UPSC CSE IAS Quiz Part-98

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-98

486. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सी स्वदेशी आंदोलन की सीमाएँ है/हैं?
1. गरमपंथी नेताओं के बीच वैचारिक अनुरूपता का अभाव।
2. प्रभावी संगठन या पार्टी संरचना का अभाव।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

487. 'सुरक्षा वॉल्व सिद्धांत' की अवधारणा के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसके अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का गठन भारतीयों के बढ़ते असंतोष को कम करने के लिये किया गया था।
2. गरमपंथी नेता इस सिद्धांत में विश्वास करते थे।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्त्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

488. हाल ही में समाचारों में रहे पॉली-ऑक्सिम जैल का प्रयोग निम्नलिखित में से किस प्रयोजन हेतु किया जाता है?
A. कीटनाशकों से किसानों की रक्षा के लिये
B. मरुस्थलीकरण के व्युत्क्रमण के लिये
C. आग से जले लोगों के उपचार के लिये
D. कार्बन प्रच्छादन के लिये
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

489. भारत में होम रूल आंदोलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. एनी बेसेंट द्वारा स्थापित लीग दक्षिण भारत तक सीमित एक क्षेत्रीय संगठन था जबकि तिलक की लीग का स्वरूप अखिल भारतीय था।
2. तिलक की लीग ने भाषाई आधार पर राज्यों के गठन की मांग की।
3. एंग्लो-इंडियन समुदाय ने बड़े पैमाने पर आंदोलन का समर्थन किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

490. कॉन्ग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (CSP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका लक्ष्य ब्रिटिश शासन के अधीन स्वशासन प्राप्त करना था।
2. यह अपनी गतिविधियाँ भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के बाहर से संचालित करती थी।
3. आर्थिक मुद्दों पर यह मज़दूर और किसान समर्थक थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".