
1. इस मिशन की अवधि 5 वर्ष है।
2. इस मिशन के अंतर्गत 6000 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
क्वांटम तकनीक और उसके अनुप्रयोग पर राष्ट्रीय मिशन (National
Mission on Quantum Technologies & Applications- NMQTA) को 5
वर्ष की अवधि के लिये चलाया गया है। अतः कथन 1 सही है।
इस मिशन के अंतर्गत 8000
करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।
|
1. यह तेलंगाना राज्य के महबूबनगर और नलगोंडा ज़िलों में स्थित है।
2. यह देश का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
अमराबाद टाइगर रिज़र्व तेलंगाना राज्य के महबूबनगर और नलगोंडा ज़िलों में स्थित है। भौगोलिक रुप से यह नल्लामाला पहाड़ियों में स्थित है। अतः कथन 1 सही है।
अमराबाद टाइगर रिज़र्व पहले नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व का हिस्सा था,
लेकिन आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व के उत्तरी भाग को तेलंगाना राज्य में अमराबाद टाइगर रिज़र्व नाम से सम्मिलित कर दिया गया। यह नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है। अतः कथन 2 सही है।
|
3. संतुष्ट पोर्टल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका संबंध भारत सरकार के श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से है।
2. यह ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
संतुष्ट पोर्टल का संबंध भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of
Labour and Employment) है। अतः
कथन 1 सही
है।
संतुष्ट पोर्टल ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों के कियान्वयन की निगरानी करेगा। इसका उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही, सार्वजनिक सेवाओं का प्रभावी वितरण तथा नीतियों का क्रियान्वयन, निरंतर निगरानी के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर श्रम और रोज़गार मंत्रालय की योजनाओं को बढ़ावा देना। अतः
कथन 2 सही
है।
|
4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. एंटी डंपिंग शुल्क किसी देश से निर्यात होने वाली वस्तुओं पर लगाया जाता है।
2. सरकार ने हाल ही में शुद्ध टेरेप्थेलिक अम्ल पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
एंटी डंपिंग शुल्क किसी देश की सरकार द्वारा अपने देश में आयात होने वाली वस्तुओं पर लगाया जाता है। इसका मुख्य कारण देश में किसी वस्तु के डंपिंग को रोकना है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
हाल ही में सरकार ने पॉलिएस्टर निर्माण में प्रयुक्त रसायन शुद्ध टेरेप्थेलिक अम्ल (Purified
Terephthalic Acid) पर लगने वाले एंटी डंपिंग शुल्क (Anti Dumping
Duty) को हटाने का निर्णय लिया है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
5. श्री बृहदेश्वर मंदिर के संदर्भ निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस मंदिर का निर्माण चोल सम्राट राजाराज प्रथम ने कराया था।
2. इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
श्री बृहदेश्वर मंदिर विश्व के सबसे बड़े एवं भव्य मंदिरों में से एक है, इस मंदिर का निर्माण चोल सम्राट राजाराज प्रथम द्वारा 1003 ईस्वी से 1010 ईस्वी के मध्य कराया गया था। उनके नाम पर ही इसे राजराजेश्वर मंदिर नाम भी दिया गया है। अतः
कथन 1 सही
है।
इस मंदिर की उत्कृष्टता के कारण ही यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। वर्ष 2010 में श्री बृहदेश्वर मंदिर का 1000वाँ स्थापना वर्ष मनाया गया था। अतः
कथन 2 सही
है।
|
6. हाल ही में जारी ग्लोबल गो टू थिंक टैंक इंडेक्स-2019 में किस भारतीय पर्यावरणीय संस्थान को शामिल किया गया है?
A. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट
B. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
C. भारतीय वन्यजीव संस्थान
D. वन अनुसंधान संस्थान
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया (University of
Pennsylvania) द्वारा जारी ग्लोबल गो टू थिंक टैंक इंडेक्स रिपोर्ट-2019 (Global Go
To Think Tank Index Report- 2019) में सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरनमेंट (Centre for
Science and Environment-CSE) को 16वें स्थान पर रखा गया है। अतः
विकल्प (a) सही
है।
|
7. वधावन बंदरगाह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस बंदरगाह का निर्माण महाराष्ट्र के वधावन में किया जायेगा।
2. इसे लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
वधावन बंदरगाह का निर्माण महाराष्ट्र के वधावन में किया जायेगा। वाधवन बंदरगाह के विकास के साथ भारत विश्व के शीर्ष 10 कंटेनर बंदरगाहों वाले देशों में शामिल हो जाएगा। वधावन बंदरगाह के विकास के चलते 16000-25000 टीईयू क्षमता के कंटेनर जहाज़ों का परिचालन आसान हो जाएगा जिससे परिवहन लागत में कमी आएगी। अतः
कथन 1 सही
है।
वधावन बंदरगाह को ‘लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल’
(LandLord Port Model) के तहत विकसित किया जाएगा। लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल में बंदरगाह प्राधिकरण एक नियामक निकाय तथा ज़मीन के मुखिया के रूप में कार्य करता है, जबकि निजी कंपनियाँ बंदरगाह के संचालन (मुख्य रूप से कार्गो-हैंडलिंग गतिविधियाँ) का काम करती हैं। अतः
कथन 2 सही
है।
|
8. इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका आयोजन कोच्चि (केरल) में 12 वर्षों बाद किया जा रहा है।
2. इसका आयोजन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) द्वारा किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (India
International Seafood Show-IISS) के 22वें संस्करण का आयोजन 12 वर्षों बाद कोच्चि (केरल) में किया जा रहा है। इस वर्ष के सीफूड शो की थीम ‘नीली क्रांति- मूल्यवर्द्धन से परे उत्पादन’
(Blue Revolution- Beyond Production to Value Addition) है। अतः
कथन 1 सही
है।
इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो- 2020 का आयोजन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Marine Products
Export Development Authority- MPEDA) द्वारा किया जा रहा है जो समुद्री खाद्य निर्यातक संघ (Seafood Exporters
Association of India- SEAI) के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of
Commerce and Industry) के अंतर्गत आता है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
9. राष्ट्रीय बागवानी मेला 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा किया जा रहा है।
2. वर्ष 2020 में इसकी थीम ‘बागवानी : कृषि को उद्यम बनाती हुई’ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
बंगलुरू स्थित भारतीय बागवानी अनुसंधान परिषद द्वारा 5 फरवरी से 8 फरवरी, 2020
तक राष्ट्रीय बागवानी मेला-2020 का आयोजन किया जा रहा है। अतः
कथन 1 सही
नहीं है।
वर्ष 2020 का यह मेला ‘बागवानी : कृषि को उद्यम बनाती हुई’ थीम पर आधारित है। अतः
कथन 2 सही
है।
|
10. यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यूनेस्को ने वर्ष 2019 में जयपुर को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।
2. भारत में मौजूदा विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 35 है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
अपनी प्रतिष्ठित स्थापत्य विरासत और जीवंत संस्कृति के लिये प्रसिद्ध जयपुर को यूनेस्को (UNESCO) ने जुलाई 2019 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। अतः
कथन 1 सही
है।
जयपुर को एक सांस्कृतिक स्थल के रूप में शामिल करने के साथ ही यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में भारत के स्थलों की कुल संख्या 38 हो गई है। अतः
कथन 2 सही
नहीं है।
|
11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सबका विश्वास योजना प्रत्यक्ष कर विवादों के निपटारे से संबंधित है।
2. विवाद से विश्वास योजना अप्रत्यक्ष कर विवादों के निपटारे से संबंधित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
