UPSC CSE IAS Quiz Part-160

। UPSC CSE IAS Quiz। 
। UPSC Quiz in Hindi । Part-160

796. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह राज्य उसी अक्षांश पर स्थित है जो उत्तरी गुजरात से होकर गुजरता है।
2. ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2019’ के अनुसार इस राज्य में कुल भौगोलिक क्षेत्र की तुलना में वन क्षेत्र का प्रतिशत सर्वाधिक है।
3. इसकी कुल आबादी की 60% से अधिक जनसंख्या जनजातीय है।
उपर्युक्त सभी विशेषताएँ निम्नलिखित में से किस राज्य की हैं?
A. मध्य प्रदेश
B. मिज़ोरम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. झारखंड
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
797. निम्नलिखित में से किसे जल संदूषक माना जाता है?
1. फ्लोराइड
2. आर्सेनिक
3. आयरन
4. लवणता
5. नाइट्रेट
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
798. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ‘जई तकनीक’ का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. यह जल संरक्षण की एक पारंपरिक तकनीक है।
B. यह खेती की एक पारंपरिक तकनीक है जिसका उपयोग जल न्यूनता वाले क्षेत्रों में किया जाता है।
C. यह पशुपालन को बढ़ावा देने के लिये गोकुल मिशन के तहत एक पहल है।
D. समुद्री मछली की खेती के लिये प्रयुक्त तकनीक।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

799. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
    रामसर आर्द्रभूमि        स्थिति (राज्य)
1. चंद्रताल आर्द्रभूमि        हिमाचल प्रदेश
2. दीपोर बील                  असम
3. भोज आर्द्रभूमि             मध्य प्रदेश
4. सांभर झील                  हरियाणा
उपर्युक्त युग्मों में कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1, 2 और 3
D. केवल 2, 3 और 4
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
800. वैश्विक कार्बन परियोजना (GCP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की एक वैश्विक अनुसंधान परियोजना है।
2. जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये, GCP वैश्विक जैव-भूरासायनिक चक्रों पर केंद्रित है जो कि तीन ग्रीनहाउस गैसों को नियंत्रित करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".