IAS (Daily Quiz) January 2020-Part-9

IAS (Quiz) January 2020
Part-9
https://everestreader.blogspot.com/

81.      के-4 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह एक परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी में तैनात किया जाएगा।
2.      इसकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर है और इसे एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम द्वारा ट्रैक नहीं किया जा सकता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
के-4 एक परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है जिसको अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी में तैनात किया जाएगा। जिससे भारत को समुद्र के अंदर से परमाणु हथियारों को लॉन्च करने की क्षमता प्राप्त होगी। अतः कथन 1 सही है।
इसकी मारक क्षमता 3500 किलोमीटर है और इसे एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम ट्रैक नहीं कर सकता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

82.      निम्नलिखित में से किस/किन यूरिया संयंत्र/संयंत्रों का पुनरुद्धार हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है?
1.      गोरखपुर यूरिया संयंत्र
2.      रामागुंडम यूरिया संयंत्र
3.      सिंदरी यूरिया संयंत्र
4.      बरौनी यूरिया संयंत्र
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    1, 2 और 4
B.     1, 3 और 4
C.    2, 3 और 4
D.    उपरोक्त सभी
उत्तरः
B
व्याख्याः
देश को यूरिया उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2016 में गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी में स्थित तीन रुग्ण यूरिया संयंत्रों के पुनरुद्धार की स्वीकृति दी। जिनका पुनरुद्धार हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (Hindustan Urvarak & Rasayan Limited- HURL) द्वारा किया जा रहा है। अतः विकल्प (b) सही है।

83.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      गोंड जनजाति भारत की सबसे बड़ी जनजाति है।
2.      बैगा जनजाति विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs) में से एक है।
3.      खोंड जनजाति विशेष तौर पर ओडिशा राज्य की पहाड़ियों और जंगलों में निवास करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 1 और 3
C.    केवल 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
गोंड विश्व के सबसे बड़े आदिवासी समूहों में से एक हैं। यह भारत की सबसे बड़ी जनजाति है इसका संबंध प्राक-द्रविड़ प्रजाति से है। अतः कथन 1 सही है।
बैगा जनजाति मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में पाई जाती है। बैगा जनजाति विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups-PVTGs) में से एक है। अतः कथन 2 सही है।
खोंड जनजाति विशेष तौर पर ओडिशा राज्य की पहाड़ियों और जंगलों में निवास करती है। यह जनजाति कुई (Kui) (द्रविड़ भाषा) और इसकी दक्षिणी बोली कुवी (Kuwi) बोलती है। अतः कथन 3 सही है।

84.      हाल ही में WHO ने भारत में विकसित न्यूमोकोकल वैक्सीन को आरंभिक स्तर पर स्वीकृति दी है, इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.      इस वैक्सीन को सी.एस.आई.आर-पुणे द्वारा विकसित किया गया है।
2.      इस वैक्सीन के सभी चरणों का परीक्षण गाम्बिया में किया गया है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation- WHO) ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) द्वारा विकसित न्यूमोकोकल वैक्सीन न्यूमोसिल’ (PNEUMOSIL) को आरंभिक स्तर पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
वैक्सीन को तीसरे चरण के परीक्षण (मानव नैदानिक परीक्षण का अंतिम चरण) के परिणामों के आधार पर यह स्वीकृति दी गई। ध्यातव्य है कि तीसरे चरण का परीक्षण पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया में 2,250 बच्चों पर किया गया था। पहले और दूसरे चरण के परीक्षण भारत में किये गए थे। अतः कथन 2 सही नहीं है।

85.      इरावदी डॉल्फिन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसे IUCN की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है।
2.      इसका प्राकृतिक वासस्थल म्याँमार की इरावदी नदी है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
इरावदी डॉल्फिन एक सुंदर स्तनपायी जलीय जीव है इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है। वैज्ञानिक नाम ऑरकाले ब्रेविरियोस्ट्रिस (Orcaella brevirostris) है। अतः कथन 1 सही है।
इस डॉल्फिन प्रजाति का नाम म्याँमार की इरावदी नदी के नाम पर रखा गया है। इरावदी नदी में ये बड़ी संख्या में पाई जाती हैं। इरावदी नदी इनका प्राकृतिक वासस्थल है। अतः कथन 2 सही है।

