UPSC CSE IAS Quiz Part-89

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-89

441. हाल ही में समाचारों में रहा ‘TrueNat’ संदर्भित करता है:
A. सैन्य संचार हेतु निर्मित एक स्वदेशी उपग्रह को
B. तपेदिक के उपचार के लिये निर्मित नैदानिक उपकरण को
C. ग्रामीण भारत में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी हेतु अभियान को
D. हिमालयी क्षेत्र में पाई गई पौधे की एक आक्रामक प्रजाति को
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

442. 'मोपला विद्रोह' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मोपला मालाबार क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम किसान थे।
2. ज़मींदारों के खिलाफ इस आंदोलन ने परवर्ती चरण में सांप्रदायिक रूप ले लिया।
3. खिलाफत-असहयोग आंदोलन के नेता मोपला आंदोलन से अलग रहे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

443. 'अखिल भारतीय किसान सभा’ (AIKS)’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. स्वामी सहजानंद की अध्यक्षता में AIKS की स्थापना फैज़पुर में हुई थे।
2. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस ने AIKS के गठन पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी।
3.AIKS के घोषणा पत्र ने वर्ष 1937 के प्रांतीय चुनावों के लिये कॉन्ग्रेस के घोषणा पत्र को प्रभावित किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

444. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

किसान आंदोलन

संबंधित नेता

1. नील विद्रोह 

बिष्णु बिस्वास

2. एका आंदोलन

दुर्गापाल सिंह 

3. बारदोली सत्याग्रह

मदारी पासी

4. किसान सभा आंदोलन 

गौरी शंकर मिश्रा

उपर्युक्त युग्मों में कौन-से सही सुमेलित हैं?
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 2 और 4
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

445. भारत के जनजातीय आंदोलनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. नृजातीय जुड़ाव इन विद्रोहों की एक बुनियादी विशेषता थी।
2. इन विद्रोहों में चमत्कारी नेतृत्व और शक्तियों में विश्वास का तत्त्व अनुपस्थित था।
3. अधिकांश जनजातीय आंदोलन अपने विस्तार में क्षेत्रीय स्वरूप के थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".