UPSC CSE IAS Quiz Part-91

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-91

451. हाल ही में समाचार में रहा रामानुजन मशीनपद निम्न में से किससे संबंधित है?
A. यह इसरो द्वारा चंद्रयान-2 मिशन में प्रयुक्त अंतरिक्ष उपकरण का एक भाग है।
B. यह सी-डैक द्वारा विकसित भारत का सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर है।
C. यह अनुमान लगाने हेतु इज़रायल के शोधकर्त्ताओं द्वारा विकसित एक एल्गोरिदम है।
D. यह भारत के मौसम विभाग द्वारा विकसित एक गणितीय मॉडल है जिसका उपयोग मानसून की भविष्यवाणी के लिये किया जाता है।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

452. वर्ष 1893 में सर विलियम वेडरबर्न और डब्ल्यू. एस. कैन ने किस उद्देश्य से भारतीय संसदीय समिति की स्थापना की थी?
A. भारत में राजनीतिक सुधारों हेतु हाउस ऑफ कॉमन्स में आंदोलन करने के लिये।
B. भारतीयों के साम्राज्यिक न्यायपालिका में प्रवेश हेतु अभियान चलाने के लिये।
C. भारत की स्वतंत्रता पर ब्रिटिश संसद में चर्चा को सुगम बनाने के लिये।
D. ब्रिटिश संसद में प्रख्यात भारतीयों के प्रवेश हेतु आंदोलन करने के लिये।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

453. भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसे दी गई थी?
A. संघीय विधानमंडल को
B. गवर्नर जनरल को
C. प्रांतीय विधानमंडल को
D. प्रांतीय गवर्नर को
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

454. महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा (1858) का उद्देश्य था?
1. भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना।
2. भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अंतर्गत रखना।
3. भारत के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार को विनियमित करना।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

455. बंगाल के तेभागा किसान आंदोलन की क्या माँग थी:
A. ज़मींदारों की हिस्सेदारी को फसल के आधे भाग से कम करके एक-तिहाई करना।
B. वास्तविक खेतिहर होने के नाते, किसानों को भू-स्वामित्त्व प्रदान करना।
C. ज़मींदारी प्रथा का उन्मूलन तथा कृषि दासता का अंत।
D. किसानों के सभी ऋणों को रद्द करना।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".