सबका विश्वास योजना अप्रत्यक्ष कर संबंधी विवादों के निपटारे से संबंधित है। इसे वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट में शुरू किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।
वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट भाषण के दौरान प्रत्यक्ष कर के विवादों के निपटारे हेतु ‘विवाद से विश्वास योजना’ की शुरुआत की है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
|
12. जीनोम मैपिंग परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र इस परियोजना के नोडल कार्यालय के रूप में काम करेगा।
2. इस परियोजना के अंतर्गत IISc एवं IIT सहित लगभग 20 संस्थान शामिल होंगे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः
|
C
|
व्याख्याः
|
IISc
का मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (Center for Brain
Research) इस परियोजना के नोडल कार्यालय के रूप में काम करेगा तथा इसकी निदेशक प्रो. विजयलक्ष्मी रवींद्रनाथ इस परियोजना की समन्वयक होंगी। ध्यातव्य है कि जीनोम मैपिंग परियोजना के अंतर्गत देश के लगभग 20,000 लोगों का जीनोम अनुक्रमण करना है। अतः कथन 1 सही है।
इस परियोजना में बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute
of Science- IISc) एवं कुछ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute
of Technology- IITs) सहित लगभग 20 संस्थान शामिल होंगे। अतः कथन 2 सही है।
|
13. जस्टिस अमिताव रॉय समिति निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. पुलिस सुधार से
B. जेल सुधार से
C. बैंकिंग सुधार से
D. कृषि सुधार से
उत्तरः
|
B
|
व्याख्याः
|
सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2018 में जस्टिस अमिताव रॉय के अध्यक्षता में जेल से छूटने और पैरोल के मुद्दों पर दोषियों को कानूनी सलाह की कमी एवं जेलों की विभिन्न समस्याओं की जाँच करने के लिए एक समिति का गठन किया था। अतः विकल्प (b) सही है।
|
14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. एंगुइला (Anguilla) कैरेबियन सागर में स्थित एक द्वीप है।
2. कैरेबियन सागर अटलांटिक महासागर का एक भाग है जो मैक्सिको की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में है।
3. प्रथम भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्री कॉन्क्लेव 2020 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
A
|
व्याख्याः
|
एंगुइला (Anguilla), कैरेबियन सागर में एक द्वीप है जिसने दो नवीन प्रौद्योगिकियों (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैनिटी यूआरएल) के वैश्विक प्रचलन से वित्तीय लाभ कमाया है। इस पर ब्रिटेन का अधिकार है। अतः कथन 1 सही है।
कैरेबियन सागर अटलांटिक महासागर का एक भाग है जो मैक्सिको की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में है। अतः
कथन 2 सही
है।
प्रथम भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्री कॉन्क्लेव 2020 (1st
India-Africa Defence Ministers Conclave- IADMC 2020) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। जिसमें लखनऊ घोषणा (Lucknow
Declaration) को अपनाया गया। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|
15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. शारंग आर्टिलरी गन की मारक क्षमता 36 किलोमीटर है।
2. काकीनाडा पोर्ट (Kakinada Port) भारत के पूर्वी तट पर स्थित है।
3. एंडीज़ पर्वतमाला का विस्तार दक्षिण अमेरिका के सात देशों (वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, बोलिविया, चिली, अर्जेंटीना) है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः
|
D
|
व्याख्याः
|
ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (Ordnance Factory
Board) ने भारतीय सेना को पहली अपग्रेडेड आर्टिलरी गन शारंग (155एमएम/45 कैलिबर) विकसित की है। अपग्रेड होने के बाद इस आर्टिलरी गन की रेंज 27 किलोमीटर से बढ़कर 36 किलोमीटर हो गई। अतः
कथन 1 सही
है।
काकीनाडा पोर्ट (Kakinada Port) भारत के पूर्वी तट पर आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में स्थित है। यह विशाखापत्तनम पोर्ट के दक्षिण में 170 किमी. दूर स्थित है। अतः
कथन 2 सही
है।
एंडीज़ पर्वतमाला एक नवीन मोड़दार तथा विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला (7200 किमी.) है। इसका विस्तार दक्षिण अमेरिका के सात देशों (वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, बोलिविया, चिली, अर्जेंटीना) है। अतः
कथन 3 सही
है।
|