86.      पूर्वी घाट की निम्नलिखित पहाड़ियों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित कीजिये:
1.      पालकोंडा पहाड़ी
2.      नगारी पहाड़ी
3.      वेलीकोंडा पहाड़ी
4.      नल्लामलाई पहाड़ी
निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    1, 2, 3, 4
B.     2, 3, 4, 1
C.    3, 2, 1, 4
D.    4, 3, 1, 2
उत्तरः
D
व्याख्याः
पूर्वी घाट की प्रमुख पहाड़ियों का क्रम उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है-
नल्लामलाई पहाड़ी, वेलीकोंडा पहाड़ी, पालकोंडा पहाड़ी, नगारी पहाड़ी। अतः विकल्प (d) सही है।

87.      परमाणु अप्रसार संधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह संधि वर्ष 1970 से प्रभावी है।
2.      वर्तमान में इस संधि में 190 देश शामिल हैं।
3.      भारत इस संधि का हस्ताक्षरकर्त्ता देश है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 3 दोनों
D.    2 और 3 दोनों
उत्तरः
D
व्याख्याः
परमाणु अप्रसार संधि पर वर्ष 1968 में हस्ताक्षर किये गए, जो वर्ष 1970 से प्रभावी है। अतः कथन 1 सही है।
वर्तमान में इस संधि में 191 देश शामिल हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।
भारत ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। भारत का विचार है कि NPT संधि भेदभावपूर्ण है अतः इसमें शामिल होना उचित नहीं है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

88.      व्यतिकारी राज्यक्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      व्यतिकारी राज्यक्षेत्र भारत की सीमा के बाहर स्थित ऐसे देश या क्षेत्र हैं जिनके न्यायालयों के निर्णय भारत में तथा भारत के न्यायालयों के निर्णय उस देश या क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लागू होते हैं।
2.      सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात को व्यतिकारी राज्यक्षेत्र घोषित किया है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
व्याख्याः
व्यतिकारी राज्यक्षेत्र भारत की सीमा के बाहर स्थित ऐसे देश या क्षेत्र हैं जिनके न्यायालयों के निर्णय भारत में तथा भारत के न्यायालयों के निर्णय उस देश या क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लागू होते हैं। अतः कथन 1 सही है।
विधि और न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना ज़ारी कर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates-UAE ) को भारत का व्यतिकारी राज्यक्षेत्र (Reciprocating Territory) घोषित कर दिया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

89.      सफेद राइनो के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.    इसे IUCN की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है।
2.     इसका प्राकृतिक वासस्थल अफ्रीकी महाद्वीप है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
सफेद राइनो को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में निकट संकटग्रस्त (Near Threatened) की श्रेणी में रखा गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
सफेद राइनो की आनुवंशिक रूप से भिन्न दो उप-प्रजातियाँ (उत्तरी सफेद राइनो और दक्षिणी सफेद राइनो) मौजूद हैं और ये अफ्रीकी महाद्वीप में दो अलग-अलग क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अतः कथन 2 सही है।

90.      रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में स्थित है।
2.      यह उद्यान चंबल नदी और बनास नदी द्वारा घिरा हुआ है।
3.      इसे वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगरके तहत टाइगर रिज़र्व का दर्जा दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 1 और 3
C.    केवल 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
व्याख्याः
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले (अरावली और विंध्य पर्वत शृंखलाओं के जंक्शन पर) में स्थित है। अतः कथन 1 सही है।
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण में चंबल नदी और उत्तर में बनास नदी से घिरा हुआ है। अतः कथन 2 सही है।
इसे वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगरके तहत बाघ संरक्षण का दर्जा दिया गया और वर्ष 1980 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला। अतः कथन 3 सही है।