
1. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा की जाएगी।
2. आर्थिक कार्य विभाग का संयुक्त सचिव इस परिषद का संयोजक होगा।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा की जाएगी। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (Department for
Promotion of Industry and Internal Trade) का संयुक्त सचिव इस परिषद का संयोजक होगा। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. वर्ष 2020 में इसके गोलमेज कार्यक्रम का आयोजन स्पेन में हुआ।
2. इस कार्यक्रम की थीम वीमेन, गर्ल एंड HIV थी।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
हाल ही में स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान ‘HIV/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम’ (The
Joint United Nations Programme on HIV/AIDS- UNAIDS) के उच्च स्तरीय गोलमेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
इस गोलमेज सम्मेलन की विषय वस्तु (Theme) ‘एक्सेस फॉर ऑलः लीवरेजिंग इनोवेशंस, इंवेस्टमेंट्स एंड पार्टनरशिप्स फॉर हेल्थ’
(Access for all: Leveraging Innovations, Investments and Partnerships for
Health) है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. यह जीवित कोशिकाओं से तैयार दुनिया का पहला रोबोट है।
2. इसका निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका के वैज्ञानिकों ने किया है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
ज़ेनोबोट्स का निर्माण नोकदार पंजे वाले अफ्रीकी मेंढक की कोशिकाओं से किया गया है। वैज्ञानिकों ने मेंढक के भ्रूण से स्क्रैप की गई जीवित कोशिकाओं को फिर से तैयार किया है और उन्हें पूरी तरह से नया रुप दिया है। यह दुनिया का पहला जीवित रोबोट है। अतः
कथन 1 सही
है।
इसका निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका के वैज्ञानिकों ने किया है। इस रोबोट के द्वारा रेडियोधर्मी संदूषण की खोज करना, महासागरों में माइक्रोप्लास्टिक को इकट्ठा करना जैसे कई कार्यों को किया जा सकता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित सक्रिय शासन और सामयिक कार्यान्वयन के लिये एक बहु उद्देश्यीय मंच है।
2. इसे वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
यह सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित सक्रिय शासन और सामयिक कार्यान्वयन (Pro-Active
Governance and Timely Implementation- PRAGATI) के लिये बहु उद्देश्यीय मंच है। जो भारत के प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करने के लिये केंद्र एवं राज्य के अधिकारियों के साथ चर्चा करने में सक्षम बनाता है। अतः
कथन 1 सही
है।
इसे वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया था। यह मंच तीन प्रौद्योगिकियों (डिजिटल डेटा प्रबंधन, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी) को एक साथ लाता है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. यह रिपोर्ट विश्व बैंक द्वारा जारी की गई है।
2. इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में वैश्विक बेरोज़गारी में लगभग 2.5 मिलियन की वृद्धि का अनुमान है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
विश्व रोज़गार और सामाजिक दृष्टिकोण रुझान रिपोर्ट (World Employment
and Social Outlook Trends Report- WESO Trends Report) को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (UN International
Labour Organization- ILO) द्वारा जारी किया जाता है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में वैश्विक बेरोज़गारी में लगभग 2.5 मिलियन की वृद्धि का अनुमान है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी।
2. यह एक 10 वर्षीय कार्यक्रम है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत जनवरी 2019 में हुई थी। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
यह वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिये व्यापक और समयबद्ध रूप से बनाया गया पाँच वर्षीय कार्यक्रम है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. इसे IUCN की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है।
2. इसका प्राकृतिक वासस्थल दक्षिणी अमेरिका है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
प्लैटिपस (Platypus) अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में निकट संकटग्रस्त (Near Threatened) की श्रेणी में रखा गया है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
प्लैटिपस पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में पाया जाता है। यह एक स्तनधारी जीव है जो बच्चे को जन्म देने के बजाय अंडे देता है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
1. इसे IUCN की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है।
2. इसका प्राकृतिक वासस्थल वोल्लेमी नेशनल पार्क सिडनी है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
वोल्लेमी पाइन (वोल्लेमिया नोबिलिस-Wollemia Nobilis)
को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) लाल सूची में अति संकटग्रस्त (Critically
Endangered) की श्रेणी में रखा गया है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
वोल्लेमी नेशनल पार्क विश्व का एकमात्र स्थान है जहाँ ये जंगली पेड़ (वोल्लेमी पाइन) पाए जाते हैं। वर्तमान में वोल्लेमी पाइन के 200 से भी कम पेड़ बचे हैं। वोल्लेमी नेशनल पार्क, ग्रेटर ब्लू माउंटेंस एरिया का एक हिस्सा है जिसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. यह आलू की एक नई किस्म है।
2. इसे राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
‘शेखर’ गुलदाउदी (Chrysanthemum) की एक नई किस्म है। इस नई किस्म को गामा विकिरण द्वारा उत्परिवर्तन प्रेरण (Mutation
Induction) की प्रक्रिया से विकसित किया गया है। गुलदाउदी की इस किस्म में दिसंबर के अंत से फरवरी के मध्य तक फूल आते हैं। इसके फूलों का आकार गुम्बद की तरह होता है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
इसे राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। गुलदाउदी एक उष्णकटिबंधीय पौधा है किंतु इसे मूल रूप से यूरेशियन क्षेत्र में उगाया गया था। अतः
कथन 2 सही
है।
|
1. ग्रीनपीस इंडिया द्वारा जारी एयरपोकैलिप्स रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर है।
2. मिज़ोरम के लुंगलेई (Lunglei) में वायु प्रदूषण का स्तर सबसे कम है।
3. प्रदूषण निगरानी कार्यक्रम में शामिल 80 फीसदी से ज़्यादा भारतीय शहरों में पीएम-10 की मात्रा तय मानकों से अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 2
D. केवल 2 और 3
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
हाल ही में ग्रीनपीस इंडिया द्वारा जारी एयरपोकैलिप्स रिपोर्ट (Airpocalypse
Report) के अनुसार 231 भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण का उच्च स्तर बरकरार है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, कोयला खदानों के लिये मशहूर झारखंड का झरिया सबसे प्रदूषित शहर है। यहाँ PM-10
(Particulate Matter-10) का वार्षिक औसत स्तर 322 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली भारत का 10वाँ सबसे प्रदूषित शहर है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, मिज़ोरम के लुंगलेई (Lunglei) में सबसे कम वायु प्रदूषण पाया गया। पीएम-10 का वार्षिक औसत स्तर 11 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। अतः
कथन 2 सही
है।
प्रदूषण निगरानी कार्यक्रम में शामिल 80 फीसदी से ज़्यादा भारतीय शहरों में पीएम-10 की मात्रा तय मानकों से अधिक है। अतः
कथन 3 सही
है।
|














