UPSC CSE IAS Quiz Part-135

UPSC CSE IAS Quiz। 
UPSC Quiz in Hindi Part-135

671. रेड डाटा बुक के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसमें किसी क्षेत्र की सभी स्थानिक प्रजातियों का रिकॉर्ड रखा जाता है।
2. इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा जारी किया जाता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
672. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जलडमरूमध्य भूमि की एक संकरी पट्टी है जो दो बड़े भूखंडों को जोड़ती है।
2. स्थलडमरूमध्य एक संकीर्ण जल निकाय है जो दो बड़े जल निकायों को जोड़ता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
673. प्रशांत दशकीय दोलन (PDO) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह प्रशांत महासागर में एक दीर्घकालिक जलवायविक उतार-चढ़ाव है।
2. यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में ENSO का एक नवीन नाम है।
3. यह भारतीय मानसून को मज़बूत करता है और अधिक वर्षा का कारण बनता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
674. प्रोजेक्ट री-प्लान (Project REPLAN) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पहल ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है।
2. इसका उद्देश्य ग्रामीण सड़क अवसंरचना का पुनरुद्धार है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
675. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अटलांटिक मेरिडिओनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) ठंडे जल को उत्तरी अटलांटिक से उष्ण कटिबंध की ओर ले जाता है।
2. AMOC से अटलांटिक महासागर में कम वर्षा और उच्च लवणता की स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".