UPSC CSE IAS Quiz Part-137

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-137

681. निम्नलिखित जैविक कारकों में से कौन-सा/से पौधों और जानवरों के वितरण को प्रभावित करते हैं/हैं?
1. परभक्षण
2. मृदा
3. मानव
4. रोग
5. तापमान
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 2, 3 और 4
B. केवल 1, 3 और 4
C. केवल 1, 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
682. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कृषि वानिकी के संदर्भ में सही है/हैं?
1. इसमें खेती योग्य भूमि और ग्रामीण भू-परिदृश्य पर वृक्षों और फसलों को एक साथ उगाया जाता है।
2. इसे केवल सिंचित खेतों में ही प्रयोग में लाया जाता है।
3. इसमें कार्बन भंडारण के माध्यम से पारितंत्र सेवाओं को बढ़ाने की क्षमता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
683. ओलिव रिडले कछुए के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. ये दुनिया में सबसे कम मात्रा में पाए जाने वाले समुद्री कछुए हैं।
2. ये वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची -1 के तहत संरक्षित प्रजाति है।
3. ओडिशा का तट इन कछुओं का सबसे बड़ा सामूहिक नीडन स्थल (Nesting Site) है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
684. 'भारतीय पैंगोलिन' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. पारंपरिक चिकित्सा के लिये इसका अवैध शिकार किया जाता है।
2. यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत सूचीबद्ध है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
685. 'गांगेय डॉल्फिन' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. देखने में अक्षम होने के कारण दिशा निर्धारण एवं शिकार करने में ये इकोलोकेशन (Echolocation) का प्रयोग करती है।
2. यह नदी पारितंत्र के स्वास्थ्य की संकेतक है।
3. इसे IUCN रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".