याख्याः
पश्चिमी तट के प्रमुख बंदरगाहों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है- दीनदयाल पोर्ट (गुजरात), जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (महाराष्ट्र), मर्मुगाओ पोर्ट (गोवा), न्यू मंगलौर पोर्ट (कर्नाटक) अतः विकल्प (a) सही है।

105.      नलबाना पक्षी अभयारण्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      नलबाना पक्षी अभयारण्य महाराष्ट्र में स्थित है।
2.      इसे वर्ष 1998 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
नलबाना पक्षी अभयारण्य ओडिशा की चिल्का झील के बीच में नलबाना द्वीप पर स्थित है। मानसून ऋतु में झील में जल की अधिकता के कारण यह द्वीप डूब जाता है। यह पक्षी अभयारण्य 15.53 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वर्ष 1987 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था। अतः कथन 2 सही नहीं है।

106.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
    इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस        नोटिस जारी करने के कारण
1.      रेड नोटिस -                      संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु
2.      ब्लैक नोटिस -                    अज्ञात शवों की जानकारी हेतु
3.      ब्लू नोटिस -                      संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में अतिरिक्त जानकारी हेतु
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सुमेलित हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
रेड नोटिस (Red Notice): यह नोटिस सभी इंटरपोल सदस्य देशों में संदिग्धों को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिये सुरक्षा एजेंसियों को अनुमति देता है ताकि उनके खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू की जा सके।
ब्लैक नोटिस (Black Notice): अज्ञात शवों की जानकारी लेने के लिये।
ब्लू नोटिस (Blue Notice): यह नोटिस किसी अपराध के संबंध में व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिये जारी किया जाता है।
अतः विकल्प (d) सही है।

107.      वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्द्धा सूचकांक-2020 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस सूचकांक को वैश्विक आर्थिक मंच द्वारा जारी किया जाता है।
2.      इस सूचकांक में भारत का 72वाँ स्थान है।
3.      ब्रिक्स देशों के अंतर्गत इस सूचकांक में भारत का स्थान सबसे बेहतर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 2
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
हाल ही में वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्द्धा सूचकांक-2020 (Global Talent Competitive Index-2020) को इनसीड (INSEAD) बिज़नेस स्कूल द्वारा गूगल (Google) और एडिको समूह (Adecco Group) के सहयोग से जारी किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इस सूचकांक में भारत को 40.42 के स्कोर के साथ 72वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में जारी इस सूचकांक में भारत को 80वाँ स्थान प्राप्त हुआ था। अतः कथन 2 सही है।
अगर भारत के स्थान की ब्रिक्स (BRICS) देशों से तुलना की जाए तो निम्नलिखित तीन देशों ने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है-
चीन- 42वाँ स्थान
रूस- 48वाँ स्थान
दक्षिण अफ्रीका- 70वाँ स्थान
वहीं भारत ने ब्राज़ील (80वाँ स्थान) से बेहतर प्रदर्शन किया है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

108.      आयकर अपीलीय अधिकरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह एक अर्द्ध-न्यायिक (Quasi-Judicial) संस्था है।
2.      इसकी केवल तीन बेंच हैं जो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में स्थित हैं।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
आयकर अपीलीय अधिकरण एक अर्द्ध-न्यायिक (Quasi-Judicial) संस्था है जिसे वर्ष 1941 में आयकर अधिनियम, 1922 की धारा 5A के तहत स्थापित किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
शुरुआत में इसकी तीन बेंच थीं जो दिल्ली, कोलकाता (कलकत्ता) और मुंबई (बॉम्बे) में स्थित थीं किंतु वर्तमान में इसकी लगभग सभी शहरों को कवर करने वाले 27 विभिन्न स्टेशनों पर 63 बेंच हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।

109.      भारत निर्वाचन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है।
2.      इसका गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
भारतीय संविधान का भाग 15 चुनावों से संबंधित है जिसमें चुनावों के संचालन के लिये एक आयोग की स्थापना करने की बात कही गई है। भारत निर्वाचन आयोग देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है। अतः कथन 1 सही है।
इसकी स्थापना 25 जनवरी, 1950 को संविधान के अनुसार की गई थी। संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 तक चुनाव आयोग और सदस्यों की शक्तियों, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित हैं। अतः कथन 2 सही है।

110.      दल- बदल विरोधी कानून के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह संविधान की 10वीं अनुसूची में उपबंधित है।
2.      52वें संविधान संशोधन 1985 द्वारा संविधान में इसकी व्यवस्था की गई।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची में 'दल बदल विरोधी कानून' (Anti-Defection Law) उपबंधित है। अतः विकल्प 1 सही है।
52वें संविधान संशोधन 1985 द्वारा भारतीय संविधान में 'दल बदल विरोधी कानून' की व्यवस्था की गई है। अतः विकल्प 2 सही है।